CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

महिला पटवारी का रिटायर्ड आर्मी जवान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल, देखे विडियो

महिला पटवारी का रिटायर्ड आर्मी जवान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल, देखे विडियो
Share

कांकेर : तहसील कांकेर अंतर्गत महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन ने महिला पटवारी पर तत्काल एक्शन लेते हुए उसे निलंबित कर दिया। हालांकि निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभगीय अधिकारी राजस्व कांकेर नियत किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
दरअसल, जमीन कागजात की नकल निकालने के नाम पर महिला पटवारी एक रिटायर्ड आर्मी जवान से रुपयों की मांग कर रही थी। उन्हें बता रही थी कि इस काम का रेट 5 हजार रुपए है। फिर 2 हजार रुपए लेकर अपनी पर्स में रख लेती है। मामला जिला मुख्यालाय के नजदीक दशपुर गांव का है।



बता दें कि आर्मी के रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्होंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। इस पर कामिका मंडावी ने उनसे 5 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि इस काम का यही रेट है, आपको पहले ही बता चुकी हूं। बाकी आपके लिए जो सही हो वह दे दें। इसके बाद जवान भीखम उन्हें 2 हजार रुपए देते हैं, जिसे महिला पटवारी अपनी पर्स में रख लेती हैं।
जवान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही यह सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था। शाम होते तक SDM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में महिला पटवारी कामिका मंडावी को राजस्व कार्यालय कांकेर अटैच किया गया है।


https://youtu.be/fsZqSsa-AjI
 

 

 



Share

Leave a Reply