छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

2 दिन में वैक्सीन हुआ खत्म, नए लाट के लिए करना होगा इंतजार

2 दिन में वैक्सीन हुआ खत्म, नए लाट के लिए करना होगा इंतजार
Share

धमतरी । 13 जुलाई की शाम धमतरी जिले को 3200 डोज वैक्सीन प्राप्त हुआ था, जो 2 दिन में ही खत्म हो गया। अब नए लाट के लिए जिलेवासियों को इंतजार करना होगा।
देश में टीकाकरण का अभियान अब धीमा पडऩे लगा है। एक तरफ सरकार द्वारा टीका लगाने के लिए प्रेरित करने कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण केन्द्रों में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। बार-बार अवरोध की वजह से लोग परेशान हैं। कई लोगों का दूसरा डोज का समय भी निकलता जा रहा है। केन्द्र से राज्य में सप्लाई पर्याप्त मात्रा मेंं नहीं होने की वजह से जिला स्तर में भी टीका नहीं मिल पा रहा है। 5 दिनों के अंतराल के बाद 13 जुलाई को धमतरी जिले को 3200 डोज प्राप्त हुआ था, जो 15 जुलाई की शाम तक खत्म हो गया। इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीरेन्द्र साहू ने बताया कि जो टीका प्राप्त हुआ था वह लगभग खत्म को चुका है। टीका कब आएगा यह स्पष्ट नहीं है।
 जिले में टीकाकरण की स्थिति
धमतरी जिले में 49 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें 25 प्रतिशत 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। 8 लाख 70 हजार 175 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से 2 लाख 76 हजार 802 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। इसमें से 71 हजार 420 लोगों ने अपना दूसरा डोज लगवा लिया है।
 



Share

Leave a Reply