BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

बदल रहा है मौसम का मिजाज, जाने आगामी चौबीस घंटों में कैसे रहेगा मौसम

बदल रहा है मौसम का मिजाज, जाने आगामी चौबीस घंटों में कैसे रहेगा मौसम
Share

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक बार फिर से बस्तर संभाग में बदली-बारिश की संभावना बन गई है। वहीं दक्षिण छत्तीसगए़ में एक-दो  स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारें पड़ सकती हैं। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो वर्तमान में एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडू से पूर्वी विदर्भ तक स्थित है। कल छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रीय चक्रवाती घेरा था वह एक द्रोणिका के साथ मिल गया है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा तटीय उत्तरी ओडिशा के ऊपर स्थित है। इसके असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान एक- दो स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में भी बदली-बारिश की संभावना प्रबल हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में आसमान आंशिक मेघमय बना रह सकता है तथा एकात बार गरज-चमक के साथ  बौछारें पड़ सकती हैं। ज्ञात हो कि गत सप्ताह लगातार बने चक्रीय चक्रवात, द्रोणिका के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज बौछारें पड़ी थी। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का अ सर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। 


Share

Leave a Reply