BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, देखें लिस्ट

Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, देखें लिस्ट

 बिलासपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में एक बड़ा तकनीकी कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ेगा। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण और ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए रेलवे द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते 11 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसमें 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बिलासपुर-रायगढ़, रायगढ़-बिलासपुर, रायपुर-गेवरा रोड, कोरबा-रायपुर, बिलासपुर-कोरबा और बिलासपुर-गेवरा रोड जैसे प्रमुख लोकल रूटों पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर गाड़ियां अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। खासकर 15 से 27 अप्रैल के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ये ट्रेनें स्थानीय यात्रियों के लिए जीवन रेखा मानी जाती हैं।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी, यानी यह ट्रेन झारसुगुड़ा तक नहीं जाएगी। वहीं 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर भी झारसुगुड़ा से चलने के बजाय बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी, जिससे इस सेक्शन में यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ राहत भी दी है। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, जिससे आंशिक राहत मिल सके। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ना तय है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद

BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2003 रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की अपील स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट के 2007 के फैसले को पलट दिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को हत्या (धारा 302) और आपराधिक साजिश (धारा 120-बी) का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि एक ही गवाही के आधार पर कुछ आरोपियों को दोषी ठहराना और मुख्य साजिशकर्ता को बरी करना कानूनन गलत और असंगत था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोबारा खोला गया था, जिसके बाद हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई।

गौरतलब है कि 4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में कुल 31 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें से 28 को पहले ही सजा मिल चुकी थी, जबकि अमित जोगी को 2007 में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। बाद में जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिसके बाद मामला फिर से हाईकोर्ट पहुंचा।

रामावतार जग्गी कारोबारी पृष्ठभूमि के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के करीबी माने जाते थे। इस फैसले के बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और 22 साल पुराने इस हत्याकांड को लेकर न्याय मिलने की चर्चा जोरों पर है।

बकाया बिल से छुटकारा: छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

बकाया बिल से छुटकारा: छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

 बिलासपुर।  मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने लोगों की मुश्किलें काफी हद तक आसान कर दी हैं। 12 मार्च से शुरू हुई इस योजना का मकसद है पुराने बकाया बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को राहत देना… और अब इसका असर ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। इस योजना के तहत वर्ष 2023 के बकाया बिलों में मूलधन पर आकर्षक छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि बीपीएल कनेक्शन धारकों को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है… उन्हें मूल राशि पर 75 प्रतिशत तक की छूट और सरचार्ज पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यानी पुराने भारी भरकम बिल अब काफी हल्के हो चुके हैं।

वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी निर्धारित नियमों के अनुसार राहत मिल रही है, जिससे आम लोगों में खुशी का माहौल है। बिलासपुर जिले में इस योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता एस.के. जांगड़े के अनुसार बिलासपुर, मुंगेली और पेंड्रा जिलों में करीब 1 लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना से लाभ देना लक्ष्य है। अब तक लगभग 93 हजार लोगों तक विभाग पहुंच चुका है।

बिजली विभाग गांव-गांव शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।ताकि हर पात्र व्यक्ति इस योजना का फायदा उठाकर अपने बकाया से मुक्त हो सके।

 
CG : 12 साल बाद मिला PF, हाईकोर्ट ने दिया 8% ब्याज सहित भुगतान के आदेश

CG : 12 साल बाद मिला PF, हाईकोर्ट ने दिया 8% ब्याज सहित भुगतान के आदेश

 CG News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान में देरी को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य शासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को भविष्य निधि यानी पीएफ की देरी से हुई भुगतान राशि पर 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाए।

मामले में याचिकाकर्ता जगन्नाथ सिंह वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उनके पीएफ की कुल राशि में से करीब 1 लाख 55 हजार रुपए 12 साल बाद 24 जनवरी 2023 को जारी किए गए। यह देरी विभागीय पासबुक में एंट्री नहीं होने के कारण हुई, जिसे कोर्ट ने प्रशासनिक चूक माना।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ कर्मचारी का अधिकार हैं, कोई उपहार नहीं। कोर्ट ने अक्टूबर 2011 से जनवरी 2023 तक की अवधि के लिए 8 प्रतिशत ब्याज देने और चार महीने के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए।

Crime : यहां नेशनल हाइवे किनारे मिली युवक की अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका

Crime : यहां नेशनल हाइवे किनारे मिली युवक की अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका

  बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा थाना अंतर्गत नगरौडी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाइवे के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की गई। शव की स्थिति बेहद भयावह है। वह अर्धनग्न अवस्था में है और काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।

प्रारंभिक दृश्यों को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को हाइवे किनारे फेंका गया होगा। लाश पुरानी होने के कारण चेहरा स्पष्ट नहीं है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट्स खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
दिल दहला देने वाली घटना : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिली लाश

दिल दहला देने वाली घटना : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिली लाश

 बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्राम किसान परसदा के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवती की क्षत-विक्षत लाश देखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ प्रारंभिक जांच में मामला काफी दर्दनाक नजर आया।

बताया जा रहा है कि युवती का एक हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था, जिससे यह आशंका प्रबल हो गई है कि उसकी मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के गांवों में उसकी फोटो भेजकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

CG : शराब घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: अवैध शराब ढोने वाली 16 गाड़ियां जब्त

CG : शराब घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: अवैध शराब ढोने वाली 16 गाड़ियां जब्त

 बिलासपुर-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसी EOW-ACB ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एजेंसी ने बिलासपुर और मुंगेली जिलों में छापेमारी करते हुए कुल 16 वाहनों को जब्त किया है। आरोप है कि इन वाहनों का इस्तेमाल डिस्टलरियों से सरकारी शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

डिस्टलरी मालिकों ने रची थी साजिश

EOW की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अवैध शराब के परिवहन के लिए डिस्टलरी मालिकों ने खास इंतजाम किए थे। इन गाड़ियों को डिस्टलरी मालिकों ने अपनी कंपनियों, कर्मचारियों और कुछ बेहद भरोसेमंद लोगों के नाम पर खरीदा था। इन वाहनों का इस्तेमाल अवैध शराब को सीधे सरकारी देशी दुकानों तक भेजने के लिए किया जाता था।

कहां से कितनी गाड़ियां हुईं जब्त?

एजेंसी ने बिलसौर के कोटा के वेलकम डिस्टलरी 08 वाहन जब्त किए। वहीं सरगांव, मुंगेली के भाटिया वाइंस डिस्टलरी से भी 08 वाहन जब्त किए है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि ये गाड़ियां फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके करीबी लोगों के नाम पर खरीदी गई थीं। 15 हजार रुपये वेतन पर बॉटलिंग का काम करने वाले कर्मचारी के नाम पर 10 चक्का ट्रक खरीदा गया। सुरक्षा गार्ड से लेकर अन्य करीबी लोगों के नाम पर भी गाड़ियां खरीदी गईं। पुलिस अब इन गाड़ियों के मालिकों और उनके इस्तेमाल के संबंध में अलग से जांच कर रही है। जल्द ही इस बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।EOW ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 सहित धोखाधड़ी (420), कूटनीति (467, 468, 471) और आपराधिक साजिश (120-बी) के तहत मामला दर्ज किया है। ब्यूरो ने साफ किया है कि इस घोटाले की कड़ियां जोड़ने के लिए विवेचना और वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ब्रेकिंग: हाई कोर्ट ने किया जजों का तबादला, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश, देखें ट्रांसफर सूची..!!

ब्रेकिंग: हाई कोर्ट ने किया जजों का तबादला, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया आदेश, देखें ट्रांसफर सूची..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर हायर ज्यूडिशियल सर्विस से जुड़े न्यायिक अफसरों का तबादला सूची जारी किया है।

देखें जारी ट्रांसफर ऑर्डर में ज्यूडिशियल अफसरों के नाम….

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द… घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द… घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट

 बिलासपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर रेल सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से आगामी 5 से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पुराने वॉशेबल एप्रन को हटाकर नए बैलेस्टिक ट्रैक के निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी बल्कि रेल संचालन भी अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

हालांकि, इस निर्माण कार्य के चलते रेल यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी करीब 10 प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है।

इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी संचालित किया जाएगा, जिसमें बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 4 से 25 अप्रैल तक केवल दुर्ग तक ही चलेगी और यहीं से वापस लौटेगी, यानी गोंदिया और दुर्ग के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा। प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों में शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (4-24 अप्रैल), एलटीटी-शालीमार (6-26 अप्रैल), कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5-25 अप्रैल) और अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7-27 अप्रैल) शामिल हैं, जबकि गोंडवाना और विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी चयनित तिथियों पर बाधित रहेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर या ‘नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम’ (NTES) के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

CG – भिखारी ने खुद का गला काटा, पूजा कक्ष में इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…!!

CG – भिखारी ने खुद का गला काटा, पूजा कक्ष में इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक व्यक्ति की घर के पूजा रूम में लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक ने तंत्र-मंत्र के फेर में खुद का गला काटकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले मृतक ने एक चाकू खरीदकर लाया था। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है। चंदन नट 45 वर्षीय अपने परिवार के साथ ग्राम जोंधरा में रहता था। चंदन भीख मांग कर खुद का और अपने परिवार को पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा हैं कि चंदन घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपने बड़े भाई के साथ कुछ समय बिताया और फिर पूजा करने के लिए पूजा कक्ष में चला गया था।

शाम 7 बजे पूजा कक्ष से चंदन की जमकर चीखने की आवाज आई। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो चंदन के गले पर जख्म का निशान था और पास ही एक चाकू पड़ा था। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मौत से पहले चंदन ने एक चाकू बाजार से खरीदा था। पूजा-पाठ में चंदन को ज्यादा विश्वास था। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र के फेर में फंसकर चंदन ने खुद के गले पर वार कर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल मामले को लेकर बिलासपुर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला: गुजारा भत्ता तय होने के बाद पति-पत्नी के तलाक को मिली मंजूरी

बिलासपुर हाईकोर्ट का फैसला: गुजारा भत्ता तय होने के बाद पति-पत्नी के तलाक को मिली मंजूरी

बिलासपुर। जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से तलाक को मंजूरी दी है। डिवीजन बेंच ने यह फैसला दंपती के बीच सुलह की संभावनाओं के खत्म होने और दो बेटियों के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनाया है।

मध्यस्थता केंद्र में हुए समझौते के तहत पति ने पत्नी को 51 लाख रुपए गुजारा भत्ता और अपनी दोनों बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए 15-15 लाख रुपए की FD कराने पर सहमति जताई है।

महाराष्ट्र के राजोली निवासी व्यक्ति की शादी छत्तीसगढ़ निवासी महिला के 21 मई 2006 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। विवाह के कुछ साल बाद दोनों के बीच वैचारिक मतभेद शुरू हो गए, जिसके कारण अक्टूबर 2018 से अलग रहने लगे थे।

अलग रहने के दौरान पति ने क्रूरता के आधार पर तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी थी। मामले की सुनवाई के बाद फैमिली कोर्ट ने क्रूरता साबित नहीं होने का हवाला देते हुए 6 जुलाई 2024 को याचिका को खारिज कर दिया था।

फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ पति ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने मामला सुलझाने के लिए पति पत्नी को मध्यस्थता भेजा। वहां दोनों पक्षों के बीच लंबी चर्चा हुई और आखिरकार 18 अगस्त 2025 को दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया।

समझौते के अनुसार पति, पत्नी को 51 लाख रुपए की राशि देने पर सहमत हुआ। अपनी दो बेटियों के नाम पर 15-15 लाख रुपए के दो एफडी करने पर सहमति बनी। पत्नी को अलग-अलग किस्तों में डिमांड ड्राफ्ट के जरिए राशि सौंपी गई। 23 फरवरी 2026 तक बाकी 46 लाख रुपये का भुगतान भी पूरा कर दिया गया, जिसे पत्नी ने स्वीकार कर लिया है। मध्यस्थता केंद्र में हुए समझौते के आधार पर हाई कोर्ट ने पति को तलाक की मंजूरी दे दी है।

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एसएसपी ने 130 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एसएसपी ने 130 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

 बिलासपुर :- बिलासपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के 130 पुलिस कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में सब इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक रैंक के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नई थाना और चौकियों में पदस्थ किया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट –

 
CG – ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार, ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये

CG – ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार, ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये

 बिलासपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ट्रैफिक पुलिस के नाम से ई-चालान भरने का मैसेज आता है, तो सावधान हो जाइए। बिलासपुर में साइबर ठगों ने ई-चालान की आड़ में एक ट्रेन मैनेजर के बैंक खाते पर डाका डाला है। शातिर ठगों ने महज 11 मिनट के भीतर उनके क्रेडिट कार्ड से 2.85 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा सांई भूमि कॉलोनी निवासी विवेक कुमार बिलासपुर रेलवे कंट्रोल रूम में ट्रेन मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। विवेक के मोबाइल पर ई-चालान का एक मैसेज आया। मैसेज में ओवर स्पीड का हवाला दिया गया था। जैसे ही उन्होंने विवरण देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया, उसमें कोई राशि नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने लिंक बंद कर दिया, लेकिन तब तक ठग उनके फोन का एक्सेस हासिल कर चुके थे। ठगों ने ई-मेल के जरिए विवेक के आईसीआईसी बैंक से लिंक अमेजन पे क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन 75-75 हजार रुपये के किए। तीसरे ट्रांजेक्शन में 70 हजार और चौथे में 65 हजार रुपये म्यूल खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।

शातिर ठगों ने विवेक की असली ई-मेल आईडी को बदलकर अपनी फर्जी आईडी (bohwtwx629@sheinup.com) लिंक कर दी, ताकि ट्रांजेक्शन के अलर्ट उन्हें न मिल सकें। विवेक ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन और तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है।


 

Crime : अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

Crime : अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, यहां झाड़ियों में छिपा 6000 किलो लाहन बरामद

 बिलासपुर।  जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा निरंतर ‘प्रहार’ जारी है, जिसके तहत कोनी क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के नेतृत्व में कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

आपको बता दें की जैसे ही कोनी पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि घुटकु–स्टेशन पारा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे ऊँची घास और घने झाड़ों के बीच अवैध महुआ शराब बनाने की सोच रखते हुए भारी मात्रा में कच्चा माल छिपाकर रखा गया है।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के अमले के साथ संयुक्त रूप से बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहाँ तलाशी के दौरान लंबी घास के बीच छिपाकर रखे गए 300 नग प्लास्टिक के डिब्बे बरामद किए गए, जिनमें कुल 6000 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ था। हालांकि, होने वाली कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस की टीम सरगर्मी से इन आरोपियों की तलाश कर रही है। बरामद किए गए भारी मात्रा में लाहन को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

Breaking : कलेक्टर ने बदले 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

Breaking : कलेक्टर ने बदले 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

 CG Transfer Breaking : कलेक्टर ने बदले 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार, देखें लिस्ट 

CG – अस्पताल में भर्ती मरीज ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिला युवक, प्रबंधन पर लगा ये आरोप…..

CG – अस्पताल में भर्ती मरीज ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिला युवक, प्रबंधन पर लगा ये आरोप…..

 बिलासपुर। राज्य के एकमात्र शासकीय मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में एक मनोरोगी मरीज ने अस्पताल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महासमुंद जिले का निवासी बताया जा रहा है, जो एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने कोनी थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मरीज लखन लाल साव (35) पिता स्व ईश्वर साव निवासी ग्राम बरना जिला महासमुंद बाथरूम में गया और वहां रोशनदान में मछा बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यहां मनोरोगी ऐसे हरकत कर सकते हैं, जिसे लेकर विशेष व्यवस्था बनाई जाती है ताकि वे अपने आप को नुकसान न पहुंचा सकें। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटना हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री मुन्ना लाल निर्मलकर ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के संचालन पर हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, लेकिन मरीजों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यही एकमात्र शासकीय मानसिक चिकित्सालय है, जहां अलग-अलग जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिससे इस तरह की घटना हो गई।

इस संबंध में कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि महासमुंद से आया मरीज लखन लाल साव कल बुधवार को इलाज के लिए मानसिक चिकित्सालय में भर्ती हुआ था। उसने पहले भी दो–तीन बार सुसाइड अटेम्प्ट किया था। मरीज के साथ टेंडर के रूप में उसकी पत्नी थी। मरीज और उसकी पत्नी का मोबाइल को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मरीज की पत्नी मोबाइल से बात करने लगी। इस बीच बाथरूम में जाकर मरीज ने फांसी लगा ली। घटना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

Train Canceled : छत्तीसगढ़ रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 6 से 8 मार्च तक 13 मेमू ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Train Canceled : छत्तीसगढ़ रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 6 से 8 मार्च तक 13 मेमू ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी काम की खबर है, छत्तीसगढ़ गोंदिया– नागपुर की तरफ जाने वाली 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द कर दी गई है। आपको बता दें कि नागपुर मंडल स्थित समपार फाटक में गर्डर डी लांचिंग कार्य का हवाला देते हुए ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

रद्द रहने वाली गाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
9) गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
10) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
11) गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
12) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
13) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां
1) गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

CG – दिल दहला देने वाली घटना : पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, सुसाइड या फिर… जांच में जुटी पुलिस..!

CG – दिल दहला देने वाली घटना : पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, सुसाइड या फिर… जांच में जुटी पुलिस..!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महज एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों ने एक ही फंदे पर झूलते मिला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी अपना सामान लेकर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जाने पूरा मामला ?

गतौरी की रहने वाली पूर्णिमा से प्रकाश यादव की शादी तकरीबन एक साल पहले हुई थी। चिंगराजपारा से लगे कदमपारा में किराए के मकान में रहते थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था। पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। रविवार रात भी दंपती का इसी बात पर विवाद हो गया दोनों अलग रहने के लिए राजी भी हो गए, जिसके बाद सामान भी पैक कर लिया। सामान पैक कर दंपती बाहर निकले। फिर सड़क किनारे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली।

फंदे पर शव लटकता देख लोगों ने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपाल को लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलते ही प्रकाश के पिता दिलहरण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा था। मामले में दिलहरण यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

सरकंडा पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

CG NEWS : 2 युवकों की मौत, शराब पीकर नहाने के दौरान तालाब में डूबे …

CG NEWS : 2 युवकों की मौत, शराब पीकर नहाने के दौरान तालाब में डूबे …

 बिलासपुर। तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच साथियों के साथ रविवार दोपहर में खमतराई की ओर घूमने गए थे। सभी अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहराई में समा गए। बता दें कि जिले में इस तरह से तालाब, नदी और खदान में डूबने से तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल, अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब पास शराब पी रहे थे। नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना भी नहीं आता था। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।

CG- होली पर रेलवे का तोहफा! हटिया–एलटीटी रूट पर दो फेरों में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, अब टिकट की टेंशन खत्म…..

CG- होली पर रेलवे का तोहफा! हटिया–एलटीटी रूट पर दो फेरों में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, अब टिकट की टेंशन खत्म…..

 बिलासपुर. 1 मार्च 2026|होली त्योहार को देखते हुए हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटियाकी होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 प्रत्येक सोमवार को दो फेरे के लिए चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 प्रत्येक बुधवार को दो फेरे के लिए चलेगी |

गाड़ियों की समय सारिणी

  • गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 (सोमवार) को शाम 16.20 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर में आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 02.55 बजे, प्रस्थान 03.00 बजे, दुर्ग आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, गोंदिया आगमन 05.48 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे तथा बुधवार को 00.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी |
  • गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 (बुधवार) को 05.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गुरुवार को गोंदिया स्टेशन आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे, दुर्ग आगमन 05.20 बजे, प्रस्थान 05.25 बजे, रायपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, बिलासपुर में आगमन 07.45 बजे, प्रस्थान 08.00 तथा 18.00 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी |

स्पेशल ट्रेनों में ये सुविधाएं

होली स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 02 एसी-III इकॉनमी, 02 एसी-II तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

स्पेशल ट्रेन का यहाँ रहेगा ठहराव

रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगाँव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी में घेराबंदी कर हामिद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में अमन तिवारी और ईशांत सिंह मंडलोई का नाम सामने आया। ईशांत के मकान से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और लाइटर बरामद किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 
CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत नाजुक

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत नाजुक

 बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रतनपुर से बेलतरा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी

 बिलासपुर।  न्यायधानी में स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, ई-मेल में आई इस धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम मौके पर पहुंची।पुलिस कप्तान की मौजूदगी में कोर्ट भवन, पार्किंग, प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, फिर भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश पर सघन जांच की जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों के मामले बढ़े हैं।

CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..

CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..

 बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल के किचन में काम कर रहे एक कैदी ने हंसिया से अपना गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर हालत में जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गला रेतने के बाद कैदी अभी बातचीत नहीं कर पा रहा है, इसलिए घटना के पीछे के कारणों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।

जानकारी के अनुसार पेंड्रा निवासी विकास कश्यप हत्या के मामले में 2 साल से केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। कैदी विकास कश्यप ने पारिवारिक विवाद में अपनी दादी की हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में उसे उक्त मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

उससे जेल के किचन में भोजन बनाने का काम फिलहाल लिया जा रहा है। कैदी विकास अपने बैरक से जेल के किचन में भोजन बनाने के लिए पहुंचा। काम करने के दौरान उसने अचानक सब्जी काटने के हंसिया से गला रेत लिया। इस दौरान काम कर रहे अन्य कैदियों ने विकास को तड़पता देखकर उसे संभाला और जेल के अधिकारियों को सूचना दी। कैदी के खुदकुशी करने की कोशिश करने की सूचना पर जेल में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद तत्काल जेल के एम्बुलेंस से गंभीर रूप से घायल कैदी को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। बहरहाल, कैदी के होश में आने पर घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।

न्यायधानी में देर रात कट्टे की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, 2 किलो-सोना समेत 3.5 करोड़ लूट ले गए लूटेरे

न्यायधानी में देर रात कट्टे की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, 2 किलो-सोना समेत 3.5 करोड़ लूट ले गए लूटेरे

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट करते हुए फायरिंग भी की है। इस पूरी घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है .

फिल्मी अंदाज में दी वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है। अज्ञात नकाबपोशों ने ज्वेलरी संचालक संतोष तिवारी को घेरा और कट्टे की नोक पर उनसे गहनों से भरा बैग और उनकी कार लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की और हथियार के हत्थे से व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए और व्यापारी की कार और ज्वेलरी बैग लेकर फरार हो गए। घायल संचालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है।

वारदात के बाद लुटेरे अपनी बाइक और कार मौके पर छोड़ गए हैं। पुलिस को उम्मीद थी कि कार और बाइक के जरिए बदमाशों की पहचान आसानी से की जा सकती है।लेकिन, जब पुलिस ने कार और बाइक की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि लुटेरों ने चोरी की वाहनों को वारदात में इस्तेमाल किया है।

आउटर में मिली सराफा कारोबारी की कार
इस वारदात के बाद से पुलिस टीम लगातार लुटेरों की तलाश में जुट गई है। शहर के आउटर इलाकों की तलाशी ली गई। खुद आईजी गर्ग सीपत क्षेत्र में घूमते रहे। इस दौरान शहर के आउटर में उरतुम के पास सराफा कारोबारी की कार बरामद हुई है।

इससे अब आशंका है कि लुटेरों की संख्या करीब आधा दर्जन रही होगी। उनके गिरोह का सदस्य दूसरी गाड़ी से आउटर में उनका इंतजार कर रहा था। प्लानिंग के तहत लुटेरों ने आउटर में कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए।

पहले रैकी फिर वारदात को दिया अंजाम
माना जा रहा है कि लुटेरों ने कारोबारी की रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें कारोबारी के रात में घर आने और जाने के रूट की खबर थी। आरोपी दुकान बंद करने के बाद से ही उसके पीछे थे। पुलिस ने रूट के अलग-अलग जगहों के CCTV फुटेज में बाइक सवारों को कारोबारी के पीछा करते पाया है।

पूरी प्लानिंग के साथ की गई लूट
जिस तरह से लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसमें पूरी प्लानिंग दिख रही है। वारदात में प्रयुक्त गाड़ियां चोरी की है। इस घटना में बाहरी गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी माना जा रहा है कि गैंग में स्थानीय युवक भी शामिल हैं, जिन्हें दुकान संचालक के गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसके साथ ही उसे रूट की भी पूरी जानकारी है।

+ Load More