छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

राजनांदगांव-कवर्धा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर, जाने पूरी खबर

राजनांदगांव-कवर्धा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | राज्य में संपन्न हो चुके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस संगठन की नजर अब जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर टिकी हुई है। इन दोनों पदों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने बकायदा अपने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। राज्य के कुल 400 सीटों में से 223 सीटों पर जहां कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं भाजपा के पाले में केवल 151 सीटें ही हैं। इससे साफ है कि राज्य की अधिकांश जिला पंचायतों में भी कांग्रेस का दबदबा बना रहेगा। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के फाइनल रिजल्ट आ चुके हैं। इस रिजल्ट के हिसाब से जिलेवार कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। बात यदि राज्य के न्यायधानी बिलासपुर की करें तो यहां जिला पंचायत के 22 सीटों में से कांग्रेस के कब्जे में 14 सीट तो भाजपा के पास केवल 6 सीट ही है। इसी तरह मुंगेली में कुल 12 सीटों में से कांग्रेस के पाले में 7 तथा भाजपा के पास 5 सीटें हैं। इसी तरह अन्य जिलों में जांजगीर-चांपा में कुल सीटें 25 में से कांग्रेस के पास 14 सीटें, भाजपा के पास 7, कोरबा कुल 12 सीटें कांग्रेस के पास 6, भाजपा के पास 4, रायगढ़ कुल 25 सीटें, कांग्रेस के पास 18, भाजपा के पास 7 सीटें हैं। इसी तरह सूरजपुर में कुल सीटों की संख्या 15 है जिसमें से कांग्रेस के पास 9 तथा भाजपा के पाले में 6 सीटें हैं। बलरामपुर में कुल 14 सीटों में से कांग्रेस के पास 02, भाजपा 11, सरगुजा कुल 14 सीटें, कांग्रेस के पास 11, भाजपा के पास 03, कोरिया कुल 10 सीट, कांग्रेस के पास 04, भाजपा 05, जशपुर 14 सीट, कांग्रेस के पास 05, भाजपा के पास 09, रायपुर कुल 16 सीटें, कांग्रेस के पास 07, भाजपा के पास 09, बलौदाबाजार कुल सीटें 22 जिसमें से कांग्रेस के पास 12, भाजपा के पास 06, गरियाबंद 11 कांग्रेस के पाले में 05, भाजपा 04, महासमुंद 15 सीटें कांग्रेस के पास 09, भाजपा 04, धमतरी 13 सीटें कांग्रेस के पाले में 10, भाजपा के पास 03, बेमेतरा कुल 14 सीटों में से कांग्रेस के पास 07, भाजपा 04, दुर्ग 12 सीटें, कांग्रेस के पास 07, भाजपा के पास 05, बालोद 14 सीटें कांग्रेस के पास 09, भाजपा 05, राजनांदगांव 24 सीटें कांग्रेस के पास 11, भाजपा के पास 11 सीटें, कवर्धा में 14 सीट कांग्रेस के पास 07, भाजपा 07, कोण्डागांव में 12 सीटें कांग्रेस 08, भाजपा 04, बस्तर कुल सीटें 15 कांग्रेस के पास 03, भाजपा 12, नारायणपुर में कुल 11 सीटें कांग्रेस के पास 07, भाजपा के पास 04, कांकेर कुल 13 सीटें कांग्रेस के पास 10 भाजपा के पास 02, दंतेवाड़ा कुल सीटें 10 जिसमें से कांग्रेस के पास 04 सीटें तथा भाजपा के पास 05, सुकमा कुल 11 सीटें कांग्रेस के पास 09, भाजपा के पास केवल 01 सीट और बीजापुर में कुल 10 सीटों में से कांग्रेस के पाले में 08 सीटें तथा भाजपा के पास केवल 02 सीटें हैं। इस आंकड़े से स्पष्ट है कि राज्य के अधिकांश जिला पंचायतों में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा, वहीं राजनांदगांव, कवर्धा में दोनों ही दलों को बराबर सीटें मिली है, लिहाजा इन दोनों जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर घमासान होने के पूरे आसार हैं। 
 

Share

Leave a Reply