छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत, 4 लोग घायल....

दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत, 4 लोग घायल....
Share

गरियाबंद : जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर ग्राम कोकड़ी के समीप दो मोटरसाइकिल के आपस मे भिडंत होने से दो युवकों के साथ एक महिला को चोट लगी जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है ।घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा ढोकरपाली निवासी दो युवक मोटरसाइकिल से गरियाबंद के समीप ग्राम नांगाबुडा में बारात आए थे ,और शाम छै बजे वापस अपने गाँव ढोकरपाली जा रहे थे ,उसी दौरान ग्राम कोकड़ी के समीप नवागढ़ निवासी राजेश जगत अपनी पत्नी के साथ खऱीहरी ग्राम में पारिवारिक कार्य से गए थे वे वापस नवागढ़ जा रहे थे, तभी दोनो मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई । घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से गरियाबंद जिला अस्पताल लेकर आए जहा डॉक्टरों ने बताया कि ढोकरपाली निवासी बसन्त दीवान का दायां पैर टूटा गया है वही साथ बैठे हरीश दीवान को मामूली चोट लगी है।

वही नवागढ़ निवासी राकेश जगत के दाया पैर का तला बुरी तरह से छिल गया और उसके साथ बैठी महिला के चेहरे में चोट लगी थी जिसमे टाका लगाया गया। घटना के बारे में ढोकरपाली निवासी हरीश दीवान ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल चला रहा युवक बसन्त दीवान नशे की हालत था ।घटना की जानकारी मिलते ही सिटीकोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुचकर घायलों का उपचार कराते हुए घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 



Share

Leave a Reply