CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

पकड़े गए प्रेमी युगल ग्रामीणों ने कराई शादी...

पकड़े गए प्रेमी युगल ग्रामीणों ने कराई शादी...
Share

सुलतानपुर : एक प्रेमी प्रेमिका के इश्क में ऐसा पागल हुआ कि उसके घर पहुंच गया। जहां चूक में ही सही उसके मन की मुराद पूरी हो गई। हुआ यह कि ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। फौरन ही ग्रामीणों ने दोनों का कोर्ट मैरिज कराया और फिर मंदिर लेकर आए। जहां प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा उसे अपना बना लिया।


जानकारी के अनुसार मामला जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बमरौली गांव से जुड़ा है। यहां की रहने वाली संयोगिता (21) पुत्री भागीरथी की अपने ही गांव के सूरज (22) पुत्र दातादीन के साथ आंखें चार हो गई। दोनों के बीच प्यार हुआ और वो परवान चढऩे लगा। अक्सर दोनो कहीं ना कहीं छिपकर मिलते। इस बात की चर्चा दोनों के घरों से लेकर गांव तक में आम हो गई। लेकिन शादी के लिए दोनों परिवार की रजामंदी नहीं होने से दोनों एक नहीं हो पा रहे थे। दरअस्ल संयोगिता ने सूरज को घर के पास मिलने के लिए बुलाया।

सूरज पहुंचा और बातचीत के दौरान वो संदिग्ध अवस्था में आ गए और इस दृश्य को देखते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए। रोज लुका छिपी के चक्कर से तंग ग्रामीणों ने दोनों को एक करने की ठान लिया। तत्काल ग्रामीण संयोगिता और सूरज को लेकर कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे और कोर्ट मैरिज कराया। फिर दोनों को लेकर मंदिर में आए। जहां भगवान को साक्षी मानकर सूरज ने संयोगिता की मांग में सिंदूर भरा और जिंदगी भर साथ रखने का वचन दिया।
 


Share

Leave a Reply