छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

जांजगीर चांपा में महिला से छेड़छाड़.. युवक बोला- 2 हजार लो और गलत काम करने दो, विरोध करने पर जबरन महिला के कपड़े फाड़े

जांजगीर चांपा में महिला से छेड़छाड़.. युवक बोला- 2 हजार लो और गलत काम करने दो, विरोध करने पर जबरन महिला के कपड़े फाड़े
Share

 जांजगीर चांपा: महिला से छेड़छाड़ मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. युवक महिला के दुकान में घुसकर उससे छेड़छाड़ कर जबरन उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था. महिला के विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त को पीड़ित महिला ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर को जब अपने दुकान में वो कपड़े सील रही थी उसी समय आरोपी युवक मनहरण रात्रे दुकान में आया और उसे 2 हजार रुपए देकर उसके साथ गलत काम करने को कहां. मना करने पर आरोपी महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और वहां से भाग निकला.

घटना के बाद महिला थाने पहुंची और मनहरण रात्रे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया.

घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी
घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी. आज मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी युवक के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी मनहरण रात्रे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.



Share

Leave a Reply