CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी पिकअप वाहन, हादसे में कई घायल

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी पिकअप वाहन, हादसे में कई घायल
Share

नारायणपुर। जिले के साप्ताहिक बाजार बेनूर से विवाह का सामान व सवारी भरकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से पिकअप में सवार 20 लोग घायल हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार से 20 लोगों को लेकर ग्राम कोंगेरा जा रही पिकअप बेनूर थाना से करीब दो किलोमीटर दूर दोदीपारा चढ़ाव के पास नारायणपुर-कोंडागांव मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना बेनूर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बंजारे को मिलते ही थाना स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए टैक्सियों की मदद से बेनूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर किया गया एवं कुछ लोगों का इलाज बेनूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


Share

Leave a Reply