छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कोविड-19 का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर

कोविड-19 का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर
Share

धमतरी। कलेक्टर ने आज समय सीमा की बैठक में कहा कि कोई भी शासकीय सेवक अगर बारी आने पर कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 

कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने कहा कि अगर किसी को चिकित्सीय कारणों से छूट चाहिए। तो पीजी स्तर के डॉक्टर से प्रमाण पत्र लेकर प्रस्तुत करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी को संकल्प लेने कहा कि अगले दो माह में जिले के 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष के को-मोर्बिड लोगों का कोविड-19 का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा।
 
 
इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। ज्ञात हो कि जिले में अगले दो माह में एक लाख को-मोर्बिड और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड 19 का टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके साथ ही लोगों को कोविड 19 के टीकाकरण के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक करने पर कलेक्टर ने बैठक में बल दिया है। जिससे कि आने वाले समय में आम लोगों के लिए जब कोविड-19 का टीका आएगा, तो जिलेवासी स्वयं आगे बढ़कर टीकाकरण कराने आएं।
 

इसके साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय जनचैपाल शिविर में अधिकारी गंभीरता से लोगों के आवेदनों को यथासंभव निराकृत करने की कोशिश करें। गौरतलब है कि पहला जिला स्तरीय जनचैपाल शिविर नगरी के वनांचल घठुला में आगामी छः मार्च को रखा गया है। बैठक में कलेक्टर ने नए शिक्षा सत्र के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और आदिवासी विकास विभाग को शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए पहले से रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया है। 
 


Share

Leave a Reply