BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीजी पीएससी प्रारंभिक के मॉडल उत्तर में गड़बड़ी के खिलाफ अभाविप ने खोला मोर्चा, कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

सीजी पीएससी प्रारंभिक के मॉडल उत्तर में गड़बड़ी के खिलाफ अभाविप ने खोला मोर्चा, कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन
Share

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रायपुर ने आज कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष फरवरी माह में आयोजित राज्य सेवा परीक्षा (प्रारम्भिक) 2021 के जो संशोधित मॉडल उत्तर जारी किये हैं उनमें भी कई त्रुटियाँ सामने आई हैं। उदाहरण के लिए छत्तीसगढ़ में वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से ही होती है और इससे सभी भली-भाँति अवगत हैं लेकिन आयोग के जारी मॉडल उत्तर में इसे गलत बताया गया है। ऐसे कुछ अन्य प्रश्नों के उत्तर भी इसमें गलत बताए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों में आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर कई प्रकार की आशंकाएँ उत्पन्न हो रही हैं। विद्यार्थी परिषद् माँग करती है कि परीक्षार्थियों की आशंकाओं को दूर करने के लिए इन उत्तरों की सन्दर्भ सूची जल्द-से-जल्द सार्वजनिक की जाए और मॉडल उत्तरों में त्रुटियाँ सुधारी जाए साथ ही पुनः परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। इसके साथ-साथ इन त्रुटियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 



Share

Leave a Reply