छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भालुओं के हमले से हुई ग्रामीण की मौत...

भालुओं के हमले से हुई  ग्रामीण की मौत...
Share

बिलासपुर : अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया में भालूओं के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। ग्रामीण बैगा आदीवासी बताया जा रहा है। वह रविवार को अपने साथियों के साथ अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगलों में तेंदुपत्ता तोडऩे गया था। इस दौरान अचानक भालुओं ने हमला कर दिया। बाकी साथियों ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन एक ग्रामीण उनके दायरे में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया के जंगलों में इन दिनों बड़ पैमाने पर तेंदुपत्ता तोडऩे व संग्रहण का काम चल रहा है। यहां के ग्राम कुरदर निवासी जवाहर बैगा रविवार की सुबह अपने साथियों के साथ तेंदुपत्ता तोडऩे जंगल गया था। यह लोग तेंदुपत्ता तोड़ ही रहे थे कि अचानक वहां तीन भालू पहुंच गए। भालूओं को देखकर सभी भागने लगे लेकिन जवाहर बैगा पर भालुओं ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

भालुओं से बचकर भागने वालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खून से लथपथ जवाहर बैगा के शव को बरामद किया। भालुओं ने उसे बुरी तरह से नोच दिया था। इसके बाद वन विभाग ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। वहीं इस हादसे के बाद वन विभाग ने परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए की राशि दी।
 



Share

Leave a Reply