BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Parliament Session 2023 : कल से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद होगा सत्र का आगाज, केंद्र सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

Parliament Session 2023 : कल से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद होगा सत्र का आगाज, केंद्र सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

 नई दिल्ली। Parliament Session 2023 : लोकसभा में कल यानी 31 जनवरी से संसद बजट सत्र शुरु होने जा रहा हैं। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति अभिभाषण के बाद केंद्र सरकार इस साल (2022-23) का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी।

सत्र के पहले भाग का सबसे बड़ा आकर्षण 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होगा जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक जबकि दूसरा भाग 13 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।

बता दें कि संसद के बजट सत्र से पहले सोमवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें विपक्षी दलों ने अडानी ग्रुप, जाति आधारित गणना और महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का मुद्दा उठाया। वहीं, सरकार ने कहा कि वह संसद में नियमों के तहत हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है और सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग चाहती है।

Bageshwar dham shadi :सज गया मंडप, शादी की डेट हुई कंफर्म, इस दिन बागेश्वर धाम से धूमधाम से निकलेगी बारात, भक्तों में बढ़ा उत्साह…

Bageshwar dham shadi :सज गया मंडप, शादी की डेट हुई कंफर्म, इस दिन बागेश्वर धाम से धूमधाम से निकलेगी बारात, भक्तों में बढ़ा उत्साह…

 छतरपुर: इन दिनों छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए है। इधर बागेश्वर धाम पर शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रहीं है। जिसके बाद सभी के मन में ये जानने की जिज्ञासा है कि आखिर किसके सिर शहरा सजने वाला है। दरअसल हर साल की तरह इस साल भी बागेश्वर धाम पर सामूहिक विवाह होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही है।

शिवरात्रि पर होगा आयोजन
अगले महीने आने वाली 18 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें 121 गरीब कन्याओं की शादी होगी। दुल्हन के साथ दूल्हे के चयन के लिए भी सर्वे किया जा रहा है। दुल्हन की घर की आर्थिक हालत के साथ दूल्हे के कैरेक्टर तक की जांच की जा रही है।

घर-घर जाकर कर रहे सर्वे
महाशिवरात्रि पर होने वाले पर सामूहिक विवाह समारोह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद रहेंगे। शादी के लिए योग्य दूल्हा-दुल्हनों के चयन के लिए बीपीएल की तरह सर्वे कराया जा रहा है। बागेश्वर धाम के कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके परिवारों की स्थिति की जांच कर रहे हैं। कार्यकर्ता यह पता कर रहे हैं कि शादी के लिए आवेदन करने वाले अभिभावक के घर की हालत कैसी है? उनकी आमदनी कितनी है? घर में क्या सुविधाएं मौजूद हैं?

Ration Card : लोगों पर टूटी आफत, घर में ये चीजें तो रद्द होगा राशन कार्ड, सरकार कर रही बड़ी कार्रवाई

Ration Card : लोगों पर टूटी आफत, घर में ये चीजें तो रद्द होगा राशन कार्ड, सरकार कर रही बड़ी कार्रवाई

 अगर आपके पास राशन कार्ड है और आप सरकार की तरफ से चलाई जा रही राशन योजना( yojana) का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपको जरूरी पता होनी चाह‍िए। राशन कार्ड ( ration card)पर सरकार की तरफ से नया आदेश जारी क‍िया गया है।

जो अपात्र हैं, लेकिन फिर भी मुफ्त राशन( free ration) का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने अब ऐसे लोगों पर नकेल कसने का रास्ता तैयार कर लिया है।अगर आप अपात्र हैं तो फिर आपका राशन कार्ड तुरंत रद्द ( cancel)कर दिया जाएगा।

इनके कार्ड हो जायेंगे रद्द

आय से अधिक अर्जित 100 वर्ग मीटर का प्लाट/फ्लैट या मकान हो, चौपहिया वाहन/ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय गांव में 2 लाख से अधिक तथा शहर में तीन लाख सालाना हो। ऐसे लोगों की अपनी आय होनी चाहिए।

अपात्रों को सूची से हटाने का लक्ष्य( goal) 

अभियान को चलाने का उद्देश्य अपात्रों को लाभार्थियों की सूची से हटाकर पात्र लोगों को मौका देना है. इस दस्तावेज़ में दी गई जानकारी के आधार पर, परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, निवास स्थान आदि का विवरण एकत्र करके एक डेटाबेस तैयार किया जाता है।

Rape Case: शिष्या को मिला न्याय, दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान

Rape Case: शिष्या को मिला न्याय, दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान

 गुजरात की गांदीनगर कोर्ट ने सोमवार को आसाराम बापू (Asaram Bapu) को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने महिला अनुयायी से रेप (Rape) के मामले में दोषी ठहराया है. अदालत अब इस मामले में कल सजा का ऐलान करेगी।

सूरत की रहने वाली एक महिला ने अक्टूबर 2013 में आसाराम और सात अन्य के खिलाफ बलात्कार और अवैध तरीके से कैद रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. एक आरोपी की मुकदमा लंबित रहने के दौरान मौत हो गई।

आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच महिला से कई बार बलात्कार किय

न्यायाधीश डीके सोनी 31 जनवरी को आसाराम को सजा सुनाएंगे. अदालत ने सबूतों के अभाव में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच महिला से कई बार बलात्कार किया था। जब वह शहर के बाहरी इलाके में स्थित उसके आश्रम में रहती थी।

पुलिस लाइन्स में धमाका, 17 पुलिसकर्मियों की मौत, 90 घायल

पुलिस लाइन्स में धमाका, 17 पुलिसकर्मियों की मौत, 90 घायल

 नई दिल्ली। BIG NEWS : पाकिस्तान के पेशावर शहर में फिदायीन हमले की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, अब तक 17 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 90 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है।

जियो न्यूज के मुताबिक, ब्लास्ट काफी ताकतवर था और इसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों का कहना है कि धमाके के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया। इसके बाद फायरिंग की आवाजें आने लगीं

TTP ने ली जिम्मेदारी, मस्जिद में करीब 550 लोग मौजूद थे

​​​​​​​जियो न्यूज के मुताबिक- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। एक चश्मदीद के मुताबिक- नमाज के वक्त मस्जिद में 500 से 550 के करीब लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स में पहुंचा कैसे, क्योंकि यहां अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है। मस्जिद ढह चुकी है और माना जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हैं।

इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) पाकिस्तान का खासा दबदबा है और पिछले दिनों इसी संगठन ने यहां हमले की धमकी भी दी थी। घटना के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इनमें घायलों को अस्पताल ले जाते देखा जा सकता है।

ब्लड डोनेशन की अपील

सभी घायलों का इलाज पेशावर के लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आम लोग जितना हो सके, उतनी जल्दी ब्लड डोनेट करने अस्पताल पहुंचें। इस बीच मिलिट्री के डॉक्टरों का एक दल भी इस अस्पताल में पहुंच चुका है।

Love : दो लड़कों को आपस में हुआ प्यार, शादी करने लिंग परिवर्तन कराकर रवी बना रिया ! फिर जो हुआ

Love : दो लड़कों को आपस में हुआ प्यार, शादी करने लिंग परिवर्तन कराकर रवी बना रिया ! फिर जो हुआ

 Transgender Love : पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां दो लड़कों को आपस में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी (Wedding) रचा ली. ये सब इतना आसान नहीं है. इन दो लड़कों में से एक लड़के रवी ने शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन भी कराया. वह प्यार के लिए रवी से रिया जट्टी बन गया. लेकिन इस शादी को लड़के के घरवाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं. शादी के बाद उनको घर में रखने के लिए उनके घरवाले राजी नहीं हैं. दो लड़कों की शादी का ये मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लड़के का कहना है कि उसके घरवाले उसको रिया को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

शादी के लिए ट्रांसजेंडर बना युवक

अमृतसर में हुई दो लड़कों की शादी के इस अजीबोगरीब मामले की चर्चा लोगों के बीच खूब हो रही है. प्यार में पड़ा रवी नामक नौजवान ट्रांसजेंडर बन गया है. अब उसने अपनी नई पहचान रिया जट्टी के रूप में बना ली है. लेकिन, अब मुश्किल ये है कि रिया जट्टी को लड़के के परिवार वाले एक्सेप्ट करने को राजी नहीं हैं.

परिवार ने किया शादी का विरोध

लड़के ने कहा कि मैं रिया से प्यार करता हूं और शादी की है. मेरे परिवार वाले मुझे मारते हैं और रिया को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं. लेकिन मैं रिया के साथ रहना चाहता हूं. उसके बिना जीने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता हूं. अपने अनोखे प्यार पर लड़के ने कहा कि ये तो परमात्मा की देन है. जो कर्मों में लिखा होता है वही मिलता है।

लड़के ने दी ये दलील

उसने आगे कहा कि ये रब की देन है. हम दोनों की लड़ाई करवाने के लिए अलग-अलग हम दोनों के कान भरे जा रहे हैं. लेकिन, ये समझना चाहिए कि भाग्य में जो होता है वही मिलता है. पहली बात तो है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है और अगर किया है तो आगे चलकर हम उसे भुगत लेंगे.

OMG! शादी के दूसरे दिन उठी दुल्हन की अर्थी, सुहागरात के बाद बाथरूम में मिली लाश

OMG! शादी के दूसरे दिन उठी दुल्हन की अर्थी, सुहागरात के बाद बाथरूम में मिली लाश

 शादी के दूसरे ही दिन उठी दुल्हन की अर्थी, सुहागरात के बाद बाथरूम में मिली लाश; मौत की वजह कर देगी हैरान शादी वाले घर में उस वक्त मातम छा गया, जब विवाह के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन की अगले ही दिन मौत हो गई और कुछ घंटों में उसकी अर्थी उठानी पड़ी। बताया गया कि दुल्हन बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली थी।

शादी वाले घर में उस वक्त मातम छा गया, जब विवाह के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन की अगले ही दिन मौत हो गई और कुछ घंटों में उसकी अर्थी उठानी पड़ी। बताया गया कि दुल्हन बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। परिजन और दुल्हन का पति अचानक हुई इस घटना के बाद से सदमे में हैं।

गाजियाबाद की रहने वाली दुल्हन की शादी के अगले ही दिन गीजर से गैस रिसाव के कारण मेरठ स्थित उसकी ससुराल में मौत होने का मामला सामने आया है। दुल्हन की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। युवती की मौत की खबर से शादी वाले घर में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के जागृति विहार निवासी इंजीनियर पारस त्यागी की पत्नी वैशाली शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाथरूम में गीजर से पानी गर्म कर नहा रही थी। बताया गया है कि गीजर से निकली गैस से वैशाली का दम घुट गया और वह बाथरूम में बेहोश हो गई। परिजनों को जब इसका पता लगा तो वह आनन फानन में उसे लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शनिवार को सूरजकुंड श्मशान घाट पर वैशाली का अंतिम संस्कार कर दिया।

मायके वालों ने किया पोस्टमॉर्टम से इनकार : शनिवार को भजन संध्या का आयोजन होने के कारण सुबह ही वैशाली के परिजन जागृति विहार आ गए थे। हादसे के बाद उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

गाजियाबाद की वैशाली की 26 जनवरी को हुई थी शादी

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पीलीभीत में तैनात इंजीनियर पारस त्यागी की 26 जनवरी को गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली से शादी हुई थी। शुक्रवार को पारस त्यागी परिवार के साथ खुशी-खुशी दुल्हन को लेकर घर आए थे। घर में खुशियों का माहौल था। हर कोई पारस और वैशाली को शादी की बधाइयां दे रहा था। दुल्हन के आने पर शनिवार शाम घर में भजन संध्या का आयोजन था। शनिवार सुबह बाथरूम में गीजर से गैस रिसाव से दुल्हन वैशाली की दम घुटने से मौत हो गई।

Jaya Kishori Marriage: बागेश्वर धाम के नहीं, बल्कि इनकी मोहब्बत में डूबी हैं कथावाचक, शादी के लिए रखी ये शर्त

Jaya Kishori Marriage: बागेश्वर धाम के नहीं, बल्कि इनकी मोहब्बत में डूबी हैं कथावाचक, शादी के लिए रखी ये शर्त

 हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ कथावाचक जया किशोरी का नाम जोड़ा गया था। इसके बाद बागेश्वर धाम ने खुद इस बात का खंडन करते हुए जया को अपनी बहन बताया था। हालांकि, जया ने आज तक बागेश्वर धाम सरकार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वे हमेशा कहती हैं कि उनका पहला प्यार ‘भगवान कृष्ण’ हैं और वे यह बात कई बार खुलेआम मंच से कहती नजर आईं हैं। जया किशोरी शादी को लेकर कहती हैं कि सही समय आने पर वे शादी जरूर करेंगी। लेकिन उनकी शादी को लेकर एक शर्त है, अब ये शर्त क्या है आइए जानते हैं।

बता दें कि जया किशोरी बेहद ही कम उम्र में लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई कठिन स्त्रोत याद कर लिए थे। जया किशोरी अपने भजनों, कथाओं के अलावा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

क्या जया किशोरी शादी करेंगी?
जया किशोरी ने कई बार इस बात को लेकर अपने खुलकर विचार रखे हैं। उनका कहना है कि हां वो शादी जरूर करेंगी। क्योंकि वो भी एक सामान्य युवती की तरह ही हैं। जो शादी भी करेंगी, लेकिन उसमें अभी समय है। जया किशोरी के पिता भी उनकी शादी की बात कई बार कह चुके हैं।

किससे शादी करेंगी जया किशोरी?
जया किशोरी किससे शादी करेंगी, इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां उन्होंने शादी को लेकर एक शर्त जरूर रखी है। एक टीवी चैनल की ओर से साझा किए गए वीडियो में जया किशोरी ने बताया कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होगी तो ज्यादा उत्तम रहेगा। क्योंकि ऐसे में वो कभी भी अपने घर आकर खा सकेंगी। लेकिन अगर उनकी शादी कहीं बाहर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि उनके माता-पिता भी उसी जगह आस-पास शिफ्ट हो जाएं।

शादी से डरती हैं जया किशोरी?
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी कहती हैं कि वो बहुत डरी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की होने की वजह से उन्हें एक दिन अपना घर छोड़ना पड़ेगा। शादी करके किसी और के घर जाना पड़ेगा। आगे जया किशोरी कहती हैं कि अपने माता पिता के बिना वो अपनी लाइफ नहीं सोच सकती।

खुफिया विभाग में निकली बम्पर वैकेंसी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित इन राज्यों में की जाएगी भर्तियां, दसवीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

खुफिया विभाग में निकली बम्पर वैकेंसी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित इन राज्यों में की जाएगी भर्तियां, दसवीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

  नई दिल्ली। Job in intelligence department : आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में 1675 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए 10वीं पास युवा 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। सैलरी 18 हजार से 56 हजार के बीच होगी। इच्छुक उमीदवार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

पढ़िए पूरी जानकारी-

कुल वैकेंसी – 1675 पद

सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (SA/EXE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल

महत्वपूर्ण तारीख-

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 28-01-2023

आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 17-02-2023

आयु सीमा-

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।

इस सरकारी नौकरी में Tier-I & Tier-II Exam में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा। वेतनमान 18,000 – 56,900/- प्रतिमाह रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए IB Job Apply Online लिंक पर क्लिक करें

आवेदन फीस

Gen/OBC/EWS: 450/- & SC/ST/PWD/Women: 450/-

BBC Documentary: ‘बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन संविधान के खिलाफ’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

BBC Documentary: ‘बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन संविधान के खिलाफ’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

 BBC Documentary in Supreme Court देश में 2002 के गुजरात दंगों पर पीएम मोदी के खिलाफ बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary on Modi)  पर ‘प्रतिबंध’ लगाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 6 फरवरी को सुनवाई होगी। शीर्ष न्यायालय एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने को राजी हो गया है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष ये याचिका दायर की गई है।

बैन संविधान के खिलाफ

अधिवक्ता एमएल शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (Supreme Court on BBC) की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष एक जनहित याचिका डाली है। याचिका में कहा गया है कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” पर प्रतिबंध लगाने का केंद्र का फैसला दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और असंवैधानिक है।

SC को डॉक्यूमेंट्री देखने का आग्रह

अधिवक्ता एमएल शर्मा द्वारा दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वे बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के  दोनों भाग देखे और उसकी जांच करे। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो 2002 के गुजरात दंगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार थे।

केंद्र का प्रतिबंध हटाने की मांग

शर्मा ने अपनी जनहित याचिका में एक संवैधानिक सवाल उठाया है और शीर्ष अदालत को यह तय करने को कहा है कि अनुच्छेद 19 (1) (2) के तहत नागरिकों को 2002 के गुजरात दंगों पर समाचार, तथ्य और रिपोर्ट देखने का अधिकार है या नहीं। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बैन के आदेश को अवैध, दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है। उनकी याचिका में कहा गया है कि क्या केंद्र सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा सकती है जो कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (2) के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकार है।

आखिर क्या है स्वास्थ्य मंत्री के हत्या की वजह, जाँच में जुटी CID और क्राइम ब्रांच की टीम

आखिर क्या है स्वास्थ्य मंत्री के हत्या की वजह, जाँच में जुटी CID और क्राइम ब्रांच की टीम

 ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हत्या के कारणों का पता लगाने में सीआईडी और क्राइम ब्रांज की टीम जुट गई है। नब किशोर दास की हत्या के मामले में जांच के लिए सीआईडी क्राइम ब्रांच का गठन किया गया। इस टीम में 7 सदस्यों के अलावा साइबर एक्सपर्ट, बैलिस्टिक एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया है। टीम का नेतृत्व डीएसपी रमेश डोरा ओपीएस कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।

वहीं, ASI गोपाल दास की पत्नी ने मीडिया में से चर्चा करते हुए बताया कि गोपाल दास की मंत्री नब दास से किसी तरह की कोई आपसी रंजिश नहीं थी। गोपाल दास मानसिक रोगी है, जिसकी दवाई भी वो ले रहा है। उसने घटना के पहले वीडियो कॉल कर बेटी से बात की थी।

इधर मंत्री नब दास की हत्या को समर्थक सुरक्षा में बड़ी चूक बता रहे है। रविवार दोपहर में ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर ASI गोपाल दास ने फायरिंग की थी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास के सीने पर गोली लगी थी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जख्मों का उपचार किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए। गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका उपचार किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ओडिशा सरकार ने रविवार को कहा कि नब किशोर दास को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक, 29-31 जनवरी तक तीन दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दास की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वे इस खबर से दुखी और परेशान हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किशोर दास के निधन पर दुख जताया।

राजघाट में राष्ट्रपति, पीएम समेत अन्य नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

राजघाट में राष्ट्रपति, पीएम समेत अन्य नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

 दिल्ली। 75th death anniversary of Mahatma Gandhi : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 75 वीं पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज राजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ राजनाथ सिंह और सेना के अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं और अधिकारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि देश में शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में सुबह 11 बजे से 2 मिनट का मौन रखा गया।

बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जाएगा : मोदी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया. मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं. मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जो हमारे देश की सेवा में शहीद हुए हैं. उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे।


बापू के विचारों को अपनाकर चलाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बापू को याद किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

प्रेम-भाईचारा हमें बापू से विरासत में मिला : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बापू को याद किया. कांग्रेस ने ट्वीट किया कि भारत के महान आदर्शों से पूरी दुनिया को रूबरू कराने वाले एवं सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन. शांतिपूर्ण आंदोलन, प्रेम-भाईचारा व सत्याग्रह जैसी विरासत हमें बापू से ही मिली है, जिसकी राह पर आगे बढ़ हम भारत को जोड़ रहे हैं।

रिटायर्ड आर्मी जवान ने पड़ोसी को मारी गोली, प्राइवेट पार्ट में लगने से घायल हुआ शख्स

रिटायर्ड आर्मी जवान ने पड़ोसी को मारी गोली, प्राइवेट पार्ट में लगने से घायल हुआ शख्स

 बिहार। बक्सर जिले में एक शख्स को प्राइवेट पार्ट में गोली मारकर घायल कर दिया गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल शख्स को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

घटना बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के वायना गांव की है। रविवार देर शाम किसान शशिकांत गोस्वामी और पड़ोस के एक रिटायर्ड आर्मी जवान राजेश गिरी के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान रिटायर्ड आर्मी जवान ने अपने लाइसेंसी हथियार से शशिकांत गिरी के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजन जख्मी को आरा सदर अस्पताल लाए और उसका इलाज शुरू करवाया।

बताया गया कि आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान राजेश गिरी किसी बात को लेकर घायल के भाई के साथ गाली गलौज कर रहा था। भाई के साथ विवाद होता देख शशिकांत बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी पड़ोसी ने फायरिंग कर दी और गन से निकली गोली शशिकांत के प्राइवेट पार्ट में आ लगी और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

TECHNOLOGY : क्या आपके WhatsApp में भी है स्टोरेज की समस्या तो जाने कैसे करना है खाली

TECHNOLOGY : क्या आपके WhatsApp में भी है स्टोरेज की समस्या तो जाने कैसे करना है खाली

 WhatsApp एक ऐसा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जिसके जरिए यूजर्स दुनियाभर में किसी से भी ऑडियो, वीडियो कॉल के अलावा मैसेज के साथ कॉन्टैक्ट में रह सकते हैं। लेकिन व्हाट्सऐप पर आने वाले गुड मॉर्निंग और गुड नाइट मैसेज, मीम से कई बार ऐप की स्टोरेज फुल हो जाती है। कई बार वाई-फाई या आपकी सेटिंग के हिसाब से नेटवर्क में रहने पर व्हाट्सऐप स्टोरेज (WhatsApp Storage) फुल हो जाती है और डिवाइस की स्टोरेज की भी खपत करती हैं। और डिवाइस स्टोरेज कम होने पर कई बार व्हाट्सऐप भी धीमा चलने लगता है। तब व्हाट्सऐप आपको स्टोरेज खाली करने को कहता है।

फोन में सेव बड़ी फाइल जैसे वीडियो, फोटो या डॉक्युमेंट्स को डिलीट करके आप स्टोरेज खाली कर सकते हैं। व्हाट्सऐप में एक बिल्ट-इन स्टोरेज टूल दिया गया है जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कितनी स्टोरेज की खपत हो रही है और कौन सी फाइल कितनी स्टोरेज ले रही है। हम आपको बता रहे हैं अपनी डिवाइस में आप किस तरह व्हाट्सऐप स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।

  1. अब डिलीट करने के लिए उन आइटम को सिलेक्ट करें,जिन्हें आप सबसे पहले डिलीट करना चाहते हैं। और फिर ऐप पर सबसे ऊपर दांये कोने में दिख रहे डिलीट आइकन पर टैप करें।
  2. इसके अलावा आप चैट से Search फीचर को इस्तेमाल करके आइटम डिलीट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए चैट सेक्शन में जाएं और फिर फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट पर टैप करें। अब जिस आइटम को डिलीट करना चाहते हैं, उसे खोजें और More पर टैप करें। और फिर डिलीट बटन पर टैप करें।
Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

 Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए ये खबर काम की है. केंद्र और राज्‍य सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को कई तरह की सुव‍िधाएं दी जाती हैं. पीएम क‍िसान गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीनें 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त में दी जाती है.  राशन कार्ड धारकों के ल‍िए राज्‍य सरकारों की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

29 लाख BPL पर‍िवारों को पीले राशन कार्ड

हर‍ियाणा के सीएम ने राज्‍य के 29 लाख बीपीएल (BPL) (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों को नए साल पर पीले राशन कार्ड (yellow ration card) का तोहफा देने जा रही है. 29 लाख पर‍िवारों को नए पीले राशन कार्ड मि‍लने से उनकी बल्‍ले-बल्‍ले हो जाएगी. लाभार्थ‍ियों को पीले कार्ड ऑनलाइन जारी क‍िये जाएंगे. इसके अलावा सरकार ने बीपीएल कार्ड के ल‍िए सालाना न्यूनतम आय 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी है

सरकार की तरफ से सालाना आमदनी का दायरा बढ़ाने से लाभार्थी पर‍िवारों की संख्‍या बढ़कर 28.93 लाख हो गई है. अभी तक प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या 11.50 लाख थी.

अंत्योदय परिवारों को 35 किलो और BPL, ओपीएच पर‍िवार को 5 किलो अनाज 2 रुपये प्रति किलो की दर से द‍िया जाता है.  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्‍येक लाभार्थी को 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त दी जाती है.

Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी

Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी

 मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालो के लिए जुड़ा नया अपडेट आया है।इस अपडेट( update) को सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. हर महीने का राशन व‍ितरण 15 तारीख तक होना होता है। लेकिन कुछ ज‍िलों में अभी तक भी राशन का व‍ितरण नहीं  हो पाया है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट ( media repott)का कहना है

चावल पहुंचने को लेकर अध‍िकार‍ियों ने इस संबंध में कहा क‍ि जल्‍द दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। चावल राशन की दुकानों पर पहुंचने के बाद व‍ितरण शुरू कर द‍िया जाएगा।व‍ितरण व्‍यस्‍था में गड़बड़ी के चलते जनवरी में कार्ड धारकों को राशन ( ration)म‍िलने में पहले भी देरी हुई है।

दुकानों पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नहीं

बताया जा रहा है कि दुकानों ( shop)पर चावल  ( rice)का कोटा मौजूद नहीं होने से प्‍वाइंट ऑफ सेल्‍स मशीन (PoS) राशन व‍ितरण की अनुमत‍ि नहीं दे रही। ऐसे में राशन कार्ड धारक न चाहकर भी इंतजार ( wait) के ल‍िए मजबूर हैं।

तेज भूकंप ने छीनी 7 लोगों की जिंदगी, सैकड़ों घायल...

तेज भूकंप ने छीनी 7 लोगों की जिंदगी, सैकड़ों घायल...

 दिल्ली । ईरान के खोए शहर में बीती रात आये तेज भूकंप से धरती काँप गयी और इस भूकंप ने 7 लोगों से उनकी  जिंदगी छीन ली जबकि 440 लोग घायल हो गए हैं। 

रिक्टर स्केल इस भूकंप की तीव्रता 5.9 थी वहीँ अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था।  

 ख़बरों के अनुसार, भूकंप के झटके बहुत तेज थे और ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में कई इलाकों में महसूस किए गए। इसके बाद से सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

वहीँ भूकंप के असर वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी हो रही है और तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई भी ठप हुई है। रेस्क्यू टीम भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में चीजें सामान्य करने में लगी हुई हैं।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा जरूरी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा जरूरी अपडेट, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 13वीं किस्त

 PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date 2023: देशभर में करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। भारत सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। भारत सरकार ने 12वीं किस्त को 17 अक्तूबर, 2022 के दिन जारी किया था। हालांकि, 12वीं किस्त को जारी हुए अब कई दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह राशि हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में भेजी जाती है। तीनों किस्त के पैसे हर 4 महीनों के अंतराल में भेजे जाते हैं। अब तक कुल 12 किस्त के पैसों को सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है।

वहीं जल्द ही भारत सरकार किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को भी ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह के पहले सप्ताह में देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।

देशभर में 12 करोड़ से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना के जरिए देशभर के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम कर रही है।
 
वहीं अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन भी करा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों को काम को नहीं करते हैं। ऐसे में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
अस्पताल में भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति सहित 6 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

अस्पताल में भीषण आग लगने से डॉक्टर दंपति सहित 6 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

 झारखंड। धनबाद में एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया गया। आग के चपेट में आने से दो डॉक्टरों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं।

रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई। स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

हादसे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने टवीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

IAF के सुखोई-30 और मिराज-2000 फाइटर जेट क्रैश, 1 पायलट की मौत

IAF के सुखोई-30 और मिराज-2000 फाइटर जेट क्रैश, 1 पायलट की मौत

 FIGHTER PLANE CRASH : इंडियन एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान शनिवार को हादसे का शिकार हो गए हैं। एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 अचानक हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसके बाद एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जिले में जा गिरा। दोनों ही विमान जलकर खाक हो गए।

मुरैना जिले में शनिवार सुबह वायसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमान क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से करीब सुबह 9:15 उड़ान भरी थी। 50 किमी तय करते ही विमान हवा में ही जल उठे और मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित जंगल में गिर गए। इस हादसे के पायलट खुद को बचाने में कामयाब रहे।

जानकारी के मुताबिक एक विमान में 2 पायलट और दूसरे में एक ही पायलट सवार था। दो पायलट तो सही सलामत मिल गए हैं जबकि दूसरे विमान के एक पायलट के बॉडी पार्ट्स मिले हैं। साथ ही एक विमान के कुछ हिस्से राजस्थान के भरतपुर में भी गिरे हैं।

IAF ने अपने बयान में कहा, ”भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे। इसमें शामिल 3 पायलटों में से एक की जान चली गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”