छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कलेक्टर अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी करोना कार्य में लगाएं, ताकि अपने मूल कार्यों की ओर लौट सकें निगम के कर्मचारी : मीनल

कलेक्टर अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी करोना कार्य में लगाएं, ताकि अपने मूल कार्यों की ओर लौट सकें निगम के कर्मचारी : मीनल
Share

रायपुर । भाजपा पार्षद दल की बैठक आज कोविड-19 का पालन करते हुए एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर व रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा राजधानी के पार्षद होने के नाते आप के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन पर अभी भी बहुत काम करने की आवश्यकता है। इस युध्द के प्रथम योद्धा आप है। आप अपने वार्ड के मध्यम वर्ग के लोगों को चिन्हांकित कर सरकार से अपेक्षा न करके अपने संसाधनों से बिना प्रचार के उनकी मदद करें।
उन्होंने कहा कि इस विपदा काल मे सरकार में बैठे सत्ता पक्ष के नेता असंवेदनशील हो चुकी है। खुद गलती कर के अधिकारी वर्ग को आगे कर दोषी बनाया जा रहा है, लेकिन याद रखे इस विपरीत अवस्था में भी अधिकारी वर्ग अपनी क्षमता से कार्य करने का प्रयास कर रहे है आप उनका हौसला बढ़ाये। उन्हें लगे कि सशक्त विपक्ष सही कार्यो में उनके साथ खड़ा है और उनसे जन हित के कार्य करवाये।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा पार्षदों को सदैव आक्रामक रहना चाहिए पर अभी परिस्थिति अनुसार आक्रामकता सेवाकार्य में दिखना चाहिए। उन्होंने सांसद सुनील सोनी को धन्यवाद देते कहा हुए कहा कि उन्होंने पहल करते हुए पार्षद दल की बैठक बुलाई व विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की इसके सार्थक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे।
निगम नेता प्रतिपक्ष पदभार ग्रहण पश्चात प्रथम बैठक में प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि वर्तमान में कोविड महामारी प्राथमिकता में है, लेकिन निगम के मूल कार्य अभी रुके पड़े हैं। बरसात आने वाले हैं नाली, नालों , तालाबो की सफाई ,सड़क, मरम्मत, राशनकार्ड वितरण, पेंशन वितरण इत्यादि निगम के कार्य शीघ्रता से चालू करवाने के लिए उन्होंने जिलाधीश महोदय से अनुरोध किया है कि अन्य विभाग के कर्मचारियों की कोविड मामलों में डयूटी लगाई जाए व निगम के कुछ अमले को कोरोना कार्य से मुक्त कर मूल कार्य को प्रारंभ करवाएं।
भाजपा रायपुर मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पार्षद गणों ने सांसद महोदय के सामने अपने विचार रखे। उन्होंने स्मार्ट सिटी की शिकायत करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य महापौर, अधिकारी अपनी मनमर्जी से कर रहे हैं। सुनील सोनी ने कहा कि निगम के कार्यो पर सतत निगरानी रखे। अनियमितताओ का दस्तावेजी प्रमाण के साथ शिकायत करे जिससे जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद,मनोज वर्मा, सरिता वर्मा, सीमा संतोष साहू, चंद्रपाल धनगर, गज्जू साहू, रोहित साहू, राजेश ठाकुर, सहित भाजपा पार्षदगण उपस्थित थे। जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू धन्यवाद के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की।
 


Share

Leave a Reply