BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली CG-MSC के SDO की लाश, फैली सनसनी

CG : कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली CG-MSC के SDO की लाश, फैली सनसनी

 जगदलपुर। जिले में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) के एसडीओ की लाश कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

SDO शोभाराम देवहारी (43) बालोद जिले के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से ये जगदलपुर के कुशवाहा भवन माड़िया चौक के पास रह रहे थे। शनिवार 14 फरवरी की सुबह अपने घर से करीब डेढ़ से दो किमी दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के नजदीक कार में इनकी लाश मिली है।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर इलाके के लोग निकले थे। जिनकी नजर कार पर पड़ी। अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध पड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फौरन बोधघाट पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद किसी तरफ कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला गया।

कार के अंदर शराब की बोतल और चखना मिला

पुलिस की शुरुआती जांच में कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना भी मिला है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्होंने 13 फरवरी की रात कार में बैठकर शराब भी पी थी।

हालांकि, शरीर में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। हार्ट अटैक से इनकी मौत हुई है या फिर मौत का कारण कुछ और है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है।

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बस्तरवासियों को मिली जनजातीय गौरव वाटिका की अनमोल सौगात

बस्तरवासियों को मिली जनजातीय गौरव वाटिका की अनमोल सौगात

 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण

जगदलपुर । शहर की आपाधापी, धूल और शोर-शराबे से दूर, बस्तरवासियों को प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताने के लिए शुक्रवार को एक भव्य और अनमोल ठिकाना मिल गया। 

बस्तर की समृद्ध जनजातीय विरासत, परंपरा और नैसर्गिक सौंदर्य को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से कुम्हड़ाकोट में निर्मित जनजातीय गौरव वाटिका का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने किया। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई यह वाटिका अब जनता के लिए समर्पित कर दी गई है, जो न केवल पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभरी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अनूठी मिसाल पेश कर रही है।

शुक्रवार शाम आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप और छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, सीसीएफ आलोक तिवारी, स्टायलो मंडावी, संचालक कांगेर वैली सहित अन्य प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण के पश्चात उप मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने वाटिका का अवलोकन किया। वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अतिथियों को अवगत कराया कि करीब 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस प्रोजेक्ट को शुरुआत में एक हेल्थ पार्क के रूप में परिकल्पित किया गया था, जिसे बाद में एक भव्य वाटिका का रूप दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने यहाँ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए बनाए गए 1700 मीटर लंबे वॉकिंग ट्रेल, योगा शेड, योगा जोन और ओपन जिम जैसी आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने वॉकिंग ट्रेल के बीच-बीच में बनाए गए गपशप जोन और पारिवारिक आयोजनों के लिए निर्मित पाँच सुंदर पगोड़ा को भी देखा, जो अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं।

वाटिका भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने यहाँ की इको-फ्रेंडली नीति और प्लास्टिक फ्री जोन के नियम को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। वाटिका के बीच में निर्मित तालाब और आइलैंड ने सभी का मन मोह लिया। आगंतुकों की सुविधाओं के लिए प्रवेश द्वार पर भव्य पार्किंग और प्रसाधन की व्यवस्था भी सुचारू रूप से शुरू हो गई है। वन विभाग द्वारा भविष्य में यहाँ ट्री-हाउस बनाने और एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू करने की योजना की जानकारी भी दी गई। उप मुख्यमंत्री शर्मा द्वारा किए गए इस लोकार्पण के साथ ही अब जनजातीय गौरव वाटिका बस्तर के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थल के रूप में अंकित हो गई है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा विभिन्न स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों को कुल एक करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से शासन ने वनांचल में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और वन आश्रित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने वृत्त स्तरीय चक्रीय निधि के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये का ऋण वितरित किया। इसमें सबसे बड़ी राशि बकावण्ड के मां धारणी करणी स्व-सहायता समूह को प्रदान की गई, जिन्हें काजू प्रसंस्करण और विपणन जैसे बड़े कार्यों के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। इसी कड़ी में आसना के गोधन स्व-सहायता समूह को गाय पालन के लिए 34 लाख रुपये की राशि दी गई। इसके अतिरिक्त शर्मा ने घोटिया और भानपुरी के समूहों को इमली संग्रहण व प्रसंस्करण के लिए क्रमशः 13-13 लाख रुपये तथा कोलेंग की समिति को दोना-पत्तल निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि वितरित कर स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित किया।  

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल भी प्रदान किया। उन्होंने राजमोहनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत कुरंदी निवासी कमलोचन नाग को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। यह सहायता राशि उनकी पत्नी स्वर्गीय भारती नाग के आकस्मिक निधन के पश्चात स्वीकृत की गई थी। उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह वितरण न केवल लाभार्थियों के लिए आर्थिक मदद है, बल्कि बस्तर के सुदूर वनांचलों में रोजगार और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। इस दौरान उपस्थित महिला समूहों के सदस्यों से इमली, काजू के प्रोसेसिंग की गतिविधियों का संज्ञान लेकर बाजार की उपलब्धता एवं मार्केटिंग की व्यवस्था के संबंध चर्चा किए ।

CG : पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, फैली सनसनी

CG : पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, फैली सनसनी

 जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान तारा सिंह और पत्नी विजय कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रोज़ाना आपसी विवाद और लड़ाई होती थी। बीती रात भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर पति तारा सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार किया, जिससे मौके पर ही विजय कौर की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पति दूसरे कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बस्तर संभाग मुख्य समारोह: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

बस्तर संभाग मुख्य समारोह: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

 जगदलपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और इस मौके पर जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया,

जहां गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस बल, विभिन्न टुकड़ियों और स्कूली बच्चों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे तथा पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत

 बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां क्रिकेट खेलकर लौट रहे 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 की मौत हो गई है और 4 युवकों को किसी तरह से बचाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

तालाब में गिरी 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलकर लौट रहे 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई और 4 युवकों को किसी तरह से बचाया गया। हादसे में घायल 4 युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है।

3 युवकों की डूबकर मौके पर ही हुई मौत

बताया जा रहा है कि 7 युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर क्रिकेट खेलने कालीपुर गए थे। शनिवार रात जब वे जगदलपुर लौट रहे थे, तो स्कॉर्पियो बेकाबू होकर कालीपुर स्थित तालाब में जा गिरी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और फिर किसी तरह स्कॉर्पियो का कांच तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 3 युवकों की मौत हो चुकी थी।

4 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

वहीं 4 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान मनीष नेवर, शेखर और भावेश नागे के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई होगी और तालाब में गिर गई होगी।

Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने पहले पिकअप को मारी टक्कर, फिर 3 लोगों कुचला

Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने पहले पिकअप को मारी टक्कर, फिर 3 लोगों कुचला

 बस्तर - बस्तर संभाग मुख्याल के जिला बस्तर अंतर्गत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आज मंगलवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दी है। पूरा मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पखनार के साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक सीधे पिकअप वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंसा है। घटना की सूचना मिलने पर दरभा पुलिस मौके पर पहुंची है। कटर मशीन की मदद से ट्रक चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे। पिकअप आगे थी और ट्रक पीछे से आ रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस यातायात बहाल करने की कोशिश कर रही है।

 
CG : मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

CG : मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी CCM गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

 जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है।

 
7 राज्यों की पुलिस को थी तलाश 

मारे गए नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली भी बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा नाम गणेश उईके का है, जिस पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था और साउथ सब जोनल कमेटी का इंचार्ज था। उसकी तलाश 7 राज्यों की पुलिस को लंबे समय से थी।

गणेश उईके नक्सली संगठन का पुराना और प्रशिक्षित कैडर माना जाता था। वह करीब 40 सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और कई अहम जिम्मेदारियों पर काम कर चुका था।

बताया जाता है कि वह RSU नेटवर्क के जरिए युवाओं को नक्सली संगठन से जोड़ने का काम करता था। नेहरू छात्रावास और कॉलेज परिसरों में घूमकर छात्रों से संपर्क बनाता था। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उसका सफर बाद में जंगल में हथियार उठाने तक पहुंचा।

 
दर्दनाक हादसा: मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 50 से ज्यादा गायों की मौके पर मौत, गांव में आक्रोश

दर्दनाक हादसा: मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 50 से ज्यादा गायों की मौके पर मौत, गांव में आक्रोश

 बस्तर :- बस्तर जिले के कोटपाड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घुमर गांव के पास मवेशियों से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में कंटेनर में भरी 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अवैध गो-चालान की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, कंटेनर के जरिए मवेशियों को अवैध रूप से देर रात कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि क्षमता से कहीं अधिक मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। इसी वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ा और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कंटेनर पलट गया।

हादसा इतना भीषण कि बच नहीं सकीं गायें

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंटेनर में फंसी अधिकांश गायों ने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क किनारे बिखरे शवों को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। हादसे की खबर फैलते ही घुमर गांव सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया राहत कार्य

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 50 से अधिक गायों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG – इंजीनियर की मौत : ड्यूटी कर जा रहा था घर, तभी रास्ते में हो गई मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार

CG – इंजीनियर की मौत : ड्यूटी कर जा रहा था घर, तभी रास्ते में हो गई मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार

 जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवा इंजीनियर की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल बाईपास पर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक खाली मालवाहक ट्रक की तेज गति ने बाइक पर सवार एक एनएमडीसी कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया. 

हादसा इतना भयानक था कि युवक को मौके पर ही अपनी जान गंवानी पड़ी.

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम बी. धर्मा राव था, जो मात्र 30 वर्ष के थे. मूल रूप से ओडिशा के निवासी धर्मा राव हाल ही में कुछ महीनों से आड़ावाल इलाके में किराए के घर में रहते हुए एनएमडीसी में इंजीनियर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. 

वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर घर लौट रहे थे, जब सामने से आते हुए अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया. चश्मदीदों ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से वाहन की रफ्तार बेकाबू हो गई थी, जिसके चलते यह विपत्ति घटी.

घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाने की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

 

NH 30 पर बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, 3 घायल

NH 30 पर बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, 3 घायल

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। घायलों में 1 महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। बस में दुर्ग-रायपुर के यात्री समेत करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। आज सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।

हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। पेड़ से टक्कर इतनी जोर की थी कि एक युवक तारकेश्वर साहू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। तारकेश्वर राजनांदगांव जिले का रहने वाला था। टूरिस्ट बस में वह सहायक के काम के लिए आया था। वहीं हादसे के बाद अन्य यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले।

CG : आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 प्रतियोगिता का शुभारम्भ…….

CG : आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2025 प्रतियोगिता का शुभारम्भ…….

  बस्तर । बस्तर की गौरवशाली धरती पर खेल और संस्कृति का महाकुंभ, “बस्तर ओलंपिक 2025” अपनी भव्य शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार है….. जगदलपुर में आज से 13 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस संभाग स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह आज प्रातः 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की गूंज “करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर” के प्रेरणादायक स्लोगन नारे के साथ पूरे अंचल में सुनाई देगी

 

प्रतियोगिता में लगभग 3500 खिलाड़ी ग्यारह अलग-अलग खेल में भाग लेंगे,उद्धघाटन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

 
छत्तीसगढ़ में शांति की ओर कदम: चैतू समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में शांति की ओर कदम: चैतू समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। एक तरफ फोर्स के माओवादियों के खिलाफ अभियान से लाल आतंक पस्त हो रहा है तो दूसरी तरफ नक्सली भारी मात्रा में सरेंडर कर रहे हैं। इस बिच बस्तर में पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत कुल 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का 25 लाख इनामी कुख्यात माओवादी चैतू उर्फ श्याम दादा भी शामिल है, जो झीरम हमले का मास्टरमाइंड था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

सरेंडर करने वालों में DKSZC के वरिष्ठ सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा के अलावा DVCM में सरोज पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ACM (एरिया कमेटी सदस्य) भूपेश उर्फ सहायक राम, प्रकाश, कमलेश उर्फ झितरु, जननी उर्फ रयमती कश्यप, संतोष उर्फ सन्नू और नवीन ने भी आत्मसमर्पण किया। PM (प्रोटेक्शन मिलिशिया) की रमशीला और जयती कश्यप ने भी हथियार छोड़ दिए। इन सभी पर कुल 65 लाख रुपये के इनामी घोषित था।

झीरम हमले का मास्टरमाइंड था चैतू

चैतू उर्फ श्याम दादा, जिसका पूरा नाम गिरी रेड्डी पवन दा रेड्डी है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 60 वर्षीय यह कैडर मूलतः ग्राम तुलसापुर, मंडल रघुनंदापल्ली, जिला वारंगल का रहने वाला है। वह DKSZC का वरिष्ठ सदस्य और दरभा डिवीजन का इंचार्ज था। आत्मसमर्पण के दौरान चैतू ने AK-47 रायफल भी पुलिस के हवाले कर दिया है।

1 जनवरी को फिर होगा बड़ी नक्सली सरेंडर ! MMC जोन प्रवक्ता अनंत ने जारी किया पत्र

1 जनवरी को फिर होगा बड़ी नक्सली सरेंडर ! MMC जोन प्रवक्ता अनंत ने जारी किया पत्र

 बस्तर। नक्सली माड़वी हिड़मा की मौत के बाद से ही नक्सलवाद अब कमजोर हो चुका है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में एक डर का माहौल बन गया है। एनकाउंटर के खौफ से अब तक सैकड़ों नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस बीच MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने 1 जनवरी 2026 से हथियारबंद संघर्ष छोड़ने का निर्णय लिया है। जिसमें उसने सभी नक्सली साथियों से अपील की है कि, वे एक-एक कर समर्पण न करें बल्कि सब एक साथ जाएंगे। जिसमें उन्होंने कहा कि, वे 1 जनवरी तक हथियार डालेंगे।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही नक्सली अनंत ने पत्र जारी कर तीनों (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) राज्यों की सरकार से अपील की थी कि, एक जनवरी 2026 तक सरकार ऑपरेशन रोक दें वे हथियार छोड़ने के लिए साथियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने प्रेस नोट जारी कहा कि, एक-एक करके समर्पण न करें। सब एक साथ जाएंगे। नक्सल नेता ने यह भी कहा कि, वे अपने साथियों के साथ समर्पण नहीं बल्कि सरकार की पूना मार्गेम अभियान को स्वीकार करेंगे।

नक्सल प्रवक्ता ने आपसी तालमेल और संपर्क के लिए बाउपेंग का एक खुला फ्रीक्वेंसी नम्बर भी जारी किया है और कहा है कि, जो सरकार उन्हें ज्यादा तवज्जो देगी उसी सरकार के साथ जाएंगे। नक्सल प्रवक्ता ने कहा कि, हथियार छोड़ने का मतलब जनता के साथ धोखा या गद्दारी नहीं है बल्कि यह समय संघर्ष के लिए उचित नहीं है, क्योंकि हथियार एक साध्य है साधन नहीं।

CG : माडवी हिडमा की मौत के बाद नक्सल संगठन में हड़कंप

CG : माडवी हिडमा की मौत के बाद नक्सल संगठन में हड़कंप

 जगदलपुर :- जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल के बीच कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सल संगठन बिखरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे केंद्र सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में यह घटना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि हिडमा के साथ उसकी पत्नी राजे और गार्ड सहित छह नक्सलियों के मारे जाने से माओवादी कैडर में भारी खलबली मच गई है। इसी बीच पहली बार MMC जोन (महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी) ने हथियार छोड़ने की इच्छा जताते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर 15 फरवरी 2026 तक युद्धविराम का समय मांगा है। संगठन के प्रवक्ता अनंत ने यह भी कहा है कि इस बार PLGA सप्ताह नहीं मनाया जाएगा और उन्होंने सुरक्षाबलों से इस अवधि में ऑपरेशन रोकने की अपील की है, जो नक्सली आंदोलन में अब तक का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है कि संगठन आत्मसमर्पण या वार्ता की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार कर रहा है।

Naxalites Arrested : हिड़मा की मौत के बाद लाल आतंक को बड़ा झटका! नक्सली कमांडर लखमा और मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा समेत 50 नक्सली गिरफ्तार

Naxalites Arrested : हिड़मा की मौत के बाद लाल आतंक को बड़ा झटका! नक्सली कमांडर लखमा और मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा समेत 50 नक्सली गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ में कल जवानों ने  नक्सली लीडर माडवी हिड़मा की पत्नी समेत 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। वही जिस इलाके में हिड़मा मारा गया था वही आज सुरक्षाबलों ने 7 और नक्सलियों को मार गिराया है।

इसी बीच बस्तर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 SZCM समेत करीब 50 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी का प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा समेत लंबे समय से ज़मीनी स्तर पर सक्रिय कुख्यात नक्सली मदन्ना उर्फ़ जग्गु दादा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

के साथ ही इलाके में चर्चित नक्सली एरिया कमांडर सोड़ी मनीला भी पकड़ाया है। कुल मिलाकर 3 SZCM समेत करीब 50 नक्सलियों को पुलिस ने धरदबोचा है।सुरक्षाबल के जवानों ने बीते दो दिनों में मिले सफलता को नक्सल संगठन का अब तक का सबसे बड़ा नुक़सान बताया जा रहा है।

अब बड़े नक्सली लीडर कर रहे सरेंडर…आजाद समेत 8 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

अब बड़े नक्सली लीडर कर रहे सरेंडर…आजाद समेत 8 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

 जगदलपुर| छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने पर फोर्स जुटी है। इससे डरे-घबराए नक्सली हथियार छोड़कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में अब संगठन में काम कर रहे बड़े नक्सली लीडर भी तेजी से सरेंडर कर रहे हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में तेलंगाना स्टेट कमेटी में सक्रिय दो शीर्ष माओवादी नेताओं समेत अन्य 8 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। हालांकि, इनके समर्पण को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से सरेंडर हो चुके हैं और सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद, बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी सचिव का है। आजाद कई दशकों से माओवादी संगठन में प्रमुख रणनीतिक भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा अब्बास नारायण उर्फ़ रमेश, जो तकनिकी टीम के प्रभारी ने भी सरेंडर किया है। रमेश रामागुंडम इलाके में लंबे समय से सक्रिय था।

आजाद और तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रमुख नक्सल नेता दामोदर की बीच टकराव और अंदरूनी मतभेद भी इस सरेंडर का बड़ा कारण माना जा रहा है। आजाद मुलुगु जिले के मोद्दुलागुडेम गांव के रहने वाले हैं और स्टेट कमेटी में उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। यदि आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह सरेंडर तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा।

जानकारी के अनुसार आजाद छत्तीसगढ़ और तेलंगाना इन दोनों राज्यों में सक्रिय था। इस पर 40 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पण करने वालों में बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आजाद का ही है। आजाद कई दशकों से माओवादी संगठन में प्रमुख रणनीतिक भूमिका निभा रहा था। इसके अलावा, अब्बास नारायण उर्फ रमेश जो तकनीकी टीम का प्रभारी था इसने भी सरेंडर किया है। रमेश रामागुंडम इलाके में लंबे समय से सक्रिय था।दरअसल, करीब 1 महीने पहले पोलित ब्यूरो मेंबर वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति समेत CCM रूपेश ने सरेंडर किया था। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में इनके साथ कुल 283 नक्सलियों ने एकसाथ हथियार डाले थे। जिसके बाद अब लगातार नक्सल संगठन के बड़े लीडर्स सरेंडर कर रहे हैं।
CG : नक्सल संगठन में बड़ी दरार: शीर्ष नेता का सरेंडर, साथियों से भी हथियार छोड़ने की अपील

CG : नक्सल संगठन में बड़ी दरार: शीर्ष नेता का सरेंडर, साथियों से भी हथियार छोड़ने की अपील

 पखांजूर। नक्सल संगठन के शीर्ष कमांडर के सरेंडर के बाद बड़ा बयान सामने आया है। सुरक्षा बलों के अनुसार, इस वरिष्ठ नेता ने अपने सक्रिय साथियों से भी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंगलों में चल रही इस लड़ाई का सबसे बड़ा खामियाजा निर्दोष ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके नाम पर संगठन हिंसा का औचित्य पेश करता रहा।

अपने बयान में उन्होंने स्वीकार किया कि नक्सल संगठन के भीतर वैचारिक संकट गहराता जा रहा है और अब समय आत्ममंथन का है, न कि बंदूक उठाने का। उनका कहना है कि बदलाव की लड़ाई जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जानी चाहिए।

सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल आंदोलन में अब तक की सबसे बड़ी वैचारिक दरार मान रही हैं। उनका अनुमान है कि नेतृत्व के भीतर उपजे इस टकराव से आने वाले महीनों में संगठन काफी कमजोर हो सकता है।

हाल ही में इस शीर्ष कमांडर ने लगभग 60 सक्रिय नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण किया। वह नक्सल संगठन की सर्वोच्च नीति-निर्माण इकाई का सदस्य था और दंडकारण्य क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण जोन की जिम्मेदारी संभालता था। संगठन की एक प्रमुख मिलिट्री यूनिट का नेतृत्व भी उसी के पास था, जो अबूझमाड़ के घने जंगलों से संचालित होती थी।

 
दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी… पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर छत से लगाई छलांग

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी… पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर छत से लगाई छलांग

 जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के करपावंड की रहने वाली महिला ने सुसाइड नोट अपने पापा को लिखा फिर छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। यह पूरा मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस ने महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, बस्तर जिले करपावंड निवासी सत्येंद्र गुप्ता से 12 साल पहले बिहार के रोहतास निवासी सृष्टि उर्फ प्रिया गुप्ता की शादी हुई थी। लेकिन शादी के 12 साल बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर सृष्टि ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

मृतका ने लिखा कि, आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे ससुराल वाले घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है और आज ये मेरा चीरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा, पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं, आप अपना ख्याल रखना।

मृतका ने सुसाइड में बताई आपबीती

महिला ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, मेरी तबियत खराब रहती है, कमर, सिरदर्द हमेशा होता है। लेकिन पति कभी भी डॉक्टर के पास लेकर नहीं जाता है और कहने पर मारता- पिटता है। ससुराल वाले कहते हैं कि, तेरे पिता ने तुझे कुछ नहीं दिया। मृतका बेटी ने अपने पिता को आगे कहा कि, आप 15 अक्टूबर की सुबह 7:35 का CCTV फुटेज देखिएगा। जिसमें घर वाले मेरी पिटाई कर रहे हैं और यही सबसे बड़ा सबूत है। अब मैं सहन नहीं कर सकती और थक चुकी हूं

 ASP ने दी मामले की जानकारी

सृष्टि के पिता की शिकायत पर करपावंड थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, अलग-अलग लोगों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 , 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

नक्सली संगठन को फिर बड़ा झटका, माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

नक्सली संगठन को फिर बड़ा झटका, माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

 Maoist Leader Bandi Prakash Surrenders: छत्तीसगढ़ के माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने तेलंगाना DGP के सामने सरेंडर कर दिया है। बंदी प्रकाश नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी का मेम्बर और स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर भी है। बंदी प्रकाश पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बंदी प्रकाश का नाम माओवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल है।

बंदी प्रकाश उर्फ ​​प्रभात, अशोक, क्रांति मंचेरियल जिले के मंदामरी से हैं। प्रकाश के पिता सिंगरेनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 1982-84 के बीच “गाँव चलो” आंदोलन के माध्यम से रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन (आरएसयू) के लिए संघर्ष किया। इसके बाद वे माओवादी पार्टी से संबद्ध सिंगरेनी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने और वहाँ से राज्य समिति के सदस्य बने।

सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से नक्सलियों में दहशतज्ञात हो कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि कुछ माओवादी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं और बाकी भी जन-जीवन में शामिल होकर देश के विकास का हिस्सा बनना चाहते हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के प्रभाव से पार्टी के प्रमुख सदस्य एक के बाद एक अपनी सेना के साथ आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

 पिछले 45 वर्षों से नक्सल संगठन में थे सक्रियबंदी प्रकाश माओवादी पार्टी में राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संगठनकर्ता हैं। पिछले 45 वर्षों से विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे उनके आत्मसमर्पण को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

Breaking : 40 लाख के इनामी नक्सली रामधेर समेत 50 खूंखार माओवादी आज करेंगे सरेंडर!

Breaking : 40 लाख के इनामी नक्सली रामधेर समेत 50 खूंखार माओवादी आज करेंगे सरेंडर!

 बस्तर। उत्तर बस्तर में पिछले दिनों सक्रीय करीब 208 नक्सलियों ने, माओवादी नेता रूपेश के साथ मिलकर पुलिस के सामने सरेंडर किया था। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उत्तर बस्तर से 50 से अधिक नक्सली जल्दी ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं, इसमें शामिल 40 लाख का ईनामी नक्सली रामधेर, महला कैंप में आत्मसमर्पण करने की खबर है, फिलहाल अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

CG – नशे में धुत बदमाशों की गुंडागर्दी, ओवरटेक कर बस के सामने रोकी कार, फिर जो हुआ….. थाने पंहुचा मामला…..

CG – नशे में धुत बदमाशों की गुंडागर्दी, ओवरटेक कर बस के सामने रोकी कार, फिर जो हुआ….. थाने पंहुचा मामला…..

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नशे में धुत बदमाशों ने चलती बस को रोका फिर उसमे चढ़कर ड्राइवर के साथ मारपीट की। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले तो ओवरटेक कर यात्री बस को रोक लिया, फिर उसमें चढ़कर ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान ड्राइवर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन बदमाश उसपर मुक्कों की बरसात करते रहे। घटना के बाद बस चालक किसी तरह जगदलपुर सिटी कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि जगदलपुर का रहने वाला जीतू सरदार यात्री बस लेकर जगदलपुर से हैदराबाद के लिए निकला था। तभी नेशनल हाईवे 30 पर बस्तर टोल प्लाजा के पास कार सवार बदमाशों ने बस को ओवरटेक किया और बस को साइड दिए बिना ही बीच रास्ते में कार चलाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद कार सवारों ने बस के आगे कार खड़ी कर दी, फिर बस में चढ़कर ड्राइवर पर हाथ-मुक्कों से मारने लगे।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान ड्राइवर मदद की गुहार लगाता रहा पर किसी ने मदद नहीं की। जिसके बाद कार सावर बदमाश फरार हो गए। इधर ड्राइवर किसी तरह से बस लेकर जगदलपुर सिटी कोतवाली थाना पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत पर 2 से 3 बदमाशों पर मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

CG – रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली लाश, आत्महत्या या फिर…. जांच में जुटी पुलिस…..

CG – रेलवे ट्रैक पर युवक की मिली लाश, आत्महत्या या फिर…. जांच में जुटी पुलिस…..

 जगदलपुर। जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के केशलुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या आत्महत्या का मामला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG : माओवादियों में मंथन! बस्तर के जंगलों से उठी मुख्यधारा में लौटने की आवाज

CG : माओवादियों में मंथन! बस्तर के जंगलों से उठी मुख्यधारा में लौटने की आवाज

 जगदलपुर। माओवादी संगठन अब दोराहे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक ओर संगठन के शीर्ष नेता हिंसा की राह छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन के रास्ते पर चलने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर तेलंगाना कमेटी अब भी पुराने रुख पर अड़ी हुई है। पिछले एक महीने में माओवादियों की ओर से लगातार आठ प्रेस नोट जारी किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय उर्फ पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू ने साफ शब्दों में कहा है कि वे अब जनता से संवाद के जरिए आंदोलन आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इन प्रेस नोट्स को उत्तर बस्तर, गढ़चिरोली और माड़ डिवीजन कमेटियों का समर्थन भी मिल चुका है, जो बस्तर की माओवादी रणनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।

हालांकि, तेलंगाना स्टेट कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए एक अलग बयान जारी किया है। इससे यह स्पष्ट है कि माओवादी संगठन के भीतर मतभेद और विचार विभाजन की स्थिति बनी हुई है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस ने इन सभी पत्रों को जांच के दायरे में लिया है और उनकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा  “माओवादी नेताओं के पास अब केवल एक ही विकल्प बचा है — हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना।”
CG : बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका — 8 लाख का इनामी नक्सली मंदा रूबेन ने किया आत्मसमर्पण

CG : बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका — 8 लाख का इनामी नक्सली मंदा रूबेन ने किया आत्मसमर्पण

 जगदलपुर,बस्तर। बस्तर जिले में नक्सल मोर्चे पर एक और अहम सफलता मिली है। माओवादी संगठन के वरिष्ठ सदस्य और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मंदा रूबेन (67 वर्ष) ने मंगलवार को तेलंगाना के वारंगल में पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। रूबेन के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के मुताबिक, बिगड़ती सेहत और संगठन की अंदरूनी टूटफूट के चलते रूबेन ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। वह लंबे समय से दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी में सक्रिय था और कई नक्सली हमलों की रणनीति बनाने में शामिल रहा।

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने रूबेन को राज्य की पुनर्वास नीति के तहत राहत राशि का चेक प्रदान किया है।इस साल अब तक 410 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं
सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच 01 जनवरी 2025 से अब तक 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 ने आत्मसमर्पण किया, जबकि 137 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
अगर पिछले वर्ष को मिलाया जाए तो 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 924 माओवादी गिरफ्तार, 599 ने आत्मसमर्पण और 195 मारे जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, “आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के दबाव का असर साफ दिखाई दे रहा है।”

 
Crime : दरिंदगी की हदें पार! कुरकुरे का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Crime : दरिंदगी की हदें पार! कुरकुरे का लालच देकर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुरकुरे का लालच देकर हैवानियत 

जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक ने 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की।

इसके बाद केशकाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
 
+ Load More