छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शादीशुदा महिला का अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार...

शादीशुदा महिला का अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार...
Share

जांजगीर : जिले के मालखरौदा में एक युवक ने एक शादीशुदा महिला से दोस्ती कर उसकी बातचीत का ऑडियो रिकार्ड कर उसे बदनाम करने के नाम पर संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। महिला जब नहीं मानी तो युवक महिला के घर में घुसा गया और महिला के सारे कपड़े उतरवाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीडि़त महिला ने इस मामले की शिकायत मालखरौदा थानें मे की है।


शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी तिलक कुर्रे(25) निवासी अमेराडीह से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोस्ती के बात दोनों बातचीत किया करते थे। इसी बातचीत का उसने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया और कहने लगा कि मुझे तुमसे शारीरिक संबंध बनाना है। लेकिन महिला ने उसे इनकार कर दिया था और युवक से बातचीत बंद कर दिया था। इस बीच 23 अप्रैल को तिलक कुर्रे उसके घर मेें घुस गया था। उस वक्त महिला के घर पर कोई नहीं था। उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। इस दौरान तिलक ने फिर से उसे संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की। मगर महिला नहीं मानी इसके बाद उसने जबरदस्ती करके महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद उसने फिर से धमकी दी और कहा कि यदि मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। अब तो मेरे पास वीडियो भी है। वह पहले से ही महिला को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसके अलावा तिलक ने महिला के परिवार वालों को भी जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तिलक को उसके घर अमेराडीह से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
 



Share

Leave a Reply