BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

ब्रे़किंग न्यूज़: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अब ठीक, डॉक्टर बोले- कूल्हे के ऊपर फ्रैक्चर

ब्रे़किंग न्यूज़: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अब ठीक, डॉक्टर बोले- कूल्हे के ऊपर फ्रैक्चर
Share

राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य सरोज पांडेय का रायपुर AIIMS में ऑपरेशन खत्म हो गया है। AIIMS के डॉक्टरों का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें कूल्हे के ऊपर एक फैक्चर बताया जा रहा है। ऑपरेशन के बाद उन्हें पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में लाकर रखा गया है। कुछ दिन उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।


गुरुवार सुबह सरोज पाण्डेय दुर्ग के मैत्रीनगर स्थित अपने बंगले में पूजा के लिए फूल तोड़ने निकली थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ICU में शिफ्ट किया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी थी।


सांसद के भाई राकेश पाण्डेय ने जिला प्रशासन से ग्रीन कॉरीडोर की मांग की थी। जैसी ही इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हुई तो उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें ले जाने के निर्देश दिए। इसके बाद गुरुवार शाम को उन्हें रायपुर एम्स में दाखिल कराया गया है। यहां हड्‌डी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. आलोक अग्रवाल की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। एम्स पीआरओ शिव शर्मा के मुताबिक उनकी हालत सामान्य है। दोपहर बाद उनका ऑपरेशन खत्म हुआ। एम्स से जारी बयान के मुताबिक ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।


राज्यसभा चुनाव के समय भी लगी थी चोट
12 मार्च 2018 को भी सरोज पाण्डेय सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़ी थीं। उनके पैर और हाथ में गंभीर चोट आई थी। उस समय वे भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार थीं। उस दिन सरोज अपनी मां को देखने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंची थीं। वहां से लौटते समय वे सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़ी थीं। वे राज्यसभा के लिए अपना नामांकन करने भी व्हील चेयर पर पहुंची थीं।


Share

Leave a Reply