छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |    Covid-19 : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन लक्षणों को ना करें नजर अंदाज, जानिए बचाव के टिप्स    |    COVID-19 : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा ! एक हफ्ते में आए 752 नए मामले, 7 मरीजों ने गवाई जान    |    ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में यहां मिला कोरोना का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, निजी अस्पताल में इलाज जारी…..    |    COVID-19 अपडेट; भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, कई राज्यों में नए केसों की पुष्टि    |    Covid-19 : देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस, देश में 257 एक्टिव केस, जानें छत्तीसगढ़ का हाल…    |

सोने में आई भारी गिरावट, 1500 रुपये से भी अधिक हुआ सस्ता

 सोने में आई भारी गिरावट, 1500 रुपये से भी अधिक हुआ सस्ता
Share

नईदिल्ली। काफी दिनों तक तेजी दिखाने वाले सोने में कल से गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 51,929 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, जो आज 279 रुपये गिरकर 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। सुबह चंद मिनटों के ही कारोबार में एक ऐसा वक्त आया जब सोने ने 50,372 का न्यूनतम स्तर छू लिया। हालांकि, सोना 51,650 से ऊपर जाने में नाकामयाब रहा।
 
 
सुबह 9.50 बजे तक सोने में करीब 1560 अंकों की गिरावट आ चुकी है। सोने में लगातार आ रही तेजी और कोरोना वायरस के चलते सुरक्षित निवेश का ठिकाना होने के चलते इसमें खूब निवेश हो रहा था, लेकिन अब लोग मुनाफावसूली करने में लगे हुए हैं। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 1.61 प्रतिशत की हानि के साथ 54,063 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 883 रुपये यानी 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,063 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,623 लॉट के लिये कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 820 रुपये यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,346 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,334 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,001.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,317 रुपये टूटकर 54,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बंद भाव 56,080 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 2,934 रुपये की हानि के साथ 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 76,543 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''रुपये में सुधार आने के कारण सोने में तेजी पर कुछ अंकुश लगा रहा।ÓÓ घरेलू शेयर बाजार में सुधार तथा डॉलर के कमजोर होने के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे सुधरकर 74.78 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 27.90 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले 16 दिनों से लगातार सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार में यह 57 हजार के स्तर को क्रॉस कर चुका है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2000 डॉलर को क्रॉस कर लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। चांदी की कीमत 77 हजार पार कर बहुत तेजी से 80 हजार की ओर बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।

Share

Leave a Reply