CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Previous123456789...9596Next
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’

 मशहूर एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन अब भी उनका और तनुश्री दत्ता का सालों पुराना विवाद थमा नहीं है. नाना के निधन के बाद भी तनुश्री उन्हें लेकर अपने बयान पर कायम हैं. एक्ट्रेस ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. सालों केस चला. लेकिन सबूतों के अभाव के कारण केस क्लोज हो गया था. नाना की मौत को तनुश्री ने ईवल डेड बताया है.

मुझे बहुत परेशान किया गया- बोलीं तनुश्री
बीती रात वो लखनऊ में एक इवेंट में शामिल हुई थीं. वहां मीडिया से बात करते हुए तनुश्री ने बताया क्यों वो नाना के निधन पर इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वो आज भी नाना के खिलाफ अपने आरोपों पर कायम हैं.

तनुश्री कहती हैं- जो सच है वो सच है. वो 10 जन्म भी ले लें तब भी मैं यही कहूंगी. कोर्ट में मेरी प्राइम विटनेस का एफिडेविट सब्मिट है. लेकिन जिस दिन उस एफिडेविट की पेशी होने वाली थी, जिस दिन हम केस जीतने वाले थे, उसी दिन उस केस को बंद करवा दिया गया था. वो बहुत अहंकारी आदमी था. ईश्वर ने ही उसके प्राण हरे हैं. क्योंकि ये रुक नहीं रहा था.

''ये शैतान रुक नहीं रहा था. मुझे परेशान किए ही जा रहा था. एक चीज बंद होती फिर कुछ और शुरू हो जाता था. उनके षडयंत्र की वजह से मैं बीमार हो गई थी. मुझे एंग्जाइटी हो गई थी. एक औरत के पीछे अगर इतने सारे लोगों को आप लगा दोगे, तो क्या होगा. वो गैंगस्टर मान्या सुर्वे की फैमिली से था.''

'5 साल देखे बुरे दिन'
तनुश्री ने बताया कि नाना की वजह से वो कई दुखों से गुजरी हैं. उनके 5 साल परेशानी में बीते थे. एक्ट्रेस कहती हैं- ये चीज मेरे लिए तो ईवल डेड ही है. मैं जिस चीज से गुजरी हूं पिछले 5 साल..मीटू मूवमेंट के बाद, मैं इतना परेशान हुई हूं, आप मेरे नजरिए से देखें, जो विक्टिम रहा है, वो परेशान है. मुझ पर केस चल रहा है. सोचिए मुझे कितना परेशान किया गया होगा. मेरे केस को वापस लेने को कहा गया. लेकिन मैंने इसे वापस नहीं लिया. मुझे लालच दिया गया तब भी मैंने केस वापस नहीं लिया.

''ऐसी परेशानी मेरे साथ शुरू हुई जहां मेरी गाड़ी के ब्रेक्स काटे गए. एक्सीडेंट हुआ मेरा. मुझे फूड पॉइजनिंग हुई. मैं जिस चीज से गुजरी हूं मुझे पता है. मेरे लिए तो ये किसी शैतान के मरने जैसा है. मेरे पक्ष से कोई देखे. जो इन चीजों से नहीं गुजरा है, उसे लगेगा कि ये ऐसे क्यों बात कर रही है. हर इंसान की अलग परिस्थिति होती है. जिनका उनके साथ अनुभव अच्छा है वो नहीं समझेंगे.''

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

 मुंबई/गोवा।Nana Patekar Passes Away:  बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 75 वर्षीय अभिनेता ने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और कुछ ही देर बाद वह बेहोश पाए गए।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल टीम को तत्काल उनके घर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में मायूसी छा गई। अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग तरह की अभिनय शैली के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

अभिनय से बनाई अलग पहचान

नाना पाटेकर ने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अंकुश’, ‘प्रतिघात’, ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘वेलकम’, ‘अपहरण’, ‘राजनीति’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

गंभीर किरदार हो, खलनायक की भूमिका या फिर कॉमेडी—नाना पाटेकर ने हर तरह के रोल में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। ‘अंगार’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला, जबकि ‘क्रांतिवीर’ के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित फिल्मफेयर सम्मान से नवाजा गया।

अभिनेता के साथ निर्देशक भी थे

नाना पाटेकर केवल अभिनय तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने निर्देशन और लेखन के क्षेत्र में भी काम किया। फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ के जरिए उन्होंने निर्देशन में कदम रखा। फिल्मों के अलावा वह सामाजिक मुद्दों, खासकर किसानों से जुड़े विषयों पर अपनी सक्रियता के लिए भी जाने जाते थे।

नाना पाटेकर का अचानक यूं दुनिया से चले जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनकी दमदार अदाकारी और यादगार किरदार लंबे समय तक दर्शकों के बीच जीवित रहेंगे।

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  Entertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित स्क्रीन्स और बिना बड़े प्रमोशन के रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन दर्शकों की पसंद के चलते इसकी कमाई में लगातार इजाफा हुआ। फिल्म ने सात सप्ताह पूरे कर लिए हैं और 46वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया

46वें दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दौरान फिल्म के कुल 7,629 शो चले। विदेशों में भी फिल्म की कमाई जारी रही और वहां करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

400 करोड़ के आंकड़े पर नजर...

फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन करीब 325 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों से फिल्म ने अब तक 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 352.30 करोड़ रुपये हो गया है।

400 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब करीब 48 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। खास बात यह है कि सातवें सप्ताह में भी फिल्म की कमाई में मजबूती बनी हुई है। 45वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि सप्ताह के सामान्य दिनों में भी इसकी कमाई जारी रही।

कई बड़ी फिल्मों के 46वें दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

46वें दिन की कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ‘जवान’ ने अपने 46वें दिन करीब 41 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ‘धुरंधर 2’ का 46वें दिन का कलेक्शन करीब 1.57 करोड़ रुपये रहा था।

‘हनुमान अंश’ का 46वें दिन करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म की लगातार बनी हुई दर्शक पकड़ को दिखाता है। कम बजट से शुरू हुई फिल्म अब 400 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

 मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दुनियाभर में भी अपनी मजबूत शुरुआत की है। 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा मेकर्स की ओर से किया गया है। फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इससे पहले 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई फिल्म 36 दिन पूरे कर चुकी है और पांचवें हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा।

भारत में फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन 5.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पांचवें हफ्ते में कमाई के मामले में बड़ी छलांग लगाई। फिल्म ने पहले हफ्ते 90 लाख, दूसरे हफ्ते 46 लाख, तीसरे हफ्ते 10 करोड़, चौथे हफ्ते 58.50 करोड़ और पांचवें हफ्ते 83.30 करोड़ रुपये कमाए। खास बात यह है कि बिना किसी बड़े स्टार के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह प्रदर्शन किया है। अब वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म की कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

100 करोड़ पार हनुमान अंश, फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई के बाद बड़ा ऐलान, इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

Hanuman Ansh Tax Free: छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बीच उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को पूरे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है।

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ रिलीज के करीब एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद फिल्म की कमाई लगातार जारी है और अब यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई फिल्म

‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म है। फिल्म में बाबा नीम करोली महाराज की भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक जीवन को दिखाने की कोशिश की गई है।

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थिएटर पहुंचकर फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की और इसे पूरे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया।

सीएम धामी ने कहा कि वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें। उनके मुताबिक, फिल्म में उत्तराखंड कीआध्यात्मिक विरासत और संस्कृति को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

सीएम धामी ने की फिल्म की तारीफ

पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की टीम को सफलता की बधाई देते हुए कहा कि ‘हनुमान अंश’ के जरिए लोगों को बाबा नीम करोली महाराज की तपस्या, त्याग, सेवा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट आस्था को जानने और समझने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज ने अपना जीवन मानव सेवा, आध्यात्मिक साधना और समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका जीवन यह संदेश देता है कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का मार्ग भी है।

30वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने 30वें दिन 100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

खास बात यह है कि रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का 100 करोड़ के क्लब में पहुंचना बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

 
‘आवारापन 2’ का नया गाना ‘पिया घर आया’ रिलीज, इमरान हाशमी की जोड़ी ने फिर जीता दिल

‘आवारापन 2’ का नया गाना ‘पिया घर आया’ रिलीज, इमरान हाशमी की जोड़ी ने फिर जीता दिल

 मुंबई। इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ अपने संगीत को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म का नया गाना ‘पिया घर आया’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन और विशेष भट्ट के निर्माण में बनी इस एक्शन थ्रिलर के नए गाने को अखिल सचदेव ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही इसके बोल लिखने के साथ संगीत भी तैयार किया है। गाने में दर्द, प्यार और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।

गाने के वीडियो में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म के कुछ अहम दृश्यों को शामिल किया गया है, वहीं बैकग्राउंड में डांसर्स भी दिखाई देते हैं। गाने की भावपूर्ण धुन और बोल इसे एक अलग एहसास देते हैं। ‘पिया घर आया’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने गाने को सुकून देने वाला और भावनाओं से भरपूर बताया है।

बता दें कि ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 8 दिनों में 119 करोड़ के पार; ‘बंटवारा 1947’ पिछड़ी

‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 8 दिनों में 119 करोड़ के पार; ‘बंटवारा 1947’ पिछड़ी

 मुंबई। इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज आठ दिनों में भारत में करीब 119 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार कर लिया है। वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई काफी धीमी नजर आ रही है। ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताह में फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 5.50 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 119 करोड़ रुपये पहुंच गया।

फिल्म अब अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के 137.93 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने की ओर बढ़ रही है। इस आंकड़े को पार करने के लिए इसे करीब 18.93 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘आवारापन 2’ के 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 26 अगस्त को यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले फिल्म के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है।

दूसरी ओर, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद कारोबार में लगातार गिरावट आई। पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई 33.60 करोड़ रुपये रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आठवें दिन फिल्म ने महज 75 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही आठ दिनों में इसकी कुल घरेलू शुद्ध कमाई करीब 34.35 करोड़ रुपये हो गई है।

एक ही दिन रिलीज हुई दोनों फिल्मों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जहां ‘आवारापन 2’ तेजी से 150 करोड़ और फिर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘बंटवारा 1947’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करना बड़ी चुनौती बन गया है।

Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन

  Singer Asha Bhosle passes away : बॉलीवुड के प्रसिद्द पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। यह दुखद खबर उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है। उनकी निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है (Singer Asha Bhosle passes away)। आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के कलाकारों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।आपको बता दें आशा भोसले ने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है। उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए। आशा भोसले राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल

Dhurandhar 2 Box Office Collection: 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल

 Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 The Revenge) 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शाम तक 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में रणवीर सिंह समेत कई कैरेक्टर्स हैं, जिनकी जमकर तारीफ हो रही है और इसे जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी भी मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि रिलीज के पहले दिन शाम तक रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

‘बॉर्डर 2’ को अभी तक 2026 की सबसे बड़ी ओपनर माना जा रहा था. सनी देओल की इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का बिजनेस किया था. इसको 37 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली थी. फिल्म को 6078 शोज मिले थे. वहीं, फिल्म का ना केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस बल्कि दुनियाभर में इसने कमाल का प्रदर्शन किया था. मूवी ने वर्ल्डवाइड 450.18 करोड़ की कमाई की थी.

‘बॉर्डर 2’ की कमाई

‘बॉर्डर 2’ के इंडियन कलेक्शन के बारे में बात करें तो इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 392.93 करोड़ का कलेक्शन रहा था, जिसमें फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 57.25 करोड़ की कमाई की थी. इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया था. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. इसका म्यूजिक भी रिलीज से पहले ही हिट था.

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो मूवी ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके पेड प्रिव्यूज में 46.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है. वहीं, अगर फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो रिलीज के दिन शाम 7 बजे तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 71.08 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसके रात के शोज शामिल किए गए हैं, जो रात 2 बजे से चलने वाले हैं. ऐसे में देखना होगा कि फाइनल आंकड़े आने के बाद फिल्म कितनी कमाई कर सकती है और किन धुरंधरों को धूल चटाती है.

हिंदी समेत अन्य भाषाओं की कमाई

वहीं, अगर ‘धुरंधर 2’ की हिंदी समेत अन्य भाषाओं के साथ सभी फिल्मों की कुल कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 68.31 करोड़, कन्नड़ में 7 लाख, मलयालम में 5 लाख, तमिल में 87 लाख और तेलुगु में 1.78 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 114.08 करोड़ तक पहुंच गई है. हालांकि, फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद इनमें बदलाव हो सकते हैं.

‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट के बारे में भी बात करें तो ये 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म का सीक्वल है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रांगी के रोल में नजर आए हैं. फिल्म के सीक्वल में जसकीरत सिंह रांगी की कहानी के साथ ल्यारी के किंग बने हमजा की स्टोरी भी देखने के लिए मिली. इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन जैसे पॉपुलर स्टार्स हैं. गौरतलब है कि फिल्म के पहले दिन 200 करोड़ कमाने की उम्मीद है.

करण कुंद्रा के टैटू ने मचाई हलचल, जानिए क्या हैं सच्चाई?

करण कुंद्रा के टैटू ने मचाई हलचल, जानिए क्या हैं सच्चाई?

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा इन दिनों अपने एक नए टैटू को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में करण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके चेस्ट पर एक तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू देखा गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह टैटू वास्तव में तेजस्वी का है?

बता दें, सोशल मीडिया पर करण के इस टैटू की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे फैंस में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह टैटू उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि करण ने अपनी प्रेमिका के चेहरे का टैटू बनवाया है, जो उनके रिश्ते की गहरी और खास पहचान को दर्शाता है।

हालांकि, करण और तेजस्वी के फैंस इस टैटू के पीछे की असलियत जानने के लिए उत्सुक हैं। एक सूत्र के मुताबिक, करण ने इस टैटू को तेजस्वी के चेहरे का ही बताया लेकिन कहा कि यह टैटू परमानेंट नहीं हैं। यह टैटू तेजस्वी के डेब्यू ओटीटी शो साइको सैयां के प्रमोशन के लिए हैं।

करण ने इस टैटू के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल एक आर्ट पीस है, जो उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि यह टैटू उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है, मेरा सिर्फ तेजस्वी के लिए एक सपोर्ट हैं।

तेजस्वी ने भी इस टैटू पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह इसे एक व्यक्तिगत पसंद मानती हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि टैटू का डिजाइन करण का खुद का चयन था और वह इसे लेकर बिल्कुल भी आपत्ति नहीं जतातीं।

बता दें, करण कुंद्रा के टैटू को लेकर फैली अफवाहों को लेकर अब साफ हो गया है कि यह टैटू तेजस्वी के चेहरे का हैं, लेकिन यह परमानेंट है। हालांकि, इस टैटू के पीछे करण का व्यक्तिगत प्यार और भावनाओं का संदर्भ हो सकता है।

एक साल में 180 गाने रिकॉर्ड करने वाला स्टार सिंगर, गिनीज बुक में बनाई जगह, सोने के कप में पीता था चाय

एक साल में 180 गाने रिकॉर्ड करने वाला स्टार सिंगर, गिनीज बुक में बनाई जगह, सोने के कप में पीता था चाय

भारतीय सिनेमा में जब भी डिस्को शब्द का इस्तेमाल होता है, आंखों के सामने एक चेहरा आ जाता है। भारी सोने की चेनों से लदे, लंबे बाल, आंखों पर चश्मा और प्यारी मुस्कान लिए भारतीय सिनेमा के सबसे चहीते सिंगर्स में से एक बप्पी लहरी। 'डिस्को किंग' के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने 1973 में 'नन्हा शिकारी' से बतौर म्यूजिक डायरेक्टर अपना करियर शुरी किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान 1975 में आई 'जख्मी' से मिली, जिसमें उन्होंने म्यूजिक देने के साथ-साथ बतौर प्लेबैक सिंगर भी डेब्यू किया। धीरे-धीरे बप्पी लहरी की लोकप्रियता बढ़ती गई और उनकी धुनें हर पार्टी की शान बनती ली गई। उनकी धुनों ने सिर्फ पुरानी जनरेशन को ही नहीं, हर जनरेशन को नचाया और अपने पॉप-डिस्को फ्यूजन और फास्ट बीट्स से 'डिस्को किंग' की उपाधि प्राप्त की।

1 साल में रिकॉर्ड किए 180 से ज्यादा गाने

यूं तो बप्पी लहरी का कहना था कि एक साल में 2-3 फिल्मों में काम करना काफी है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एक साल में 33 फिल्में और 180 गाने रिकॉर्ड करके एक नया ही इतिहास रच दिया था और इसी की बदौलत उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ। साल 1986 में बप्पी लहरी ने ये उपलब्धि हासिल की थी, जिसने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था।

संगीत घराने से था ताल्लुक

बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को बंगाल के एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके पिता अपरेश लहरी और मां बंसरी लहरी दोनों ही बंगाल के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार थे। बप्पी दा ने तीन साल की उम्र से ही संगीत की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था और क्लासिकल तबला वादक पंडित शांताप्रसाद से शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। फिर 11 साल में पियानो और ट्यून बजाना शुरू कर दिया और फिर हिंदी, बंगाली और दक्षिण की भी भाषाओं में 5 हजार से ज्यादा गाने गए और 500 से ज्यादा अधिक फिल्मों में संगीत दिया।

सोने से था प्यार

बप्पी लहरी को सोने से बहुत प्यार था, जिसकी वजह अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली थे। दरअसल, बप्पी दा अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ली से काफी प्रभावित थे और उन्हें अक्सर सोने की चेन पहने देखते थे। उनसे प्रभावित होकर उन्होंने ठान लिया था कि जब वह कामयाब होंगे तो वह भी खूब सोना पहनेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। खास बात तो ये है कि बप्पी लहरी का सोने को लेकर प्यार सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रहा, वह सोने के कप में चाय भी पीते थे। वो अपने सोना पहनने को काफी लकी भी मानते थे।

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका के लिए इस अंदाज में जताया प्यार, गर्दन के पीछे बनवाया 'M' अक्षर का टैटू

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका के लिए इस अंदाज में जताया प्यार, गर्दन के पीछे बनवाया 'M' अक्षर का टैटू

 मुंबई. एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के एक्स पति और फेमस भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक इन दिनों अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। इस वैलेंटाइन को क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड के लिए बेहद खास बना दिया। उन्होंने माहिका को फूल या महंगे गिफ्ट करने की जगह एक खास टैटू बनवाया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

‘M’ से शुरू हुआ, खास डिजाइन पर खत्म

बताया जा रहा है कि हार्दिक शुरुआत में माहिका के नाम का पहला अक्षर “M” अपनी गर्दन के पीछे बनवाना चाहते थे। लेकिन टैटू आर्टिस्ट के साथ लंबी चर्चा और देर रात तक चले विचार-विमर्श के बाद यह आइडिया एक बड़े और अनोखे डिजाइन में बदल गया।

PunjabKesari

आखिरकार जो टैटू तैयार हुआ, उसमें दो तेंदुओं की आकृति बनाई गई है। एक तेंदुआ बोल्ड और रियलिस्टिक स्टाइल में है। दूसरा लाइनवर्क से बना है, जिसकी बनावट में “M” अक्षर छिपा हुआ है। इस डिजाइन का मकसद दोनों के रिश्ते और बॉन्डिंग को दर्शाना बताया जा रहा है। तेंदुआ ताकत, आत्मविश्वास और साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है।

 
'लैला मजनू' के बाद 'हीर रांझा' ला रहे इम्तियाज अली, खास अंदाज में किया ऐलान, फिर जमेगी तृप्ति-अविनाश की जोड़ी?

'लैला मजनू' के बाद 'हीर रांझा' ला रहे इम्तियाज अली, खास अंदाज में किया ऐलान, फिर जमेगी तृप्ति-अविनाश की जोड़ी?

 इम्तियाज अली ने हिंदी सिनेमा को अब तक कुछ बेहद खूबसूरत लव स्टोरीज दी हैं। 'जब वी मेट' और 'लैला मजनू' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले इम्तियाज अली अब एक और लव स्टोरी लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं और इस लव स्टोरी के लिए उन्होंने एकता कपूर से हाथ मिलाया है। साल 2018 में इम्तियाज अली और एकता कपूर ने साथ मिलकर 'लैला मजनू' बनाई थी, जो री-रिलीज होने पर हर तरफ छा गई और अब दोनों साथ मिलकर 'हीर रांझा' की लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को की गई। इम्तियाज अली ने एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म का ऐलान किया, मगर अब तक स्टार्स के नाम का खुलासा नहीं किया  है।

साजिद अली होंगे निर्देशक

एकता कपूर और इम्तियाज अली ने 14 फरवरी को 'हीर रांझा' का ऐलान किया। एक एनिमेशन वीडियो के जरिए फिल्म की घोषणा की गई। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं। लैला मजनू से हीर रांझा की विरासत यूं ही आगे बढ़ती रहेगी।' इसी के साथ मेकर्स ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है और इसके निर्देशक साजिद अली हैं। हालांकि, अब तक ये नहीं बताया है कि फिल्म में हीर और रांझा का किरदार कौन प्ले करने वाला है।

अनाउंसमेंट से खुश हुए लोग

इम्तियाज अली के इस अनाउंसमेंट से सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई। कई ने कमेंट करते हुए इस फिल्म के अनाउंसमेंट पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- 'हमें अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वापस चाहिए।' एक अन्य ने लिखा - 'फिल्म का इंतजार है, लेकिन फिर से दिल टूटने वाला है।' एक और लिखता है- 'अगर फिर से लैला-मजनू वाली स्टार कास्ट तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी हुए तो ये फिल्म हिट होने वाली है।' ज्यादातर यूजर कमेंट करते हुए फिल्म में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी को देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स इस फिल्म में लीड रोल में किसे लेते हैं, ये तो समय ही बताएगा।

पुरानी लव स्टोरी को मॉडर्न अंदाज में करेंगे पेश?

'हीर रांझा' असल में 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो प्यार की सदियों पुरानी कहानी को नए जमाने के दर्शकों के साथ जोड़ेगी। यानी लव स्टोरी तो पुरानी होगी, लेकिन इसे आज के दर्शकों के हिसाब से मॉडर्न अंदाज में पेश किया जा सकता है, जैसा की लैला-मजनू में देखने को मिला था। 2018 में रिलीज हुई लैला मजनू की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन काफी चर्चा में रही और जब 2024 में फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया तो इसने 11.50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था

CRIME : 14 साल के किशोर की हत्या का खुलासा, चचेरे भाई ने जमीन विवाद में उतारा मौत के घाट

CRIME : 14 साल के किशोर की हत्या का खुलासा, चचेरे भाई ने जमीन विवाद में उतारा मौत के घाट

सूरजपुर। जिले में 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक का चचेरा भाई निकला।

11 फरवरी 2026 की शाम महोरा निवासी मंगलूराम पंडो के बेटे लालसाय को उसके ही मोबाइल से परिवार को कॉल कर हत्या की सूचना दी गई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। अगले दिन ग्रामीणों के साथ की गई खोजबीन में गहुआ भादा जंगल की पगडंडी किनारे उसका शव बरामद हुआ, गले पर गहरे घाव के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद की बात सामने आई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर देवसाय पंडो को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पहले किशोर को बहाने से निर्माणाधीन मकान के पास बुलाया, फिर विवाद के बाद जंगल की ओर ले जाकर टांगी से हमला किया।

घायल होने के बाद भी जब किशोर भागने लगा तो आरोपी ने दोबारा वार कर उसकी हत्या कर दी। शक से बचने के लिए उसने मृतक के फोन से परिजनों को कॉल कर भ्रम फैलाया, मोबाइल और सिम झाड़ियों में फेंक दिए और अगले दिन खोजबीन में भी शामिल हुआ। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार और मोबाइल के हिस्से बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रायपुर नाइट डीजे पार्टी में सनी लियोनी नहीं होंगी शामिल, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों ने लिया फैसला

रायपुर नाइट डीजे पार्टी में सनी लियोनी नहीं होंगी शामिल, बजरंग दल के विरोध के बाद आयोजकों ने लिया फैसला

 रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नई जानकारी सामने आई है। अब साफ हो गया है कि सनी लियोनी का राजधानी दौरा नहीं होगा। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने स्पष्ट किया है कि इस इवेंट के लिए पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार की आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में यदि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो संबंधित आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले यह चर्चा थी कि सनी लियोनी 22 तारीख को रायपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिसके बाद कई लोगों ने इसका विरोध जताया। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी आयोजन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि शहर में ऐसा कोई कार्यक्रम होने नहीं दिया जाएगा।

संगठन का कहना था कि इस प्रकार का आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं है और इसका नकारात्मक असर युवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वे ऐसे किसी भी कार्यक्रम का विरोध करेंगे और यदि इससे कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।

 
अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज

अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर डिजिटल दुनिया में एक सशक्त अवतार के साथ कदम रखने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'सूबेदार' का आधिकारिक ऐलान कुछ दिन पहले किया गया था और अब मेकर्स ने इसका दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि अनिल कपूर खुद इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में राधिका मदान मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी, जिनकी भूमिका कहानी में अहम मोड़ लाती दिखाई देगी।

टीजर में अनिल कपूर सेवानिवृत्त सेना अधिकारी अर्जुन मौर्य के किरदार में नजर आते हैं। उनका लुक गंभीर, मजबूत और भावनात्मक परतों से भरा हुआ दिखाई देता है। कहानी एक ऐसे पूर्व सैनिक की है जो अब एक आम नागरिक की जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अतीत की परछाइयां उसका पीछा नहीं छोड़तीं। टीजर की झलकियों से साफ है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ पारिवारिक रिश्तों की जटिलता भी देखने को मिलेगी।

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, उन्होंने गलत आदमी से पंगा ले लिया। यह लाइन फिल्म के टोन और किरदार की तीव्रता को साफ दर्शाती है। फिल्म में अर्जुन मौर्य अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते को सुधारने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर उसे बाहरी और भीतरी दुश्मनों से जूझना पड़ता है। 'सूबेदार' 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी और दर्शकों को एक भावनात्मक लेकिन दमदार एक्शन कहानी का अनुभव देने के लिए तैयार है।

'जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2' की तैयारी तेज, जोया अख्तर ने पूरा किया पहला ड्राफ्ट

'जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2' की तैयारी तेज, जोया अख्तर ने पूरा किया पहला ड्राफ्ट

साल 2011 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इसके सीक्वल 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा 2' को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं और अब खबर है कि फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने बहुप्रतीक्षित सीक्वल का पहला ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। इस जानकारी के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि दर्शक एक बार फिर ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की तिकड़ी को साथ देखने के लिए उत्सुक हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कहानी दोस्ती के नए आयामों पर आधारित होगी। सीक्वल में तीनों किरदार 40 की उम्र में नजर आएंगे और उनकी जिंदगी में आए बदलावों को कहानी का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जोया अख्तर सिर्फ नॉस्टैल्जिया के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहतीं, बल्कि वह एक ऐसी कहानी कहना चाहती हैं जो समय, रिश्तों और परिपक्वता के भावनात्मक पहलुओं को छुए।

हालांकि सीक्वल की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक मूल कलाकारों के साथ बातचीत जारी है। निर्माताओं की कोशिश है कि वही तिकड़ी पर्दे पर लौटे, हालांकि सब कुछ कलाकारों की तारीखों के तालमेल पर निर्भर करेगा। अगर सब योजना के मुताबिक चलता है, तो इस साल के अंत तक फिल्म पर काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फैंस अब आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Netflix पर फरवरी के दूसरे हाफ में एंटरटेनमेंट का धमाका, जानिए क्या-क्या होगा रिलीज

Netflix पर फरवरी के दूसरे हाफ में एंटरटेनमेंट का धमाका, जानिए क्या-क्या होगा रिलीज

 New On Netflix: अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो फरवरी का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफी खास होने वाला है। 15 से 28 फरवरी के बीच प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज़ और शोज़ रिलीज़ होने जा रहे हैं, जिनमें क्राइम थ्रिलर, रियलिटी शो, डार्क कॉमेडी और स्पोर्ट्स ड्रामा तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इस दौरान कौन-कौन सा नया कंटेंट आपकी वॉच लिस्ट में जुड़ सकता है…

कोहरा सीजन 2
हिट क्राइम थ्रिलर कोहरा एक बार फिर नए मर्डर मिस्ट्री के साथ लौट रही है। दूसरे सीजन में भी बरुण सोबती और मोना सिंह अहम किरदारों में नज़र आएंगे। कहानी इस बार और भी ज्यादा ट्विस्ट्स और सस्पेंस से भरी होने वाली है। पहले सीजन की जबरदस्त कामयाबी के बाद फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार है। यह सीरीज़ 11 फरवरी से स्ट्रीम हो चुकी है।

लव इज़ ब्लाइंड सीजन 10
वैलेंटाइन वीक के आसपास रोमांस का तड़का लगाने आ रहा है मशहूर डेटिंग रियलिटी शो लव इज़ ब्लाइंड का दसवां सीजन। इस बार शो किसी एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ओहियो राज्य के सिंगल्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं। निक और वैनेसा लैचे एक बार फिर होस्ट की भूमिका में दिखेंगे। शो 11 फरवरी से उपलब्ध है।

हाउ टू गेट टू हेवन फ्रॉम बेलफास्ट
डेरी गर्ल्स के क्रिएटर की नई लिमिटेड सीरीज़ इस महीने की सबसे अलग पेशकशों में से एक मानी जा रही है। डार्क ह्यूमर के साथ बनी यह कहानी पुराने दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी मौत के बाद दोबारा मिलते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पुराने राज़ और पछतावे सामने आते हैं। यह सीरीज़ 12 फरवरी को रिलीज़ हुई है।

द नाइट एजेंट सीजन 3
एक्शन और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए द नाइट एजेंट का तीसरा सीजन आ रहा है। गैब्रियल बासो एक बार फिर FBI एजेंट पीटर सदरलैंड के किरदार में दिखाई देंगे। इस सीजन में इंटरनेशनल साजिशें, नए दुश्मन और हाई-ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिलेगा। यह सीरीज़ 19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

बीइंग गॉर्डन रैमसे
इस नई डॉक्यू-सीरीज़ में मशहूर शेफ गॉर्डन रैमसे का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। यहां वो सिर्फ किचन में गुस्सा करते नहीं दिखेंगे, बल्कि अपने परिवार, करियर और भविष्य को लेकर खुलकर बात करते नज़र आएंगे। लंदन में एक बड़े रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट के दौरान उनकी जर्नी को कैमरे में कैद किया गया है। यह शो 18 फरवरी से देखा जा सकता है।

फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सरवाइव सीजन 8
F1 रेसिंग को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने वाली यह सीरीज़ अपने आठवें सीजन के साथ वापस आ रही है। तेज़ रफ्तार रेस, ड्राइवर्स के बीच की टक्कर और टीमों के अंदर का ड्रामा सब कुछ पहले से ज्यादा रोमांचक अंदाज़ में दिखाया जाएगा। यह सीज़न 27 फरवरी को प्रीमियर होगा।

बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी

बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी

बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल की युद्ध ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' अपनी पकड़ बनाए हुए है, जबकि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को कमाई के लिहाज से संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। दोनों फिल्मों ने रिलीज़ वीकेंड पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन जैसे ही नॉन-हॉलीडे दिन आए, दोनों ही फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में तेज गिरावट देखी जा रही है, खासकर 'मर्दानी 3' के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

'बॉर्डर 2' की कमाई में गिरावट

सैकनिल्क के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' ने अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) बॉक्स ऑफिस पर 6.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा फिल्म के पिछले हफ्ते के वीकेंड वाले कलेक्शंस 9वें दिन 20.17 करोड़ और 10वें दिन 24.22 करोड़ की तुलना में काफी कम है। इसके बावजूद फिल्म ने 11 दिनों में कुल 308.41 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है।

'मर्दानी 3' का संघर्ष जारी

वहीं 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी को रिलीज़ होने के बाद पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की मामूली ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये रहा। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई मात्र 2.15 करोड़ रुपये रही। चार दिनों में 'मर्दानी 3' का कुल कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, जो फिल्म के अनुमानित 60 करोड़ रुपये से ऊपर के बजट को निकालने के लिहाज से संघर्षपूर्ण स्थिति दर्शाता है।

दोनों फिल्मों के आंकड़ों से साफ है कि 'बॉर्डर 2' ने नॉन-हॉलीडे के बावजूद बेहतर टैंकिंग जारी रखी है, जबकि 'मर्दानी 3' को दर्शकों के बीच उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

सनी देओल–अक्षय खन्ना की जोड़ी फिर साथ, 'इक्का' के टीजर ने बढ़ाया उत्साह

सनी देओल–अक्षय खन्ना की जोड़ी फिर साथ, 'इक्का' के टीजर ने बढ़ाया उत्साह

सनी देओल और अक्षय खन्ना अपनी-अपनी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब एक साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'इक्का' का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल एक हाई-प्रोफाइल वकील की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि 'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना को एक बार फिर नकारात्मक किरदार में देखा जाएगा।

फिल्म 'इक्का' कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित है। टीजर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा, खून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का? जल्द नेटफ्लिक्स पर। टीजर में सनी देओल हमेशा की तरह दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, वहीं एक सीन में वह अक्षय खन्ना को जोरदार थप्पड़ मारते नजर आते हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, ज्योति मुखर्जी, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज का निर्माण मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने एल्केमी फिल्म्स के बैनर तले किया है। दमदार स्टारकास्ट और कोर्टरूम ड्रामा की पृष्ठभूमि में बनी 'इक्का' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

Previous123456789...9596Next