BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Previous123456789...1819Next
सावधान! दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार? पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका

सावधान! दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार? पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका

 लाइफस्टाइल डेस्क। हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसा मौका आता है जब कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार हमसे आर्थिक मदद मांगता है। किसी की मुसीबत में काम आना इंसानियत है, लेकिन अक्सर यही ‘उधार’ गहरे रिश्तों में दरार की वजह बन जाता है। सर्वे बताते हैं कि 10 में से 9 मामलों में निजी तौर पर दिया गया उधार वापस नहीं मिलता।

अगर आप भी किसी को पैसा देने की सोच रहे हैं, तो इन मनोवैज्ञानिक और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर जान लें, ताकि आपका पैसा डूबे नहीं और रिश्ता भी सलामत रहे।

1. भावनाओं में बहकर तुरंत फैसला न लें

वित्तीय थेरेपिस्ट मैगी बेकर के अनुसार, बड़ा लोन देने से पहले सोचने के लिए समय मांगें। अपने पार्टनर या परिवार से चर्चा करें क्योंकि यह आपके घर के बजट का हिस्सा है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में मानसिक तनाव का कारण बनता है।

2. ‘लोन ऑफिसर’ की तरह स्पष्ट रहें

जब आप किसी को पैसा देते हैं, तो आप सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि एक ‘लोन ऑफिसर’ बन जाते हैं। पैसा देने से पहले ही वापसी की तारीख और किश्तें तय कर लें। भले ही कानूनी स्टाम्प न हो, लेकिन एक कागज पर तारीख और रकम लिखकर दोनों के पास रखें। स्पष्टता होने पर भविष्य में हिचकिचाहट या शर्मिंदगी नहीं होती।

3. उतना ही दें, जितना ‘भूलने’ की हिम्मत हो

फाइनेंशियल साइकोलॉजिस्ट ब्रैड क्लॉन्ट्ज का मानना है कि किसी को उधार देते समय मन में यह मान लें कि शायद यह पैसा वापस नहीं मिलेगा। उतना ही पैसा उधार दें जिससे न मिलने पर आपकी अपनी आर्थिक स्थिति या मानसिक शांति पर बुरा असर न पड़े।

4. बार-बार की मदद से बचें

अगर कोई व्यक्ति बार-बार घर के किराए या बिल के नाम पर आपसे मदद मांग रहा है, तो समझ जाएं कि यह एक आदत बन चुकी है। ऐसे में ‘ना’ कहना सीखें। शुरू में ही साफ कर दें कि आप हर बार बिल नहीं भर सकते। स्पष्ट बात करने से रिश्ता सुरक्षित रहता है।

5. बैंक का विकल्प सुझाएं

यदि रकम बहुत बड़ी है और आप जोखिम नहीं लेना चाहते, तो उन्हें बैंक से लोन लेने की सलाह देना सबसे बेहतर विकल्प है। बहुत बड़ी रकम के लिए प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट और मामूली ब्याज की बात करना भी बुरा नहीं है, क्योंकि यह उधार लेने वाले को जवाबदेह बनाता है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

उधार लेने वाला व्यक्ति अक्सर आपके पैसे लौटाने के बजाय अपने अन्य खर्चों को प्राथमिकता देता है क्योंकि उसे लगता है कि आप ‘अपने’ हैं और आपको जल्दी नहीं होगी। यही सोच आगे चलकर रिश्तों में कड़वाहट पैदा करती है। इसलिए, रिश्ता अपनी जगह और पैसा अपनी जगह।

Holi 2026: इस होली ठंडाई नहीं ट्राई करें ये स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें रेसिपी

Holi 2026: इस होली ठंडाई नहीं ट्राई करें ये स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें रेसिपी

 Holi 2026 Special Drink: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. होली के दिन घर पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. लेकिन इसमें गुझिया से लेकर मट्ठी- नमकपारे तक शामिल है. वहीं अगर ट्रेडिशनल ड्रिंक की बात करें तो होली पर ठंडाई सर्व करते हैं. होली पार्ट तो ठंडाई के बिना अधूरी मानी जाती है. अगर आप इस होली पर मॉकटेल ट्राई कर सकते हैं. चलिए हम आपको यहां अलग-अलग मॉकटेल की रेसिपीज के बारे में बताते हैं.

होली पर ट्राई करें ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक 

मिंट मोजितो 

अगर आप घर पर होली पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप मिंट मोजितो ट्राई कर सकते हैं. ये सबसे पॉपुलर मॉकटेल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है. इसके लिए 8 से 10 पुदीना के फ्रेश पत्ते, नींबू के टुकड़े, पिसी शुगर गिलास में डालकर मडलर से क्रश कर लें. इसके बाद आप इसमें क्रश बर्फ कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो सोडा और नींबू का रस एड कर सकते हैं. थोड़ा सा काला नमक भी डाल लें. फिर अच्छे से शेक करें या चम्मच से मिलाएं. 

कुकम्बर बेसिल स्प्रिट्जर

इसके अलावा, होली पार्टी के लिए आप खीरा से बना बेसिल स्प्रिट्जर मॉकटेल भी ट्राई कर सकते हैं जिसे बनाना भी आसान है और गर्म मौसम के लिए बेहतरीन ड्रिंक है. इसके लिए आप एक गिलास में कद्दूकस या कटा हुआ खीरा लें. इसमें तुलसी की पत्तियां डालें, मडलर से क्रश करें. इसमें नींबू का रस और शहद एड करें. ग्लास में क्रश की हुई बर्फ और क्लब सोडा एड कर सकते हैं. 

शर्ली टेंपल मॉकटेल 

अगर आप कोई क्लासिक स्वीट मॉकटेल ट्राई करना चाहते हैं तो शर्ली टेंपल आपके लिए बेस्ट ऑपशन हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले आप एक ग्लास लें और इसे आइस क्यूब से भरें. इसमें आपको ग्रेनाडाइन सिरप और नींबू का रस डाल लें. इसमें जिंजर एल या स्पराइट डाल लें. अपनी मर्जी के फ्रूट जैसे ऑरेंज या मार्शियन चेरी से गार्निश करके सर्व करें. 

एप्पल मार्टिनी 

होली के दिन घर पर आए मेहमान को कुछ अलग ड्रिंक सर्व करना चाहते हैं तो एप्पल मार्टिनी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप ग्लास को फ्रीजर में 10 मिनट के लिए रखें, फिर इसमें शेकर में एप्पल जूस, नींबू का रस और कोई भी सिंपल या दालचीनी सिरप एड कर सकते हैं. फिर बर्फ के टुकड़े डालकर शेक करना है. बस तैयार है आपका मॉकटेल. 

Holi 2026: होली के रंग से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें Pre-Holi स्किन केयर रूटीन

Holi 2026: होली के रंग से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें Pre-Holi स्किन केयर रूटीन

 Holi 2026: आज से मथुरा-वृंदावन में होली की शुरुआत हो चुकी है. आज बरसाना में लड्डू होली खेली जाएगी. इसके बाद से रंगों वाली होली भी खेली जाएगी. बता दें कि साल 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. होली का त्योहार रंगों और उत्साह से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में त्योहार से 5-7 दिन पहले सही स्किन केयर रूटीन अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी स्किन सुरक्षित और हेल्दी बनी रहे.

होली से 5-7 दिन पहले क्या करें?

डर्मेटॉलोजिस्ट के मुताबिक, होली से एक हफ्ते पहले से ही अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने की कोशिश करनी चाहिए. इसके लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, लाइट क्लींजर इस्तेमाल करें और रोजाना मॉइश्चराइजर फेस और बॉडी पर लगाएं. होली से पहले किसी भी नए ब्यूटी प्रोडक्ट या केमिकल पील ट्राई नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है. अगर स्किन पर पहले से एक्ने, रैश या एलर्जी है, तो पहले उसका इलाज कराएं.

रंगों से खेलने से पहले इन 3 चीजों का इस्तेमाल जरूर करें

होली खेलने से 20-30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन और हाथ-पैरों पर नारियल या बादाम का तेल हल्के हाथों से लगाएं. इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है और रंग सीधे हमारी स्किन में नहीं चिपकते हैं. इसके बाद वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं. धूप में रंग खेलने से पहले कम से कम SPF-30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सनस्क्रीन घर से बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले लगाएं और जरूरत पड़े तो दोबारा अप्लाई जरूर करें.

अलग-अलग स्किन टाइप के लिए टिप्स

ड्राई स्किन

ड्राई स्किन वाले लोगों को होली खेलने से पहले अपने फेस पर हैवी मॉइश्चराइजर और क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए. रात में स्किन रिपेयर क्रीम लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे.

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन वाले हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं. ज्यादा ऑयलिंग से बचें, लेकिन एक पतली लेयर जरूर लगाएं ताकि रंग सीधे पोर्स में न जाए.

सेंसिटिव स्किन

सेंसिटिव स्किन वालों को खुशबूदार या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए. पैच टेस्ट जरूर करें और हो सके तो ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें.

केमिकल रंगों से बचाव क्यों जरूरी?

काया लिमिटेड में मेडिकल एडवाइजर और कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हरसिमरन कौर के अनुसार, होली के रंगों में कई बार लेड, मरकरी और अन्य हानिकारक केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो स्किन एलर्जी, रैश और पिगमेंटेशन का कारण बन सकते हैं. इसलिए, कोशिश करें कि सिर्फ हर्बल या नेचुरल रंगों का ही इस्तेमाल करें. यदि स्किन पर जलन, खुजली या सूजन हो तो तुरंत साबुन से रगड़ने के बजाय सादे पानी से धोएं और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लें.

क्या न करें?

होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए कभी भी स्किन को जोर से रगड़ना, हार्श स्क्रब या केरोसिन जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ये स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है. 

खाएं आलू-प्याज के क्रंची पकौड़े, बेहद आसान है बनाने का तरीका, क्रिस्पीनेस से बढ़ जाएगा स्वाद

खाएं आलू-प्याज के क्रंची पकौड़े, बेहद आसान है बनाने का तरीका, क्रिस्पीनेस से बढ़ जाएगा स्वाद

शाम के समय गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म आलू और प्याज के पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और है। आलू-प्याज के पकौड़े बनाने के लिए एक कप बेसन, एक प्याज लच्छों में कटा हुआ, 4-5 हरी मिर्च कटी हुई, एक आलू छिला और पतले-लंबे टुकड़ों में कटा हुआ, हाफ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर, चुटकी भर हींग, हाफ टी स्पून अजवाइन, हाफ टी स्पून जीरा, नमक, हाफ टी स्पून चिली फ्लेक्स, 1/4 टी स्पून गरम मसाला, चुटकी भर बेकिंग सोडा, पानी और तेल की जरूरत पड़ेगी

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हींग, अजवाइन, जीरा, नमक, चिली फ्लेक्स, गरम मसाला, बेकिंग सोडा निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसी कटोरे में कटा हुआ आलू, प्याज और हरी मिर्च भी निकाल लीजिए। इसके बाद कटोरे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लीजिए। आपको मीडियम फ्लेम पर पकौड़ों को अच्छी तरह से फ्राई कर लेना है।

चौथा स्टेप- जब तक पकौड़े दोनों तरफ से गोल्डन न हो जाएं, तब तक पकौड़ों को कड़ाही से बाहर न निकालें।

पांचवां स्टेप- अब एक प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए और फिर क्रिस्पी पकौड़ों को कड़ाही से नैपकिन पर निकाल लीजिए।

आप गर्मागर्म आलू-प्याज के पकौड़ों को हरी चटनी या फिर सॉस या फिर केचअप के साथ सर्व कर सकते हैं। आप शाम के समय गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म आलू-प्याज के क्रिस्पी पकौड़ों का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आलू और प्याज के पकौड़ों का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महज आधे घंटे से भी कम समय में आलू और प्याज के पकौड़े बन जाएंगे। आपको भी कम से कम एक बार इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक, जान लीजिए Aloe Vera को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

कैसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक, जान लीजिए Aloe Vera को इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

एलोवेरा जेल में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप सही तरीके से एलोवेरा को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में और इस फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में बताएंगे।

कैसे बनाएं फेस पैक- एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में 2 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी कटोरी में हाफ स्पून हल्दी पाउडर और एक स्पून शहद निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज किया जा सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- अगर आपकी त्वचा ड्राई रहती है, तो आप इस फेस पैक की मदद से अपनी स्किन को सॉफ्ट बना सकते हैं। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

बिना मेकअप भी निखरेगी त्वचा, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई घर पर बनने वाली नाइट क्रीम

बिना मेकअप भी निखरेगी त्वचा, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई घर पर बनने वाली नाइट क्रीम

 कई महिलाओं को मेकअप करना पसंद नहीं होता, लेकिन त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे या झुर्रियों को छुपाने के लिए वे मेकअप का सहारा लेती हैं। अगर आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी और चमकदार हो, तो मेकअप की जरूरत भी कम पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर अक्सर महिलाओं के मेकअप को लेकर मजाक किया जाता है, लेकिन मेकअप करना या न करना पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद है। हालांकि, अगर मेकअप सिर्फ त्वचा की समस्याएं छुपाने के लिए किया जा रहा है, तो बेहतर है कि समस्या की जड़ पर काम किया जाए।

त्वचा का इलाज जरूरी है

सिर्फ मेकअप से कमियां छुपाना स्थायी समाधान नहीं है। त्वचा को अंदर से ठीक करना ज्यादा जरूरी है। कई लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर चुके होते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिलता। ऐसे में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से केमिकल्स के साइड इफेक्ट्स से भी बचा जा सकता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नुस्खा 

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में घर पर बनने वाली एक आसान और सस्ती नाइट क्रीम का नुस्खा बताया है। इस क्रीम को बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें आमतौर पर घर में आसानी से मिल जाती हैं।

नाइट क्रीम बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच ग्लिसरीन

4 चम्मच गुलाब जल

1 चम्मच एलोवेरा जेल

1 विटामिन ई कैप्सूल

बनाने की विधि

इस क्रीम को बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। उसमें ग्लिसरीन डालें। अब उसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है।

इस्तेमाल करने का तरीका

रोज रात को सोने से पहले इस क्रीम की 7–8 बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित इस्तेमाल से एक हफ्ते में फर्क नजर आ सकता है।

इस क्रीम के फायदे

त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करती है, चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाती है। बढ़ती उम्र के निशानों को कम करने में मदद कर सकती है। मुंहासों की समस्या में राहत दे सकती है।

शरीर में कमजोरी और खून की कमी? इन 7 सुपरफूड्स से पाएं तुरंत राहत

शरीर में कमजोरी और खून की कमी? इन 7 सुपरफूड्स से पाएं तुरंत राहत

आज के समय में बहुत से लोग लगातार कमजोरी, थकान और खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी है। आयरन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है, क्योंकि यह रक्त बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाता है। अगर हम अपने खाने में कुछ घरेलू सुपरफूड्स को शामिल करें, तो यह न केवल खून की कमी को दूर करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ताकत और एनर्जी भी देते हैं।

 मेथी

मेथी आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है और इसे आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मेथी में लगभग 5.6 एमजी आयरन पाया जाता है। यह सिर्फ खून नहीं बढ़ाती, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाती है और शरीर में अंदरूनी ताकत लाती है। अंकुरित मेथी के बीजों को सलाद या दाल के साथ खा सकते हैं। मेथी की सब्जी या पराठे में डालकर नियमित रूप से खाना लाभकारी है। यह न केवल आयरन बढ़ाती है, बल्कि शरीर की ऊर्जा स्तर को भी बनाए रखती है।

रात में भिगोए मेथी दाने का पानी पीने के ये हैं अद्भुत फायदे, जान लेंगे तो हर-रोज़ पिएंगे

मोरिंगा (सहजन)

मोरिंगा, जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है, आयरन और पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें लगभग 4 एमजी आयरन मौजूद होता है। मोरिंगा की पत्तियां सिर्फ खून बढ़ाने में मदद नहीं करतीं, बल्कि यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करती हैं और शरीर को अंदर से ताकत देती हैं। मोरिंगा की पत्तियों का सूप बनाकर पी सकते हैं। सब्जी के रूप में इसका सेवन लाभकारी है। पाउडर के रूप में मोरिंगा को दूध या पानी में मिलाकर भी लिया जा सकता है।

नींबू और आंवला

आयरन तभी शरीर में अच्छे से काम करता है जब उसके साथ विटामिन C भी लिया जाए। नींबू और आंवला विटामिन C के सबसे आसान और प्राकृतिक स्रोत हैं। यह शरीर में आयरन को जल्दी से अवशोषित करने में मदद करते हैं और ताजगी और एनर्जी बनाए रखते हैं। सलाद पर नींबू का रस डालें। गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। आंवले का जूस नियमित रूप से लेना भी फायदेमंद है।

PunjabKesari

अनार और चुकंदर

अनार और चुकंदर खून बढ़ाने और शरीर के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। अनार केवल रक्त प्रवाह नहीं बढ़ाता, बल्कि यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। वहीं, चुकंदर का रस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और कमजोरी, चक्कर जैसी समस्याओं को दूर करता है। महिलाओं के लिए यह हार्मोन बैलेंसिंग में भी सहायक है। अनार के दाने सीधे खाएं या उसका जूस बनाकर पिएं। चुकंदर का रस फ्रेश बनाकर रोजाना सेवन करें। सलाद में चुकंदर मिलाना भी लाभकारी है।

खजूर और तिल

खजूर और तिल आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इनका सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कमजोरी को दूर करता है। रोजाना सुबह 2-3 खजूर के साथ एक चम्मच भुना हुआ तिल खाने से खून की कमी दूर होती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है। खजूर को सीधे खाने के साथ तिल मिलाकर लें। तिल को हल्का भूनकर सुबह सेवन करना बेहतर है। यह कॉम्बिनेशन थकान और एनर्जी की कमी को तुरंत दूर करता है।

पालक

पालक आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। यह खून बढ़ाने, कमजोरी कम करने और शरीर में ताकत बनाए रखने में मदद करता है। नियमित रूप से पालक खाने से शरीर में खून की कमी और थकान जैसी समस्याएं काफी हद तक दूर होती हैं। पालक की सब्जी बनाकर खाएं। पालक का सूप या स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं। सलाद में कच्चा पालक डालकर भी खाया जा सकता है।

आंखों की रोशनी तेज करेगी पालक, जानिए हैरान करने वाले Health Benefits

 मूंगफली और काले अंगूर

मूंगफली और काले अंगूर भी आयरन और एनर्जी बढ़ाने वाले सुपरफूड्स में शामिल हैं। यह खून बनाने के साथ शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। मूंगफली को भूनकर स्नैक्स के रूप में खाएं। काले अंगूर को नाश्ते या सलाद में शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स और अंगूर का सेवन कमजोरी दूर करने और एनर्जी बढ़ाने के लिए लाभकारी है।

 शरीर में कमजोरी और खून की कमी को तुरंत दूर करने के लिए ये 7 सुपरफूड्स बेहद लाभकारी हैं। नियमित सेवन से ऊर्जा बढ़ती है और शरीर मजबूत बनता है।

बालों में सरसों का तेल और मेथी को एक साथ मिलाकर लगाने से क्या होता है? फायदे करेंगे आपको हैरान

बालों में सरसों का तेल और मेथी को एक साथ मिलाकर लगाने से क्या होता है? फायदे करेंगे आपको हैरान

 आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। स्थिति ऐसी है कि हर कोई झड़ते बाल, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से परेशान है और इसकी बड़ी वजह बालों में गंदगी और सफाई की कमी है। इसके अलावा ड्राई स्कैल्प की वजह से भी लोगों को ये दिक्कत हो सकती है। ऐसे में बालों की कई समस्याओं के लिए आप सरसों का तेल और मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके पीछे सिर्फ इन समस्याओं से छुटकारा पाना ही कारण नहीं है बल्कि, ये दोनों मिलकर बालों के लिए कई प्रकार से काम भी कर सकते हैं। तो, जानते हैं बालों के लिए सरसों का तेल और मेथी लगाने के फायदे।

बालों के लिए सरसों का तेल और मेथी लगाने के फायदे

  • डैंड्रफ कम करने में मददगार: बालों के लिए सरसों का तेल और मेथी दोनों ही मिलकर कारगर तरीके से काम करते हैं। सरसों का तेल जहां एंटीबैक्टीरियल है वहीं मेथी, क्लींनजर की तरह काम करते हुए भी बालों को पोषण देने में मददगार है। जब आप इन दोनों को मिलाकर बालों में लगाते हैं तो एक डैंड्रफ का सफाया करता है और दूसरा, बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इस प्रकार से बालों के लिए ये दोनों कारगर तरीके से काम करते हैं। 

  • स्कैल्प इंफेक्शन में कारगर: स्कैल्प इंफेक्शन में सरसों का तेल और मेथी लगाने के फायदे कई हैं। जैसे कि सरसों का तेल और मेथी दोनों एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हैं और स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये स्कैल्प में जमा गंदगी को साफ करता है, फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करता है और फिर ड्राई स्किन की समस्या को कम करके डैंड्रफ से बचाव में मदद करता है। 

बालों के लिए कैसे करें मेथी और सरसों तेल का इस्तेमाल

बालों के लिए आप मेथी और सरसों के तेल का व्यापक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। पर सबसे आसान तरीका है मेथी के बीजों को पीस लें और इसमें सरसों का तेल मिला लें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर अपने बालों को शैंपू करके वॉश कर लें। इससे स्कैल्प की सफाई तो होगी ही बल्कि बालों की चमक भी बढ़ जाएगी।

अंगूर पर लगे केमिकल को कैसे हटाएं, धोते वक्त कर लें ये उपाय, मर जाएंगे सारे कीटाणु

अंगूर पर लगे केमिकल को कैसे हटाएं, धोते वक्त कर लें ये उपाय, मर जाएंगे सारे कीटाणु

 ताजा अंगूर एकदम चमकदार और रसीला होते हैं। लेकिन बाजार में बिकने वाले इन अंगूरों पर केमिकल का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे अंगूर के छिलकों को ऊपर से चमकदार बनाया जा सके। अंगूर के गुच्छे में अक्सर कीटनाशक, मोम की परत और गंदगी छिपी हुई होती है। अंगूर के गुच्छे काफी घने उगते हैं और उनके छिलके पतले और काफी नाजुक होते हैं, इसलिए वे आसानी से केमिकल और धूल को सोख लेते हैं। नल के नीचे सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है। इसके लिए रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों का उपयोग करें। जिससे कीटनाशक मर जाएं और केमिकल भी पूरी तरह से हट जाए। अंगूर को धोने के लिए ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। जान लें अंगूर से केमिकल कैसे साफ करें।

अंगूर से केमिकल कैसे साफ करें?

पहला स्टेप- सबसे पहले अंगूर को बहते पानी के नीचे धो लें। कोई भी उपाय आजमाने से पहले हमेशा अंगूरों को अच्छी तरह से धो लें। एक बड़े कटोरे या छलनी में अंगूर रखें और उन्हें ठंडे बहते पानी के नीचे 20-30 सेकंड तक धीरे-धीरे हाथों से रगड़ते हुए धोएं। इससे धूल-मिट्टी और ऊपर लगी चीजें साफ हो जाएंगी। हालांकि इससे सारे कीटनाशक नहीं हटेंगे, लेकिन इससे कीटनाशकों की मात्रा काफी कम हो जाती है और अंगूर को साफ करना आसान हो जाता है।

दूसरा स्टेप- कीटनाशकों को नष्ट करने के लिए अंगूरों को बेकिंग सोडा के घोल में भिगो दें। अंगूरों को साफ करने के लिए यह सबसे प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से असरदार तरीकों में से एक है। कई रिसर्च में पता चलता है कि बेकिंग सोडा यानि सोडियम बाइकार्बोनेट कई आम कीटनाशक अणुओं को तोड़ने में मदद करता है। सोडा वाले पानी में भिगोने के बाद अंगूरों को हाथ से हल्का रगड़कर साफ करें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

तीसरा स्टेप- कीटाणुओं और जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए अंगूरों को सिरके से धोएं। सिरका अंगूरों के लिए एक और बेहतरीन प्राकृतिक क्लीनर है। जिससे कीटनाशक साफ होते हैं और बैक्टीरिया, फफूंद और दूसरे रोगाणुओं को भी नष्ट किया जा सकता है। इसके लिए 1 भाग सफेद सिरका और 3 भाग पानी मिलाएं। इसमें अंगूर को अच्छी तरह से धो लें। मार्केट से लाए अंगूर कई बार छूए जाते हैं।

चौथा स्टेप- अंगूरों को धोने के बाद अच्छी तरह से रगड़कर सुखा लें। सफाई सिर्फ भिगोने से खत्म नहीं होती। धोने के बाद अंगूर के प्रत्येक गुच्छे को अपनी उंगलियों या साफ कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें। रगड़ने से बचे हुए अवशेष भी निकल जाते हैं। फिर हवा में सूखने दें या रसोई के तौलिए से थपथपाकर सुखा लें। सूखे अंगूर फ्रिज में ज्यादा समय तक ताज़ा रहते हैं और उनमें फफूंदी लगने की संभावना भी कम होती है।

पांचवां स्टेप- नए संक्रमण से बचने के लिए साफ अंगूरों को सही तरीके से स्टोर करें। किसी हवादार कंटेनर में अंगूरों को रखें। अंगूरों को धोने के बाद उन्हें घंटों तक गीला न छोड़ें, क्योंकि नमी से बैक्टीरिया पनपते हैं। अगर आप चाहें तो केवल उतना ही धो सकते हैं जितना आप खाने वाले हैं। साफ अंगूर और सही तरीके से स्टोर करने से आप कई दिनों तक इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

इस दिन से आम जनता के लिए खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और कैसे पहुंचे

इस दिन से आम जनता के लिए खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और कैसे पहुंचे

 अमृत ​​उद्यान, जिसे कभी मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था, नई दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और खूबसूरत स्थानों में से एक है, जो राष्ट्रपति भवन परिसर के अंदर स्थित है। हर साल, यह उद्यान वार्षिक अमृत उद्यान उत्सव के दौरान आम जनता के लिए खोला जाता है। यह उद्यान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहता है। रंग-बिरंगे फूलों, सजे-धजे लॉन और शांत वातावरण लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। राष्ट्रपति भवन प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अमृत उद्यान 3 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आम लोगों के लिए खुल रहा है।  प्रवेश का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। लास्ट एंट्री 5:15 मिनट पर होगा। 

अमृत ​​उद्यान उत्सव 2026 के विशेष आकर्षण

अमृत उद्यान में इस बार भी विंटर एनुअल्स, गुलाब, मौसमी फूलों और खूबसूरती से सजे बाग-बगीचों की झलक देखने को मिलेगी। 

किस गेट से होगी एंट्री

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए गेट नंबर 35 निर्धारित किया गया है। आगंतुकों की सुविधा के लिए इस बार भी फ्री शटल बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान तक चलाई जाएगी। 

अमृत ​​उद्यान कैसे पहुंचें? 

मेट्रो द्वारा

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (येलो और ब्लू लाइन)
उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन (येलो और ब्लू लाइन)
दोनों स्टेशनों में से किसी भी स्टेशन से, आप अमृत उद्यान आसानी से पहुंच सकते हैं। आप पैदल चलकर या ऑटो-रिक्शा से जा सकते हैं। 

बस से
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की कई बस रूटों पर राष्ट्रपति भवन के पास स्टॉप हैं। बस रूट प्लानर या ऐप का उपयोग करके आप निकटतम स्टॉप आसानी से ढूंढ सकते हैं।

कार या ऑटो से
उद्यान के पास पार्किंग की सीमित सुविधा होने के बावजूद, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए टैक्सी, ऑटो या राइडशेयर सेवा किराए पर लेना एक सुविधाजनक तरीका है।

ट्रेन से
यह उद्यान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों से लगभग 4-9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सुपरफूड मानी जाती हैं बेरीज, लेकिन सही तरीके से साफ न कीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान

सुपरफूड मानी जाती हैं बेरीज, लेकिन सही तरीके से साफ न कीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान

How to Wash Berries: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फल स्वाद में अच्छे होते हैं. इन्हें सुपरफूड भी माना जाता है. इनमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. ये ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं.

लेकिन बेरीज जितनी हेल्दी होती हैं, उतनी ही नाजुक भी होती हैं. खासकर सफाई को लेकर थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए इन्हें सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बेरीज को कैसे साफ करें ताकि फायदे मिलें और नुकसान से बचा जा सके.

बेरीज पर कीटनाशक ज्यादा क्यों होते हैं?

  1. बेरीज का छिलका बहुत पतला होता है.
  2. इनमें कीड़े जल्दी लगते हैं, इसलिए इन पर बार बार स्प्रे किया जाता है.
  3. ये फल जमीन के पास उगते हैं, जिससे मिट्टी और बैक्टीरिया चिपक सकते हैं.

इसी वजह से स्ट्रॉबेरी अक्सर Dirty Dozen लिस्ट में शामिल होती हैं.

ये गलतियां बिल्कुल न करें

  1. सीधे खाने से पहले सिर्फ पानी से हल्का सा धो लेना.
  2. डिटर्जेंट या साबुन से धोना, यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.
  3. धोने के बाद लंबे समय तक गीला छोड़ देना, इससे बेरीज जल्दी खराब हो जाती हैं.

बेरीज साफ करने का सही तरीका

सिरका या नमक वाला पानी

  • 1 लीटर पानी में 1 चम्मच सफेद सिरका या आधा चम्मच नमक मिलाएं.
  • बेरीज को इसमें 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें.
  • इससे कीटनाशक, बैक्टीरिया और छोटे कीड़े निकल जाते हैं.

साफ पानी से धोना

  • भिगोने के बाद बेरीज को 2 से 3 बार सादे पानी से धो लें.
  • बहते पानी में हल्के हाथ से घुमाएं.

अच्छी तरह सुखाना जरूरी

  • बेरीज को किचन टॉवल या टिश्यू पेपर पर फैलाकर रखें.
  • पूरी तरह सूखने के बाद ही इन्हें स्टोर करें.

अलग अलग बेरीज के लिए खास टिप्स

  • स्ट्रॉबेरी: डंठल धोने के बाद ही हटाएं.
  • ब्लूबेरी और रास्पबेरी: इन्हें ज्यादा रगड़ें नहीं, ये बहुत नाजुक होती हैं.
  • ऑर्गेनिक बेरीज भी हों, तब भी धोना जरूरी है.

स्टोरेज टिप्स

  1. पूरी तरह सूखने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें.
  2. डिब्बे के नीचे पेपर टॉवल रखें, इससे नमी सोख ली जाएगी.
  3. फ्रिज में ये बेरीज 3 से 5 दिन तक सुरक्षित रहती हैं.
आंखों के लिए आयुर्वेद में त्रिफला और गुलाब जल को माना गया है लाभकारी, यहां जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

आंखों के लिए आयुर्वेद में त्रिफला और गुलाब जल को माना गया है लाभकारी, यहां जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Triphala and Rose Water Benefits for Eyes: आज की लाइफस्टाइल में आंखों पर दबाव पड़ना बहुत आम हो गया है. इसका सबसे बड़ा कारण बढ़ता स्क्रीन टाइम है. मोबाइल और कंप्यूटर के सामने ज्यादा समय बिताने से आंखों पर सीधा असर पड़ता है. इससे आंखों में जलन, सूजन, लालिमा और नजर कमजोर होने की समस्या हो सकती है.

आयुर्वेद में त्रिफला और गुलाब जल को आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है. इन दोनों से की गई सिकाई या आई वॉश एक पुराना, आसान और असरदार घरेलू उपाय है. आइए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका जानते हैं.

त्रिफला और गुलाब जल के फायदे

आंखों की थकान और जलन में राहत: लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली थकान, जलन और भारीपन को यह उपाय कम करता है.

लालिमा और सूजन कम करता है: गुलाब जल की ठंडी तासीर और त्रिफला के गुण आंखों की सूजन और लालिमा कम करने में मदद करते हैं.

ड्राईनेस में फायदेमंद: अगर आंखें सूखी रहती हैं या चुभन होती है, तो यह उपाय नेचुरल नमी देने का काम करता है.

आंखों को ठंडक और ताजगी देता है: त्रिफला आंखों को साफ रखने में मदद करता है, जिससे आंखें तरोताजा महसूस होती हैं.

धुंधलापन कम करने में सहायक: नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर नजर की स्पष्टता बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

त्रिफला और गुलाब जल का इस्तेमाल कैसे करें

तरीका 1. आई वॉश

  • 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को 1 गिलास पानी में रात भर भिगो दें.
  • सुबह इसे अच्छी तरह छान लें.
  • अब इसमें 1 से 2 चम्मच शुद्ध गुलाब जल मिलाएं.
  • इस पानी से आंखों को धीरे-धीरे धोएं या आई कप से वॉश करें.

तरीका 2. सिकाई

  • ऊपर बताए गए घोल को हल्का ठंडा कर लें.
  • साफ कॉटन पैड या मुलायम कपड़ा इसमें भिगोकर आंखों पर 10 से 15 मिनट रखें.
  • दिन में 1 बार, खासकर रात को सोने से पहले करना बेहतर होता है.

जरूरी सावधानियां

  1. त्रिफला और गुलाब जल शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का ही इस्तेमाल करें.
  2. घोल पूरी तरह छना हुआ होना चाहिए, उसमें कोई कण न रहें.
  3. आंखों में इंफेक्शन, ज्यादा दर्द या गंभीर समस्या हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें.
  4. पहली बार इस्तेमाल करते समय अगर जलन हो तो तुरंत बंद कर दें.
स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग रखने के लिए रोज पिएं अनार का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग रखने के लिए रोज पिएं अनार का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 Pomegranate Juice for Glowing Skin: आज की लाइफस्टाइल में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना एक बड़ा चैलेंज बन गया है. गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण का असर सीधे हमारी स्किन पर दिखता है. ऐसे में अनार का जूस एक नैचुरल और असरदार उपाय माना जाता है. यह अंदर से स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं स्किन के लिए अनार का जूस पीने के फायदे.

नेचुरल ग्लो बढ़ाता है: अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं. इससे स्किन अंदर से साफ होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

एक्ने और पिंपल्स में राहत: अनार का जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. यह मुंहासों और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है.

एजिंग के लक्षण करता है कम: अनार में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल और विटामिन C स्किन में कोलेजन बढ़ाते हैं. इससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन कम होता है.

स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है: अगर आपकी स्किन ड्राई या पपड़ीदार रहती है तो अनार का जूस स्किन को अंदर से मॉइश्चर देता है और उसे सॉफ्ट बनाता है.

सन डैमेज से बचाव करता है: अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूरज की हानिकारक UV किरणों से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं.

स्किन टोन को ईवन करता है: नियमित रूप से अनार का जूस पीने से पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट और टैनिंग कम हो सकती है. इससे स्किन टोन साफ और ईवन दिखती है.

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है: अच्छा ब्लड सर्कुलेशन स्किन सेल्स तक ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है. इससे स्किन हेल्दी और फ्रेश नजर आती है.

अनार का जूस कैसे और कब पिएं

  1. सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ पीना बेहतर होता है.
  2. हमेशा ताजा अनार का जूस पिएं. पैकेज्ड जूस से बचें.
  3. जूस में चीनी न मिलाएं.
  4. हफ्ते में 4 से 5 बार पीना पर्याप्त है.

ध्यान रखने वाली बातें: डायबिटीज के मरीज अनार का जूस सीमित मात्रा में पिएं. अगर किसी तरह की एलर्जी हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

सुबह नाश्ते में बनाएं दही और सूजी का टेस्टी चीला, 2-3 खाने के बाद भी मन नहीं भरेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बनाएं दही और सूजी का टेस्टी चीला, 2-3 खाने के बाद भी मन नहीं भरेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 हेल्दी खाना पसंद है तो नाश्ते से ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए। नाश्ते में तला भुना और मीठा खाने की बजाय दही और सूजी से बना चीला खाएं। ये चीला स्वाद में उपमा डोसा को भी फेल करता है। बच्चों को भी दही सूजी चीला खूब पसंद आता है। सबसे बड़ी बात ये है कि सूजी चीला को बनाने के लिए बहुत चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है। आप सिर्फ कुछ मसालों और दही की मदद से चीला बना सकते हैं। वजन घटाने के लिए दही और सूजी का चीला अच्छा ऑप्शन है। आप इसे जब भूख लगे बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें दही और सूजी का चीला बनाने की रेसिपी।

दही सूजी चीला रेसिपी

पहला स्टेप- 1 कप सूजी में आधा कप दही और थोड़ा पानी मिलाकर डालें और सारी चीजों को मिलाकर फेंट लें। अब सूजी को करीब आधा घंटे तक फूलने के लिए रख दें और अच्छी तरह से कवर कर दें। 

दूसरा स्टेप- चीला में जो भी सब्जी डालनी है उसे बारीक काट लें। वैसे दही और सूजी चीला में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया और हरी मिर्च ही अच्छी लगती है। आप इन्हें बारीक काटकर बैटर में मिक्स कर लें। 

तीसरा स्टेप- चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा अदरक लहसुन का पेस्ट भी मिला सकते हैं। अब थोड़ी हल्दी, कुटी लाल मिर्च और आधा चम्मच गरम मसाला मिक्स कर दें। सारी चीजों को दही और सूजी वाले बेटर में मिला लें और अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर पतला कर लें। नमक अपने स्वादानुसार मिला लें।

चौथा स्टेप- एक पैन या तवा लें जिस पर चीला बनाते हों। अब तवा को मीडियम गर्म करें और उस पर घी लगा लें। अब तैयार किए गए सूजी के बैटर से चीला को बड़ा फैलाएं और सिकने दें। जब चीला एक साइड से सिंक जाए तो पलट दें और फिर दूसरी साइड से भी सेंक लें। 

पांचवां स्टेप- चीला को दोनों ओर से अच्छी तरह से सेंक लें और प्लेट में निकालकर रखते जाएं। इसी तरह सारे चीला बनाकर तैयार कर लें। बच्चों के चीला में आप चाहें तो पनीर या चीज कद्दूकस  करके मिला सकते हैं। ऐसा चीला को दोनों से सिंकने के बाद पलटते वक्त बीच में लगाएं और चीला को फोल्ड करके सेंक लें। 

इससे बच्चों को चीला और भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों को भी इस चीला का स्वाद बहुत ही पसंद आएगा। 

Gulab Jamun Recipe: अब घर में भी बनेंगे सॉफ्ट और स्वादिष्ट गुलाबजामुन, बस फॉलो कर लें ये टिप्स…

Gulab Jamun Recipe: अब घर में भी बनेंगे सॉफ्ट और स्वादिष्ट गुलाबजामुन, बस फॉलो कर लें ये टिप्स…

 Gulab Jamun Recipe: गुलाब जामुन एक ऐसी इंडियन मिठाई है जो सबको बहुत पसंद होती है. और ठंड के मौसम में तो गरमा गर्म गुलाबजामुन खाने का मजा ही कुछ और है. और अगर गुलाबजामुन घट जा वाना हो तो और कुछ ही स्वादिष्ट लगता है. लेकिन घर पर गुलाब जामुन बनाते समय सख्त हो जाना एक आम समस्या है. इसकी वजह ज़्यादातर छोटी-छोटी गलतियाँ होती हैं. आज हम आपको घर में हर बार नरम, स्पंजी और रस से भरे गुलाब जामुन बनाने का तरीका बतायेंगे. आइए जानते हैं कैसे…

गुलाब जामुन सख्त होने के मुख्य कारण

आटा ज्यादा गूंथ देना

ज्यादा मसलने से ग्लूटन एक्टिव हो जाता है और जामुन कड़े बनते हैं.

मैदे की मात्रा ज्यादा होना 

मैदा अधिक हुआ तो नरमी खत्म हो जाती है.

तेल बहुत गरम होना 

तेज़ आंच पर तलने से बाहर से रंग आ जाता है, अंदर से कच्चे और सख्त रह जाते हैं.

चाशनी सही न होना 

ठंडी या ज्यादा गाढ़ी चाशनी जामुन को ठीक से सोखने नहीं देती.

नरम गुलाब जामुन बनाने के आसान टिप्स

1-खोया/मावा हमेशा ताज़ा और नरम इस्तेमाल करें.

2-आटा गूंथते समय बस इतना ही मिलाएँ कि स्मूद डो बन जाए, ज़्यादा न मसलें.

3-एक  कप मावा में सिर्फ 1–2 चम्मच मैदा काफी होता है.

4-तलते समय आंच मध्यम से धीमी रखें और जामुन को लगातार हल्के हाथ से घुमाते रहें.

5-चाशनी एक तार की हल्की हो और जामुन डालते समय गरम होनी चाहिए.

6-तले हुए जामुन सीधे गरम चाशनी में डालें और कम से कम 2 घंटे छोड़ दें.

 
 
Skin Care Tips: रात में सोने से पहले स्किन में लगाएं मोरिंगा ऑयल, मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा…

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले स्किन में लगाएं मोरिंगा ऑयल, मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा…

 Skin Care Tips: स्किन केयर हम सभी के रूटीन कि जरूरी हिस्सा है. अगर हम अपनी स्किन का सही तरह से ध्यान रखते हैं तो लंबे समय तक स्किन स्वस्थ, जवां और खूबसूरत दिखती है. वैसे तो सभी अपनी स्किन के हिसाब से जरूरी ऑयल, क्रीम और दूसरी चीजें लगाते हैं पर क्या आप जानते हैं की स्किन के लिए मोरिंगा ऑयल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है.रात को सोने से पहले मोरिंगा ऑयल को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह स्किन को पोषण देने के साथ-साथ एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है. तो आज हम आपको बतायेंगे रात में मोरिंगा ऑयल लगाने का सही तरीका और इसके फायदे.

 

चेहरा अच्छी तरह साफ करें
सबसे पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें, ताकि स्किन पर मौजूद गंदगी, मेकअप या ऑयल हट जाए. साफ स्किन पर ऑयल बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है.

स्किन को हल्का नम रहने दें
चेहरा धोने के बाद उसे पूरी तरह न सुखाएं. हल्की नमी रहने से मोरिंगा ऑयल स्किन में अच्छे से लॉक हो जाता है.

2–3 बूंद मोरिंगा ऑयल लें
ज्यादा ऑयल लगाने की जरूरत नहीं होती. हथेली पर 2–3 बूंद लें और दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर हल्का गर्म कर लें.

हल्के हाथों से मसाज करें
अब चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में सर्कुलर मोशन में मसाज करें. खासकर आंखों के आसपास बहुत हल्के हाथों से लगाएं.

रात भर के लिए छोड़ दें
इसे धोने की जरूरत नहीं है. रात भर स्किन इसे एब्जॉर्ब कर लेती है और सुबह स्किन सॉफ्ट व ग्लोइंग महसूस होती है.

मोरिंगा ऑयल लगाने के फायदे

1-फाइन लाइन्स और रिंकल्स को कम करने में मदद

2-स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है

3-स्किन टेक्सचर को स्मूद बनाता है

4-नेचुरल ग्लो लाने में सहायक

जरूरी सावधानियां

1-पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

2-ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोग बहुत कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें

3-आंखों के अंदर ऑयल न जाने दें

4-हफ्ते में 3-4 बार लगाना पर्याप्त है.

सेहत और खूबसूरती के लिए भी लाभकारी है गेंदे का फूल, जानें कैसे …

सेहत और खूबसूरती के लिए भी लाभकारी है गेंदे का फूल, जानें कैसे …

 ठंड के मौसम में हम सभी के बगीचे में गेंदे का फूल बहुत अच्छा होता है. गेंदा सिर्फ सजावटी फूल नहीं है, बल्कि इसके फूल, पत्ते और बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन A, C, E, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कुछ बीमारियों में सहायक माने जाते हैं. आज हम आपको बतायेंगे की कैसे इस फूल से आप अपनी खूबसूरती और सेहत दोनों बना सकते हैं.

खूबसूरती बढ़ाने में गेंदे के फायदे

चेहरे की चमक के लिए

गेंदे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ़ और फ्रेश रखने में मदद करते हैं. इसके लिए सूखे गेंदे के फूल पीसकर पाउडर बनाएं, उसमें गुलाब जल मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं.

मुंहासों में सहायक

गेंदे के गुण त्वचा को शांत करने में मदद कर सकते हैं और मुंहासो से छुटकारा दिलाते हैं. संवेदनशील त्वचा पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

बालों के लिए

गेंदे का पानी बालों को साफ और मुलायम रखने में मदद करता है. इसके लिए फूल उबालकर ठंडा पानी आख़िरी rinse के तौर पर इस्तेमाल करें.

सेहत के लिए गेंदे के फायदे

इम्यूनिटी सपोर्ट

इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करते हैं.

पाचन में सहायक

पारंपरिक रूप से गेंदे की हल्की चाय का उपयोग पाचन के लिए किया जाता रहा है. ध्यान दें बिना विशेषज्ञ सलाह के नियमित सेवन न करें.

आँखों के लिए लाभकारी

गेंदे में पाए जाने वाले तत्व आँखों की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं.

जरूरी सावधानियां

  1. गर्भवती महिलाएँ या एलर्जी वाले लोग इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से पूछें.
  2. किसी गंभीर बीमारी में इसे इलाज का विकल्प न मानें.
  3. बहुत ज़्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है.
घर पर 30 मिनट में बनाएं Restaurant Style मसालेदार Soya Chunks Chilli, यहां देखें आसान Recipe

घर पर 30 मिनट में बनाएं Restaurant Style मसालेदार Soya Chunks Chilli, यहां देखें आसान Recipe

 Soya Chunks Chilli Recipe: सोया चंक्स, प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। अगर आप कुछ ताज़ा, मसालेदार और देसी फ्लेवर में खाना चाहते हैं, तो सोया चंक्स चिली देसी स्टाइल एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी हल्की तेल वाली, मसालेदार और झटपट बनने वाली होती है, जिसे आप परिवार और दोस्तों के लिए स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।

इसमें सोया चंक्स को पहले नरम करके फ्राई किया जाता है और फिर प्याज, टमाटर, हरी और लाल शिमला मिर्च के साथ मिलाकर मसालेदार सॉस में तैयार किया जाता है। हर बाइट में देसी मसालों का स्वाद मिलता है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है, जो शाकाहारी हैं या प्रोटीन की डाइट फॉलो कर रहे हैं। इसे आप रोटी, चावल या नास्ते के रूप में गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

Soya Chunks Chilli Recipe: चिली सोया चंक्स बनाने की रेसिपी

Soya Chunks Chilli Recipe

सामग्री

  • सोयाबीन- 2 कप
  • प्याज- 2
  • टमाटर- 2
  • शिमला मिर्च- 1
  • हरी मिर्च- 4
  • हरी प्याज- 1
  • गाजर -1
  • जीरा- 1 टीस्पून
  • काली मिर्च- 1 टीस्पून
  • दही- 4 टेबलस्पून
  • मक्के का आटा- 2 टेबलस्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टेबलस्पून
  • सोया सॉस- 2 टेबलस्पून
  • ग्रीन चिली सॉस- 3 टेबलस्पून
  • व्हाइट विनेगर- 2 टेबलस्पून
  • धनिया पत्ती- 4 टेबलस्पून
  • तेल- जरूरत के मुताबिक
  • नमक- स्वादानुसार

 Soya Chunks Chilli Recipe in Hindi: चिली सोया चंक्स बनाने की विधि

Soya Chunks Chilli Recipe in Hindi

1. चिली सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें पानी डालकर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।

2. जब पानी गर्म हो जाए, तो इसमें थोड़ा नमक डाल दें और इसके बाद इसमें सोयाबीन को डालकर भिगो दें।

3. जब इसमें 4-5 उबाल आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें, और सोयाबीन को पानी से निकालकर अलग कर लें। फिर प्याज, टमाटर, गाजर, हरी प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च काट लें।

4. एक पैन लें और इसमें थोड़ा तेल गर्म करके इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें और फिर सभी सब्जियां इसमें डाल दें।

soya chilli recipe

5. सब्जियों को 5 मिनट पकाने के बाद इसमें दही डाल दें और इसे सभी सब्जियों के साथ मिक्स होने दें। इसके बाद इसमें ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, काली मिर्च और मक्के का आटा डालकर मिला लें और इसमें थोड़ा नमक भी डाल दें।

6. अब एक तरफ सोयाबीन को तेल में अच्छे ले फ्राई कर लीजिए और इसके बाद इसे सब्जियों वाले पैन में डालकर इसे अच्छे से रोस्ट कर लीजिए।

7. आखिर में जब सभी सब्जियां ठीक तरह से कर जाएं और सोयाबीन भी पक जाए, तो इसमें व्हाइट विनेगर डाल दीजिए और 2 मिनट कुक करने के बाद गैस ऑफ कर दीजिए।

8. आपकी सोयाबीन चिली बनकर तैयार है। इसे आप धनिया पत्ती के साथ गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए।

लाल या नारंगी गाजर? सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा फायदेमंद, खरीदने से पहले जरूर जान लें

लाल या नारंगी गाजर? सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा फायदेमंद, खरीदने से पहले जरूर जान लें

 Red Carrot vs Orange Carrot Benefits: ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजार में लाल और नारंगी गाजरों की भरमार हो जाती है. गाजर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है. अक्सर लोग बाजार में यह सोचकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी गाजर खरीदें और किस काम के लिए कौन सी गाजर बेहतर है. बहुत से लोग नहीं जानते कि जूस, सलाद या सब्जी के लिए अलग-अलग तरह की गाजर का चुनाव करना चाहिए. आज हम आपको लाल और नारंगी गाजर के बीच का अंतर आसान भाषा में बता रहे हैं.

 

लाल गाजर

1- सर्दियों में ज्यादा मिलती है.
2- स्वाद में हल्की मीठी और ज्यादा रसदार होती है.
3- अंदर से मुलायम होती है.
4- इसमें बीटा-कैरोटीन के साथ लाइकोपीन भी भरपूर होता है.
5- शरीर को गर्मी देती है.

किसके लिए बेहतर?

जूस, गाजर का हलवा, कढ़ी और सब्जी बनाने के लिए.

नारंगी गाजर

1- सालभर आसानी से उपलब्ध रहती है.
2- बनावट में कुरकुरी और सख्त होती है.
3- इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है.
4- रंग हल्का नारंगी होता है.

किसके लिए बेहतर?

सलाद, सूप, स्टिर-फ्राय और कच्चा खाने के लिए.

सही गाजर पहचानने के आसान टिप्स

1- गाजर सीधी, चिकनी और चमकदार होनी चाहिए.
2- बहुत ज्यादा मोटी या टेढ़ी-मेढ़ी गाजर न लें.
3- ऊपर लगी हरी पत्तियां ताजी हों, तो गाजर भी ताजी होती है.
4- दबाने पर गाजर बहुत ज्यादा नरम न हो.
5- काटने पर अंदर से सूखी या सफेद न दिखे.

अब पेन भी होगा AI से लैस, ये कंपनी ला सकती है पेन में जबर्दस्त एआई फीचर्स, जानें खबर

अब पेन भी होगा AI से लैस, ये कंपनी ला सकती है पेन में जबर्दस्त एआई फीचर्स, जानें खबर

 OpenAI: ओपनएआई एक नया एआई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है और चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के प्रोडक्ट की खबर सामने आते ही टेक जगत में हलचल मच सकती है। ये एक एआई-पावर्ड पेन होने वाला है जो सीधा चैटजीपीटी से कनेक्ट होगा और इसके जरिए लिखने की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आने वाले हैं, ऐसा माना जा सकता है। इसके बारे में एक टेक टिप्सटर ने कुछ दावे जाहिर किए हैं जिसके बाद ऐसा लगता है कि साधारण पेन की तरह दिखने वाले इस डिवाइस में ऐसे-ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आपके कई लिखित कामों की पूरी तस्वीर बदल देंगे।

ओपनएआई और जॉनी इवे के सीक्रेट एआई डिवाइस के बारे में पिछले कुछ महीनों में कई बार संकेत दिए गए हैं। एआई दिग्गज कंपनी के सीईओ सैम अल्टमैन से लेकर खुद इवे तक ने इस उपकरण के संभावित स्वरूप को लेकर हिंट दिए हैं। अब एक नए लीक में दावा किया गया है कि एक नहीं बल्कि तीन डिवाइस डेवलपमेंट फेज में हैं और इससे भी दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों में से एक एआई-ऑपरेटेड पेन बताया जा रहा है।

क्या-क्या फीचर्स होंगे ओपनएआई के AI पेन में मुमकिन

जैसा कि दावा किया जा रहा है इस पेन में आपके बोले गए शब्दों को डिजिटली नोट करने का ऑडियो फीचर होने वाला है।

स्मार्ट डिवाइस के बिना भी लिए गए नोट्स को तुरंत डिजिटल टेक्स्ट में बदला जा सकेगा।

इसमें चैटजीपीटी से कनेक्ट करने का फीचर होगा जो कुछ भी लिखने और ऑडियो फीचर की मदद से आप कुछ भी बोलेंगे तो भी चैटजीपीटी उसको पढ़कर नोट्स बना लेगा।

इसकी सबसे खास बात यह हो सकती है कि इसे वॉइस असिस्टेंट से भी कनेक्ट किए जाने का प्लान है।

आपके लिखे-बोले गए टेक्स्ट की समरी और उसका जिस्ट यानी सारांश बना सकेगा। (संभावित)

ओपनएआई एक एआई-पावर्ड पेन लॉन्च कर सकता है

X पर एक पोस्ट में टिप्सटर स्मार्ट पिकाचू (@zhihuipikachu) ने दावा किया है कि ओपनएआई और जॉनी इवे का हार्डवेयर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के सप्लाई चेन पार्ट तक पहुंच गया है और ज्यादातर दावे इसके एक पेन होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। यह इवे की तरफ से हाल ही में एक कार्यक्रम में दिए गए बयान को कन्फर्म भी करता है। नवंबर में पूर्व एप्पल डिजाइनर जॉनी इवे ने कहा था कि डिवाइस का प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और यह दो साल के भीतर बाजार में आ सकता है और इसके जल्द मार्केट में उतरने की तैयारी लग रही है। 

एप्पल की सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन को दिया गया प्रोडक्शन का जिम्मा

ओपनएआई के इस हार्डवेयर प्रोजेक्ट का कोडनेम गमड्रॉप बताया जा रहा है और इसे शुरू में चीनी मैन्यूफैक्चरर लक्सशेयर को सौंपा गया था जो एप्पल के लिए कैमरा मॉड्यूल भी असेंबल करता है। लेकिन सूत्र के मुताबिक ओपनएआई को चीन में डिवाइस बनाने में कुछ हिचकिचाहट थी। फिर प्रोडक्शन को वियतनाम में ट्रांसफर कर दिया गया है और फॉक्सकॉन को नया मैन्यूफैक्चरर बताया जा रहा है। यह दिग्गज निर्माता एप्पल डिवाइस का मेन मैन्यूफैक्चरर भी है। सूत्र ने यह भी बताया कि उत्पादन को अमेरिका में ट्रांसफर करने पर भी चर्चा चल रही है।

Previous123456789...1819Next