छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सामूहिक भोज के बाद ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त से 2 की मौत…

सामूहिक भोज के बाद ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त से 2 की मौत…
Share

 दंतेवाड़ा। CG News जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़े गुडरा कवासीपारा में सामूहिक भोज के बाद ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे उल्टी दस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग बीमार बताये जा रहे है।

बता दें कि गांव में सामूहिक भोज के बाद ही इन सभी की तबियत बिगडी है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने मामले की पुष्टि की है। इधर स्वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पूरे गांव की खाक छानने में लगे हैं। इतनी ज्यादा संख्या में बीमार लोगों के मिलने के बाद दंतेवाडा जिला अस्पताल से भी एंबुलेंस मंगाया गया है।

कुछ मरीजों का गांव में ही उपचार किया जा रहा है। स्वास्‍थ्‍य विभाग ने अब तक बीस से ज्यादा लोगों के बीमार होने की बात कही है। वहीं गांव के अन्य मोहल्लों में भी जाकर स्वास्‍थ्‍यकर्मी बीमार लोगों की पतासाजी करने में जुट गए हैं।



Share

Leave a Reply