छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दरियागंज हिंसा के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, जाने क्या है पूरा मामला...

 दरियागंज हिंसा के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश, जाने क्या है पूरा मामला...
Share

नईदिल्ली। दिल्ली के दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट में आज पेश किया गया। कोर्ट ने दलील सुनने के बाद साढ़े तीन बजे फैसला सुनानेे की बात कही है। आपको बताते जाए कि दिल्ली पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस की ओर से इस हिंसा में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट में दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अगर हम इन्हें गिरफ्तार नहीं करते तो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता, कुछ और लोगों को वीडियो से पहचान की जा रही है। डीसीपी ऑफिस के बाद पत्थरबाजी की गई थी, वहां गाडिय़ों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। आपको बताते जाए कि शुक्रवार को जब नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था, तब यहां हिंसा हो गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाडिय़ों में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। शुक्रवार को जामा मस्जिद इलाके में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था, इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद भी यहां थे और सीएए के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने यहां संविधान को भी लहराया था। चंद्रशेखर आजाद फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

Share

Leave a Reply