BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बैंकों को मिली दोपहर 3 बजे तक खोलने की छूट, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

 बैंकों को मिली दोपहर 3 बजे तक खोलने की छूट, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Share

रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद आज लॉकडाउन के बीच कई बैंक खुल गए हैं और सामान्य कामकाज शुरू हो गया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते बैंकों में आम दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की काफी कम संख्या है। 
 
 
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने कल गुरूवार को एक आदेश जारी कर राजधानी रायपुर में बैंकों के संचालन के लिए छूट देने का ऐलान किया था। देर शाम जिला प्रशासन से आदेश भी जारी हो गया कि शासकीय, अर्धशासकीय बैंक दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जा सकते हैं। इसके बाद आज शुक्रवार को राजधानी के कई कई बैंकों को खोल दिया गया है। बैंकों में सीमित संख्या में कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ सामान्य कामकाज शुरू हुआ, लेकिन ग्राहकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इधर बैंक कर्मचारियों के मन में भी कोरोना संक्रमण का खौफ है, लिहाजा बैंकों में सीमित संख्या में कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे हैं, कई बैंकों ने तो अपने कर्मचारियों की संख्या पहले से ही सीमित कर दी है, ऐसे में लॉकडाउन के बीच कई कर्मचारी सुरक्षा कारणों से ही बैंक नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर अतिआवश्यक होने पर ही ग्राहक बैंक पहुंच रहे हैं, अधिकांश ग्राहक नेटबैंकिंग से अपना काम चला रहे हैं। खासकर बड़े व्यापारी वर्ग और फुटकर व्यापारी नेट बैंकिंग के माध्यम से अपना काम चला रहे हैं। आम नागरिक बहुत जरूरी होने पर ही बैंक पहुंच रहे हैं। 
 


Share

Leave a Reply