छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

ACCIDENT NEWS : साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रेलर ने कुचला, हुई माैत, ड्राईवर फरार…

ACCIDENT NEWS : साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रेलर ने कुचला, हुई माैत, ड्राईवर फरार…
Share

 कोरबा। स्कूल में ड्यूटीकर साइकिल में घर लौट रहे चपरासी की ट्रेलर की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे छाेड़कर चालक भाग निकला। हरदीबाजार में निवासरत टीकाराम पटेल (52) घर से 5 किमी दूर बहम्नीकाेना के मिडिल स्कूल में चपरासी था।कल शाम 4 बजे वह स्कूल बंद करके घर लाैट रहा था। करीब 5 बजे वह हरदीबाजार माइनिंग बैरियर के करीब पहुंचा था।

उस दाैरान दीपका से काेयला लेकर बलाैदा की ओर जा रहे ट्रेलर सीजी-12-एपी-2903 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे टीकाराम साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। ट्रेलर निचे आ गया जिससे माैके पर ही माैत हाे गई। दुर्घटनाकारित ट्रेलर का चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे वाहन छाेड़कर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस माैके पर पहुंची। मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए एनसीएच में सुरक्षित रखवाया गया। मामले में दुर्घटनाकारित ट्रेलर काे जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिहाल आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है.



Share

Leave a Reply