छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर रायपुर: हत्या के नियत से ठेले वाले ने युवक के पेट में गोभा कांटेदार स्टील का चम्मच, दो के खिलाफ अपराध दर्ज

 बड़ी खबर रायपुर: हत्या के नियत से ठेले वाले ने युवक के पेट में गोभा कांटेदार स्टील का चम्मच, दो के खिलाफ अपराध दर्ज
Share

रायपुर। मामुली बात पर एगरोल ठेला वाले ने हत्या करने की नियत से युवक के पेट में कांटेदार चम्मच से मारकर घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिये मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुलाब ढाबा मंदिर के सामने पचपेढ़ीनाका निवासी सोमदास सोनवानी 22 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 28 जनवरी को शाम 7.30 बजे राजकुमार बासन,दिनेश,प्रदीप,चारों बालाजी अस्पताल के सामने तालाब के पास स्थित ठेला में एगरोल खाने गए थे। एग रोल खाते समय पास बैठे लावारिश कुत्ते को भगाने पर दुकानदार जो काला टी-र्शट पहना हुआ था उम्र करीब 21 वर्ष के आसपास कुत्ते को क्यो मारा कहकर गाली-गलौच करने लगा। गाली देने से मना करने पर राजकुमार के साथ हाथपायी करने लगा। इसे देख बीच बचाव करने पर प्रार्थी को एक थप्पड़ मार दिया तभी ठेला वाले का साथी जो लाल कमीज पहना था आयु करीब 22 वर्ष के आसपास गाली-गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में स्टील का कांटादार चम्मच राजकुमार के पेट में मार दिया। जिसके चलते राजकुमार वही गिर गया। इसे देखकर आसपास के लोग बंडी संख्या में एकत्रित हो जाने पर दोनों आरोपी भाग गए। आसपास के लोगों ने पेट में चम्मच मारने वाले का नाम शुभम डे एवं उसके साथी का नाम सौरव डे बताया है। पेट में चोट लगने की वजह से युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वही दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply