तृप्ति डिमरी नहीं बनेंगी ‘आशिकी 3’ की हीरोइन, फैंस मायूस; ये है फिल्म से बाहर होने की बड़ी वजह
Tripti Dimri and Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और उनके फैंस के लिए बुरी खबर आई है नए साल में। उनके हाथ से बहुत बड़ी फिल्म ‘आशिकी-3’ निकल गई है। ऐसा क्यों हुआ इसकी वजह भी सामने आ गई है।
आशिकी फ्रेंचाइजी से हुई तृप्ति की छुट्टी
पिछले साल खबर आई थी कि आशिकी के तीसरे पार्ट में तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया है। ‘आशिकी’ एक सुपरहिट मूवी थी इसके पहले पार्ट में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे। ‘आशिकी 2’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी दिखाई दी थी। ये भी हिट हुई।
इसके तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था। मगर अब इस फिल्म से तृप्ति का पत्ता कट गया है। इससे तृप्ति के फैंस दुखी हो गए होंगे। ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह भी पता चल गई है।