छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

Accident : अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकरायी , चार पुलिस कर्मी घायल

Accident : अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ से टकरायी , चार पुलिस कर्मी घायल
Share

कोरबा :वाराणसी और झारखंड को जोडऩे वाले नेशनल हाईवे 130 में हादसों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग कारणों से हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही है। आज सुबह जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना में 4 पुलिस कर्मियों को सामान्य चोट आई। संबंधितों को प्राथमिक चिकित्सा दिलाई गई है। जानकारी के अनुसार दर्री थाना के पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहा स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आज सुबह 6 बजे हुई दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेस, महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक ह्रश्वयारे और वाहन चालक को सामान्य चोटें आई हैं। खबर मिली कि दर्री क्षेत्र की अपचारी नाबालिग लड़की को न्यायालय के आदेश पर अबिंकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचाने के लिए यह दल निजी वाहन से गया हुआ था। नाबालिग को छोड़ कर ये लोग वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित वाहन सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गया।

घटना में वाहन में सवार पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई। स्थानीय स्तर पर सूचना देने के साथ पीडि़तों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी चिकित्सा की गई और छुट्टी कर दी गई।टी आई दर्री थाना ने बताया कि लंबी दूरी का सफर करने के साथ पुलिस कर्मी लौट रहे थे।
मोरगा क्षेत्र में आवाजाही के दौरान चालक को एकाएक झपकी आने से वाहन सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराया। संबंधितों को सामान्य चोटें आई है। कुशलक्षेम जानने के साथ अधिकारियों को इस बारे में वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया।
 



Share

Leave a Reply