छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर : प्रदेश के कर्मचारियों का हड़ताल रहेगा जारी, प्रथम दौर की हुई चर्चा, फेडरेशन ने मुख्य सचिव के सामने रखी अपनी बात

बड़ी खबर : प्रदेश के कर्मचारियों का हड़ताल रहेगा जारी, प्रथम दौर की हुई चर्चा, फेडरेशन ने मुख्य सचिव के सामने रखी अपनी बात
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का हड़ताल फिलहाल जारी रहेगा। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संजोयक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने आज प्रथम दौर की चर्चा मुख्य सचिव अमिताभ जैन से की। जहां फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जो मांगें रखी हैं, उस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वे उनकी मांगें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंचाएंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव से प्रथम दौर की चर्चा हुई है जो सकारात्मक चर्चा हुई। कर्मचारी संगठन भी यह चाहते हैं कि बीच का रास्ता निकले, जिससे सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप होने लोगों को जो परेशानी हो रही है, वह खत्म हो। कमल वर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि वे कर्मचारियों की मांगों को शासन तक रखेंगे। फिलहाल फेडरेशन का हड़ताल जारी रहेगा।

बता दें कि 22 अगस्त से प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके 8 दिन बाद शासन और कर्मचारी संगठनों के बीच वार्ता की शुरुआत हुई है। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जबकि राज्य सरकार 22 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी को दे रही हैं।



Share

Leave a Reply