v
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings 11th Match, IPL 2026, RCB vs CSK LIVE Score |
आरसीबी वर्सेस सीएसके लाइव स्कोर, आईपीएल 2026 मैच स्कोरकार्ड ऑनलाइन: आईपीएल 2026 के 11वें मैच में आरसीबी की भिड़ंत सीएसके से हो रही है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 250 रन बनाए। सीएसके के सामने अब पहाड़ जैसा 251 रन का लक्ष्य है। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हो रही है।
RCB vs CSK LIVE Score, IPL 2026 11th Match Scorecard: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी की टीम इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी और तहलका मचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य अब सामने होगा। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए।
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने 202 रनों का बड़ा लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया; इस जीत के हीरो विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल रहे, जिन्होंने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
रनचेज की शुरुआत में फिल साल्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया, पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया, वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली।
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे, हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन (80 रन) और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला, जबकि अनिकेत वर्मा ने तेज 43 रन बनाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया; RCB की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।
डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने इस जीत के साथ साफ कर दिया है कि वह इस सीजन भी खिताब की मजबूत दावेदार है, वहीं SRH को शुरुआत में ही करारी हार का सामना करना पड़ा है।
इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. 2008 से इस लीग की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आज तक क्रिकेट फैंस हर साल इस लीग के लिए उत्साहित रहते हैं. इस बार दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का 19वां सीजन है. आज से आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है. पहला मैच पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. बुरी खबर यह है कि CSK के एमएस धोनी शुरुआती मैचों में नहीं दिखाई देंगे.
इस कारण पहले दो हफ्ते के लिए बाहर हुए धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइजी ने खुद यह जानकारी दी है. रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन टीम की रणनीति धोनी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं.
विराट और रोहित मचाएंगे धमाल
टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में धमाल मचाना चाहेंगे. किंग कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा हैं. यह उनका 19वां सीजन है. कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. पिछले साल भी उनका बल्ला जमकर गरजा था. वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी इस बार तूफानी अंदाज में बैटिंग करना चाहेंगे. रोहित ने पिछले साल आईपीएल में एक शतक भी जड़ा था.
आज के मैच की जानकारी
आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी, वहीं मुकाबले का टॉस सात बजे होगा. इस मैच में ईशान किशन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे.
70 मैचों का शेड्यूल जारी
बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2026 के 70 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. सभी 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी. बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया है. लीग स्टेज के सभी 70 मैचों का फुल शेड्यूल जारी हो चुका है.
रायपुर। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। IPL 2026 के दूसरे शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है।
टीम इंडिया ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल रही। अब टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान हो गया है। दरअसल, IPL 2026 के बाद वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त शेड्यूल के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम जून में आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलेगी, जो इंग्लैंड दौरे से पहले एक अहम तैयारी मानी जा रही है। आयरलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने इस सीरीज की पुष्टि की है। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब पॉल स्टर्लिंग ने T20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
जून में खेली जाएगी सीरीज
टीम इंडिया जून में आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेलेगी, जिसके बाद वह 1 जुलाई से 19 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 T20I और 3 ODI मैच खेले जाएंगे। इससे पहले भारत अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन ODI मैचों की सीरीज भी खेलेगा, जो 20 जून तक समाप्त होगी। ऐसे में आयरलैंड सीरीज भारतीय टीम के लिए एक अहम वार्म-अप साबित होगी।
आयरलैंड के लिए नई शुरुआत
ग्राहम वेस्ट ने कहा कि यह सीरीज उनकी टीम के लिए नए कप्तान के साथ नई शुरुआत का मौका होगी। 2028 के T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद पॉल स्टर्लिंग का T20 कप्तानी छोड़ना नए कप्तान को अपनी शैली और रणनीति लागू करने का मौका देता है, जिसकी शुरुआत जून में भारत के खिलाफ सीरीज से होगी। पॉल स्टर्लिंग ने हाल ही में भारत और श्रीलंका में हुए T20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ी। आयरलैंड इस टूर्नामेंट में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, जबकि ओमान को हराया और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच रद्द हो गया।
भारत-आयरलैंड क्रिकेट का इतिहास
भारत ने पिछले सात सालों में तीन बार (2018, 2022 और 2023) आयरलैंड का दौरा किया है। डबलिन के मलाहाइड मैदान पर खेले गए इन मुकाबलों में हमेशा बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं। भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली यह T20 सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाली है। जहां टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की तैयारी करेगी, वहीं आयरलैंड नई कप्तानी में नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाएगा।
PL इतिहास में पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टीम अपने पहले खिताब को बचा पाएगी? 19वें सीजन में RCB के पास मजबूत बल्लेबाजी और ऑलराउंडर तो हैं, लेकिन कमजोर तेज गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर की अस्थिरता उनकी राह मुश्किल बना सकती है। RCB ने 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीता था और अब टीम 19वें सीजन में उसे डिफेंड करने उतरेगी। टीम ने अपने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया और मिनी ऑक्शन में 8 नए खिलाड़ी जोड़े। सीजन की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से होगी।
ताकत
RCB की सबसे बड़ी ताकत उसकी विस्फोटक बल्लेबाजी है। विराट कोहली, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, वैंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम को गहराई और ताकत देते हैं। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या और वेंकटेश अय्यर जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन देते हैं, जो जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं।
कमजोरियां
RCB की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी तेज गेंदबाजी है। भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड और जैकब डफी ही भरोसेमंद विकल्प हैं। हेजलवुड की फिटनेस पर सवाल हैं, जबकि यश दयाल और नुवान तुषारा जैसे गेंदबाज दबाव में अस्थिर रहे हैं। स्पिन विभाग में भी टीम के पास सीमित विकल्प हैं। सुयश शर्मा के अलावा कोई बड़ा स्पिनर नहीं है, जिससे मिडिल ओवर में विपक्षी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो सकता है। मिडिल ऑर्डर भी कभी-कभी अस्थिर नजर आता है, खासकर 15-18 ओवर के बीच रन गति धीमी पड़ जाती है।
मौके
कप्तान रजत पाटीदार के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वह टीम को दोबारा चैंपियन बनाते हैं, तो वह महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार खिताब बचाने वाले कप्तानों के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं। वहीं, विराट कोहली के लिए यह सीजन बेहद अहम है। टेस्ट और T20I से संन्यास के बाद अब वह सिर्फ ODI खेल रहे हैं, ऐसे में IPL 2026 उनके लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी का बड़ा मंच है। साथ ही वेंकटेश अय्यर और जैकब बेथेल जैसे खिलाड़ियों के आने से टीम इम्पैक्ट प्लेयर नियम का बेहतर इस्तेमाल कर सकती है।
खतरे
डिफेंडिंग चैंपियन होने का दबाव RCB के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। बाकी टीमें उनकी रणनीतियों को समझकर खास तैयारी के साथ उतरेंगी। तेज गेंदबाजी में विकल्पों की कमी भी टीम के लिए खतरा बन सकती है, खासकर अगर हेजलवुड या भुवनेश्वर चोटिल होते हैं। इसके अलावा टीम ट्रांजिशन फेज में भी है, जहां विराट कोहली जैसे सीनियर के साथ युवा खिलाड़ियों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। अगर युवा खिलाड़ी दबाव नहीं झेल पाए, तो टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। RCB के पास धाकड़ खिलाड़ियों से सजी टीम, अनुभव और आत्मविश्वास तीनों मौजूद हैं, लेकिन कमजोर गेंदबाजी, मिडिल ऑर्डर की अनिश्चितता और बढ़ते दबाव के बीच उन्हें हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। IPL 2026 उनके लिए असली परीक्षा साबित होने वाला है।
अहमदाबाद — आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गया।
भारत के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाए। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 54 रन जड़े। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत का स्कोर 256 तक पहुंचा दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं सके। टिम सीफर्ट ने जरूर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया अब तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गया है। खास बात यह भी है कि पहली बार किसी मेजबान देश ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है।
टूर्नामेंट में भारत का सफर भी शानदार रहा। लीग स्टेज में टीम इंडिया ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत ने शानदार वापसी की और जिम्बाब्वे व वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया और अब न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया।
अहमदाबाद। T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। इस मैच में भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
अहमदाबाद का यह वही मैदान है, जहां 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था। उस दिन करीब 93 हजार दर्शकों से भरा स्टेडियम भी खामोश हो गया था। हालांकि भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उस दर्द को कुछ हद तक कम किया था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है। अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारत इससे पहले 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है।
हालांकि न्यूजीलैंड को हल्के में लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा। कीवी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के पास फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान मिचेल सेंटनर जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।
भारत के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ा हथियार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। उनकी सटीक और किफायती गेंदबाजी फाइनल का परिणाम तय कर सकती है। सेमीफाइनल में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह शानदार फॉर्म में थे, लेकिन वर्ल्ड कप के मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अगर उन्हें फाइनल में मौका मिलता है तो न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर कोल मैककॉन्ची उनके खिलाफ जल्दी गेंदबाजी कर सकते हैं।
स्पिन विभाग में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हाल के मैचों में ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे हैं और बल्लेबाज उनकी मिस्ट्री स्पिन को बेहतर तरीके से पढ़ने लगे हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।
अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत इतिहास रचने की कोशिश करेगा और न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेगा।
पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। ये खेल राज्य के तीन शहरों – रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा – में किया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की।
इन खेलों में सात पदक स्पर्धाएं – एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती- शामिल होंगी। इसके अलावा दो डेमो गेम– मल्लखंभ और कबड्डी – भी आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) में भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री ने कहा, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हमारे बढ़ते हुए प्रयासों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य हर उस युवा को अवसर और मंच प्रदान करना है जो खेलना चाहता है। यह पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन का हिस्सा है, और इस यात्रा में खेलों की बहुत बड़ी भूमिका है।”
पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट 23 दिसंबर को बिलासपुर के स्वर्गीय बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ये खेल आदिवासी क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, “आदिवासी क्षेत्रों से प्रतिभाओं को सामने लाना बेहद अहम है और हमारे खिलाड़ी आधार का लगातार विस्तार समय की आवश्यकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आदिवासी समुदायों के प्रतिभाशाली युवाओं की जल्द पहचान हो, उन्हें व्यवस्थित तरीके से समर्थन मिले और उन्हें राष्ट्रीय खेल ढांचे में शामिल किया जाए।”
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघों और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इन खेलों के तकनीकी मानक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुरूप रखे जाएंगे।
आधिकारिक मैस्कॉट ‘मोरवीर’ का नाम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। यह दो शब्दों से बना है – ‘मोर’, जिसका छत्तीसगढ़ी में अर्थ ‘मेरा’ या ‘हमारा’ होता है, और ‘वीर’, जो साहस और पराक्रम का प्रतीक है। मोरवीर भारत के आदिवासी समुदायों की भावना, गर्व और पहचान का प्रतिनिधित्व करता है।
आदिवासी खिलाड़ियों को समर्पित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है, जो भारत की खेल यात्रा में आदिवासी सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख खेलो इंडिया योजना का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। वर्ष 2020 में स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सिग्नल्स एक्ट, 2007 के तहत खेलो इंडिया गेम्स को ‘राष्ट्रीय महत्व का आयोजन’ घोषित किया गया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम करेगा। साउथ अफ्रीका का इस विश्व कप में रिकॉर्ड कमाल का रहा है। प्रोटियाज टीम ने सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया है। वहीं, मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड टीम ने भी दमदार खेल दिखाया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका इकलौती टीम रही है जिसने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। साउथ अफ्रीका ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। प्रोटियाज टीम की ओर से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। मार्करम 7 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रयान रिकेल्टन के बल्ले से भी लगातार रन निकल रहे हैं। रिकेल्टन 7 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं।
क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। डी कॉक ने अब तक खेले 7 मुकाबलों में 171 रन बनाए हैं। लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका के इस टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। एगनिडी 6 मुकाबलों में 12 विकेट निकाल चुके हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 11 विकेट चटकाए हैं। केशव महाराज की फिरकी का जादू भी खूब चला है।
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड सुपर-8 राउंड में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी थी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि इंग्लैंड के हाथों टीम को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टिम सीफर्ट ने न्यूजीलैंड की तरफ सर्वाधिक रन बनाए हैं। सीफर्ट 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बना चुके हैं। वहीं, रचिन रविंद्र ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। रचिन 7 मैचों में 115 रन बनाने के साथ-साथ 9 विकेट निकाल चुके हैं।
टी20 में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की 19 बार भिड़ंत हो चुकी हैं, जिसमें से 12 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि 7 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड आज तक साउथ अफ्रीका को हरा नहीं सकी है। साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। कोलकाता के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। विकेट में बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। ईडन गार्डन्स का पहली पारी में औसतन स्कोर 162 रन रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 143 रन है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 4 मार्च को कोलकाता में बारिश होने की आशंका न के बराबर है। पूरे दिन तेज धूप खिली रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो चुकी है. ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत ने बाजी मारी, जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी हैं. 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल होगा. जीतने वाली टीमों को फाइनल में एंट्री मिल जाएगी, लेकिन फैंस के मन में एक सवाल है कि अगर मान लीजिए बारिश या दूसरी वजह से मैच रद्द हो गया तो क्या होगा? इस सवाल का जवाब आईसीसी के उस नियम में दिया गया है, जो भारत बनाम इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के इन बड़े मुकाबलों के लिए बनाया गया है.
आईसीसी (ICC) ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ‘रिजर्व डे’ रखा गया है. 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल (SA vs NZ) में बारिश हुई तो मैच 5 मार्च को पूरा किया जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल (IND vs ENG) 5 मार्च को खेल रुका तो मैच 6 मार्च को होगा. लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी खेल पूरा नहीं हो सका तो कौन सी टीम फाइनल में जगह पक्की करेगी? आइए आसान भाषा में समझ लेते हैं.
नतीजा निकालने के लिए ’10-10 ओवर’ का नियम
टी20 इंटरनेशनल में आम तौर पर मैचों का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल पूरा होना जरूरी है, लेकिन आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों (सेमीफाइनल और फाइनल) के लिए अलग नियम बनाया है. नया नियम ये है कि सेमीफाइनल का रिजल्ट निकालने के लिए कम से कम दोनों टीमों के 10-10 ओवर होना जरूरी हैं.
आईसीसी की तरफ से पूरी कोशिश होगी कि मैच निर्धारित दिन पर ही पूरा हो. इसके लिए निर्धारित दिन पर 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय (Extra Time) दिया गया है. अगर 10 ओवर से कम का खेल होता है, तो मैच को पूरा नहीं माना जाएगा.
अगर रिजर्व डे पर भी मैच धुल गया, तो क्या होगा?
इस सवाल का जवाब ये है कि अगर निर्धारित दिन और रिजर्व डे दोनों ही दिन बारिश के कारण 10-10 ओवर का खेल नहीं हो पाता है और मैच रद्द करना पड़ता है, तो आईसीसी का ‘ग्रुप स्टैंडिंग’ नियम लागू होगा. जो कहता है कि मुकाबला रद्द होने की स्थिति में वह टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जो सुपर-8 के अपने ग्रुप में शीर्ष (Top) स्थान पर रही थी. इंग्लैंड अपने ग्रुप-2 में टॉप पर रही थी, जबकि भारत दूसरे स्थान पर, ऐसे में मैच रद्द होने पर इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा और टीम इंडिया को बड़ा झटका लगेगा. वहीं साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रही थी, ऐसे में मैच रद्द होने पर उसे फाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगेगा.
रिजर्व डे पर हुआ मैच तो बदल जाएगा समय
आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए दोनों मैचों का वक्त शाम 7:00 बजे तय किया है, लेकिन अगर मैच रिजर्व डे पर जाता है, तो समय बदल जाएगा. रिजर्व डे पर मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से ही कर दी जाएगी, ताकि मैच को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. रिजर्व डे पर मुकाबला वहीं से शुरू होगा, जहां निर्धारित दिन पर खत्म हुआ था. मान लीजिए कि यदि निर्धारित दिन पर टॉस तो हुआ, लेकिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई, तो रिजर्व डे पर नए सिरे से 20-20 ओवर का मैच शुरू होगा.
IND vs WI Pitch Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 1 मार्च यानी रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का बन चुका है।
1 मार्च को खेला जाने वाला IND vs WI मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। ईडन की यह सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरू में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन चमक कम होने के बाद हालात बल्लेबाजों के पक्ष में जाते दिख सकते हैं। स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ईडन गार्डन में T20I रिकॉर्ड
- कुल मैच: 18
- पहले बल्लेबाजी कर जीत: 9
- पहले गेंदबाजी कर जीत: 9
- पहली पारी का औसत स्कोर: 161
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139
- हाईएस्ट स्कोर: 207/4 (SCO vs ITA)
- लोएस्ट स्कोर: 70/10 (BAN vs NZ)
- सबसे बड़ा लक्ष्य चेज: 162/4 (IND vs WI)
- सबसे छोटा स्कोर डिफेंड: 186/5 (IND vs WI)
कोलकाता में वैसे तो टॉस का बहुत ज्यादा अहम रोल नहीं रहा है, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करना टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हार या चूक उनके अभियान को खत्म कर सकती है।
स्पोर्ट्स डेस्क : विल जैक्स और रेहान अहमद के हरफनमौला खेल के दम पर इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शुक्रवार को यहां हार के कगार से वापसी करते हुए न्यूजीलैंड पर चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। जैक्स ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट और रेहान ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लेने बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें विकेट के लिए 16 गेंद में 44 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। 'प्लेयर ऑफ द मैच' जैक्स ने 18 गेंद में नाबाद 32 रन की ताबड़तोड़ पारी जबकि रेहान ने सात गेंद में नाबाद 19 रन बनाये। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस नतीजे के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जीवित रहीं। अब उसे शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, जहां नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभाएगा।
इंग्लैंड पहले ही ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। लक्ष्य का पीछा करते समय इंग्लैंड की टीम 17 ओवर में छह विकेट पर 117 रन बनाकर संकट में फंसी हुई थी और उसे आखिरी 18 गेंदों पर 43 रन की दरकार थी। टूर्नामेंट में चौथी बार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये जैक्स और रेहान ने 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स पर 22 रन बटोरकर मैच का रुख पलट दिया और समीकरण 12 गेंदों में 21 रन पर ला दिया। इस जोड़ी ने कप्तान मिचेल सैंटनर के ओवर से 16 रन जुटाकर इंग्लैंड को निर्णायक बढ़त दिला दी और इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले जैक्स और रेहान के साथ आदिल रशीद (28 रन पर दो विकेट) की स्पिनरों की तिकड़ी ने अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड को बड़ स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली न्यूजीलैंड को किसी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली।
ग्लेन फिलिप्स (28 गेंदों पर 39 रन), टिम सिफर्ट (25 गेंदों पर 35 रन) और फिन एलेन (19 गेंदों पर 29 रन) ने बल्ले से अहम योगदान दिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, जब मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने-अपने पहले ओवर में विकेट लेकर स्कोर दो रन पर दो विकेट कर दिया। अनुभवी जोस बटलर 10वीं बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में खाता खोले बिना आउट हुए। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा बाद शून्य पर आउट होने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गये। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले कप्तान हैरी ब्रूक (24 गेंदों पर 26 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने उन्हें टर्न के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पवेलियन भेज दिया। चौथे विकेट में भी फिलिप्स का अहम योगदान रहा। उन्होंने डीप मिडविकेट पर जैकब बेथेल (16 गेंदों पर 21 रन) का शानदार कैच लपका।
फिलिप्स ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए जमीन से कुछ इंच ऊपर गेंद को थामा। नौवें ओवर में 58 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड मुश्किल में दिख रहा था, लेकिन टॉम बैंटन और सैम कुरेन ने पारी को संभाले रखा, जबकि न्यूजीलैंड ने दोनों छोर से स्पिन आक्रमण जारी रखा। पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी के बाद न्यूजीलैंड को सफलता मिली। रचिन रविंद्र ने पहले कुरेन को और फिर बैंटन को आउट कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिला दी। लेकिन विल जैक्स और रेहान अहमद की योजनाएं कुछ और ही थीं। इससे पहले तेज गेंदबाजों की शुरुआती पिटाई के बाद इंग्लैंड के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में आग उगलने वाले जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत मेडन ओवर से की। इस ओवर में अंपायर ने सीफर्ट को कैच आउट दिया, लेकिन टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी और फैसला पलट दिया गया।
लियाम डॉसन ने भी दूसरे ओवर में सीफर्ट और फिन एलेन को बांधे रखा, लेकिन सीफर्ट ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप कर चौका जड़कर दबाव तोड़ा। दूसरे छोर से आर्चर ने शानदार गति और स्विंग के साथ गेंदबाजी की लेकिन एलेन ने उनकी धीमी गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। एलेन लय में नजर आने लगे और डॉसन के खिलाफ सीधा मैदान के ऊपर एक और शानदार छक्का लगाया। साथी बल्लेबाज से प्रेरित होकर सीफर्ट ने भी आर्चर पर हमला बोला, लगातार दो चौके जड़े और फिर मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया।
न्यूजीलैंड ने लय पकड़ ली थी, जिसके बाद ब्रूक ने कुरेन को आक्रमण पर लगाया। एलेन ने उनका स्वागत मिडविकेट के ऊपर से छक्के के साथ किया और पावरप्ले के अंत तक न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 54 रन पहुंच गया। इसके बाद रशीद को गेंद सौंपी गई और सीफर्ट ने उनका भी स्वागत लॉन्ग-ऑन के ऊपर छक्के से किया। लेकिन अगली ही गेंद पर रशीद ने बल्लेबाज को चकमा दिया और जोस बटलर ने शानदार स्टंप कर सीफर्ट की पारी का अंत किया। जैक्स ने अगले ओवर में एलेन को चलता किया।
एलेन ने हल्का शॉट खेला और डीप मिडविकेट पर जैकब बेथेल को आसान कैच थमा बैठे। फिलिप्स ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स ने उन्हें बोल्ड कर न्यूजीलैंड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सैंटनर (नाबाद नौ) ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टीम के स्कोर को 160 रन के करीब पहुंचाया।
IND vs ZIM Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी को भारत को अपने सुपर-8 चरण के अगले मैच में जिम्बाब्वे का सामना करना है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया इस वक्त ऐसी स्थिति में है, जहां एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। टीम इंडिया को अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार थी। ऐसे में अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच जीतना होगा।
SL vs NZ: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 46वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. सुपर-8 के ये मुकाबला दोनों में से किसी एक टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खोल देगा तो वहीं एक टीम के लिए लगभग रास्ता बंद कर देगा. इन दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7:00 बजे से श्रीलंका में खेला जाएगा. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर 6:30 बजे टॉस के लिए उतरेंगे.
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच की डिटेल्स
- मैच की तारीख - 25/02/2026
- मैच का समय - 7:00 PM
- मैच का स्थान - आर. प्रेमदासा कोलंबो
मिचेल सेंटनर को पात है कि ये पिच स्पिनर्स को मदद करने वाली है और श्रीलंका के खिलाड़ियों को अपने घर में खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन इससे उनके खेलने के तरीके में बदलाव की उम्मीद कम है. स्पिन फिर से एक बड़ा रोल निभाने वाला है और न्यूजीलैंड के पास भी सेंटनर और ईश सोढ़ी के रूप में दो अच्छे विकल्प मौजूद हैं.
श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच हुए 10 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड 5-4 से आगे है. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में श्रीलंका में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऊपर न्यूजीलैंड की बढ़त साफ दिखाई देती है. ऐसे में श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड एक बड़ा खतरा हो सकता है.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के स्क्वाड
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालेज, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा.
न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची.
भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में अजेय है। बिना एक भी मैच हारे टीम ने सुपर 8 तक का सफर तय किया है। अब सुपर 8 में उसका पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है। मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ मैच शुरू होने का वक्त क्या होगा, इस पर खास नजर रखिएगा, क्योंकि ऐसा ना हो कि ये खास मैच आपसे छूट जाए।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में अब सुपर 8 का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जो एक वार्मअप मैच खेला था, वो साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ था। भले ये एक एक अभ्यास मैच था, लेकिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराने में कामयाबी हासिल की थी। भारत ने अपना आखिरी लीग मैच अहमदाबाद में ही खेला था, इसलिए टीम अभी वहीं पर कैंप किए हुए है।
शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला
आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार यानी 22 फरवरी को सुपर 8 के दो मैच होंगे। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें आपस में टकराएंगी, ये मैच पल्लेकेले में होगा। इसके बाद उस दिन का दूसरा मुकाबला शाम को सात बजे से शुरू होगा, इसी में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी। आपको पता ही है कि इससे आधे घंटे पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे टॉस होगा और ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी।
साउथ अफ्रीका की टीम भी नहीं हारी है इस विश्व कप में एक भी मैच
जिस तरह से भारत अपने ग्रुप में बिना एक भी मैच हारे सुपर 8 तक पहुंची है, उसी तरह साउथ अफ्रीका ने भी बिना कोई मैच हारे यहां तक का सफर तय किया है। यानी दोनों टीमें अजेय हैं। साल 2024 के टी20 विश्व कप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। तब भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद अब दोनों टीमें फिर से इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे के सामने आने वाली हैं।
भारतीय टीम का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।
टी-20 विश्व कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा दिन रहने वाला है। टूर्नामेंट में आज तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका असर सीधे तौर पर अंक तालिका और अगले चरण की स्थिति पर पड़ेगा।
पहला मुकाबला ग्रुप डी की टीमों के बीच खेला जाएगा, जहां अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।
ग्रुप डी की स्थिति पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन में से दो मैच जीते हैं। अफगानिस्तान की टीम अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है और उसका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे पांच विकेट से हार मिली थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो टाई पर समाप्त हुआ। पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मार ली।
संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने दो में से एक मुकाबला जीता है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे मैच में कनाडा को पांच विकेट से हराकर टीम ने वापसी की।
आज का दूसरा मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला ग्रुप सी की इंग्लैंड और इटली की टीमों के बीच होगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने अब तक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि एक में उसे हार मिली। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया था, जबकि नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को जीत मिली।
इटली की टीम पहली बार टी-20 विश्व कप में खेल रही है। उसने अपने पिछले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया, हालांकि पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड से 73 रन से हार मिली थी। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
दिन का तीसरा और सबसे बड़ा मुकाबला शाम 7 बजे श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ग्रुप में श्रीलंका शीर्ष पर है और उसने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान को हराया है।
ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, जो इस टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। हालांकि टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि वह हार से उबरकर जीत की राह पर लौटे।
IND vs PAK Match Result: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ओवर में 114 रन ही बना सकी।
ईशान किशन ने टीम इंडिया को पहुंचाया बड़े स्कोर तक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने इस दौरान 40 बॉल पर 77 रन की तूफानी पारी खेली। ईशान के आउट होने के बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान दिया। ईशान की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया 175 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
पाकिस्तान का एक भी बल्लेबाज नहीं लगा पाया अर्धशतक
176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले आउट हो गए। सैम अयूब ने 6, सलमान आगा ने 4 और बाबर आजम ने 5 रन बनाए। 13 के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद 34 के स्कोर पर पाक टीम को चौथा झटका लगा, जब बाबर आजम आउट हुए। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की पार्टनरशिप हुई। उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं शादाब खान ने 14 रन की पारी 15 गेंदों में खेली। पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल सभी ने 2-2 विकेट लिए।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का दबदबा जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। वहीं एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को बनाए रखा है।
India vs Pakistan Live Streaming T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल तो अभी दूर है, लेकिन उससे भी बड़ा मुकाबला आज यानी रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। ये मुकाबला है इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, जो अपने आप में महामुकाबला होता है। ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें दो-दो मैच अपने जीत चुकी है। आज जो टीम जीतेगी, वह सुपर 8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी, लेकिन इससे भी ज्यादा मसला इस मैच की हार-जीत को लेकर होता है। कोई भी टीम इस मैच को हारना नहीं चाहती है। ऐेसे में एक बार फिर से मुकाबला टक्कर का होगा, तो आईए एक नजर India vs Pakistan मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब खेला जाएगा?
India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग मैच आज यानी रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा।
IND vs Pakistan T20 World Cup 2026 match कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Match शाम को 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका और भारत के समय में कोई अंतर नहीं है, तो यही समय भारतीय समय भी होगा।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच टीवी पर कैसे लाइव देखें?
India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर भिन्न-भिन्न भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
IND vs Pakistan T20 World Cup 2026 3rd Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार ऐप पर उठा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। जियोस्टार पर आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?
India vs Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। डीडी फ्री डिश के चैनल डीडी स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स एचडी पर आप इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।
India और Pakistan टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर






