छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नशा मुक्ति थीम पर बन रहा मां दुर्गा का अनोखा पंडाल: शराब की बोतल, गुटखा पैकेट और गांजे से तैयार

नशा मुक्ति थीम पर बन रहा मां दुर्गा का अनोखा पंडाल: शराब की बोतल, गुटखा पैकेट और गांजे से तैयार
Share

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुर्गा उत्सव समितियां पंडाल की भव्यता के साथ ही जन जागरूकता को लेकर विशेष झांकी तैयार करा रही हैं। पावर हाउस के लाल मैदान में नशा मुक्ति थीम पर बन रही झांकी की खूब चर्चा हो रही है।समिति ने इस बार दर्शनार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए नशा मुक्ति थीम पर झांकियां तैयार करवाई है। इस झांकी को तैयार करने में 25 हजार से अधिक शराब की बोतलें लगाई गई हैं। गुटखे के पैकेट से पंडाल को सजाया गया है। पंडाल में गांजे की खेती को दिखाया गया है। इंजेक्शन के नशे और सिगरेट के नशे से नुकसान को दिखाया गया है।


नशे की लत छुड़ाने शपथ जोन भी
दुर्गा पंडाल में लोगों को शराब, गांजा, सिगरेट, गुटखा, चरस, अफीम सहित अन्य सभी नशे के दुष्परिणाम को दिखाया गया है। इन झांकियों को देखने के बाद यदि किसी का मन बदलता है और वह नशा छोड़ना चाहता है तो उनके लिए यहां शपथ जोन बनाया गया है। लोग शपथ जोन में आकर मां दुर्गा को साक्षी मानकर नशा छोड़ने के लिए संकल्प ले पाएंगे।

निःशुल्क वैक्सीनेशन, हड्डी-किडनी जांच परामर्श शिविर

समिति के प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक कोविड-19 के दुष्प्रभाव से बचने के लिए वैक्सीनेशन शिविर लगाया जाएगा। यहां लोग पहले-दूसरे और बूस्टर डोज निःशुल्क लगवा पाएंगे। वैक्सीनेशन का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके बाद 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें समिति के सदस्य सहित आमजन भी रक्तदान कर सकते हैं। समिति ने 51 यूनिट ब्लड डोनेट का लक्ष्य रखा है। 2 अक्टूबर को अस्थि रोग विशेषज्ञ सुबह 11 से 2 बजे तक हड्डी रोग से संबंधित जांच व उपचार करेंगे। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किडनी रोग विशेषज्ञों का शिविर लगाया जाएगा।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आएंगे जाने-माने कवि
अष्टमी को हवन के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया है। 5 अक्टूबर दशहरे के दिन भंडारा होगा। 8 अक्टूबर को समिति की ओर से पूजा प्रांगण स्थल पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें कई कवि भाग लेंगे।



Share

Leave a Reply