CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

तेज रफ्तार कार पलटने से मासूम सहित 2 की मौत...

तेज रफ्तार कार पलटने से मासूम सहित 2 की मौत...
Share

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम ढारा के पास तेज रफ्तार कार टायर फटने से पलट गई। हादसे में कार सवार 5 साल के मासूम और 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में जारी है। जानकारी मुताबिक बलौदा बाजार जिले के ग्राम करमदा से करीब 8 से 10 लोग डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां मंदिर दर्शन के बाद भी अपने रिश्तेदार के घर जाने खैरागढ़ के लिए निकले।

उनकी कार क्रमांक सीजी 07 एम 4045 अभी ढारा के पास पहुंची थी कि कार के पिछले पहिए का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को डोंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर ने 50 वर्षीय विश्राम वर्मा और 5 वर्षीय रोहन वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं को गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। बताया गया कि कार सवार सभी दर्शनार्थी गांव के पड़ोसी हैं। इसमें कुछ लोग भिलाई के भी हैं। सभी आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी हैं।



Share

Leave a Reply