छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: दो भाइयों ने मिलकर चाकू और हंसिए से वारकर एक युवक की ले ली जान

 बड़ी खबर: दो भाइयों ने मिलकर चाकू और हंसिए से वारकर एक युवक की ले ली जान
Share

रायपुर। रायपुर के बीरगांव में एक युवक की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी गई क्योंकि वो अपने दोस्त का मोबाइल वापस मांग रहा रहा था। घटना नागेश्वर नगर की है। गुरुवार की रात यहां 5-6 युवकों की टोली ने साथ में बैठकर बातें की, खाना खाया। कुछ मिनट बाद इन्हीं में से दो भाइयों ने अपने दोस्त की चाकू और हंसिया मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए दूसरे युवक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने वारदात के कुछ ही देर बाद उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम दीपक और रवि तिवारी है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अपने दोस्त झम्मन यादव की हत्या की है। इस घटना के बारे में युवकों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के रहने वाले झम्मन यादव, हिरेन्द्र देवागंन, सुभाष, करण और कार्तिक गुरुवार की रात आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। ये सभी आरोपी दीपक और उसके भाई रवि के दोस्त हैं। सभी ने साथ मिलकर खाना भी खाया। इस बीच रवि तिवारी ने हिरेन्द्र देवागंन से उसका मोबाइल ले लिया। रवि ने कहा कि एक नंबर सेव करने के बाद वो फोन लौटा देगा। फोन लेकर रवि घर चला गया। कुछ देर बाद बाकी के युवक फोन लेने गए तो रवि ने कहा कि फोन मेरे पास है ही नहीं। इसके बाद सभी आपस में झगड़ने लगे। उरला थाने की टीम ने इस केस की अब तक हुई जांच के बारे में दैनिक भास्कर को बताया कि तिवारी भाइयों से झम्मन और उसके दोस्तों ने कुछ रुपए भी उधार लिए थे। फोन लौटाने की बात के दौरान आरोपी दीपक ने कहा कि रुपए जब लौटाए जाएंगे तो वो फोन दे देगा। इस बात पर झगड़ा और बढ़ गया। दीपक ने घर में रखा हंसिया लेकर झम्मन पर कई वार कर दिए। ये देखकर रवि भी झगड़े में कूद पड़ा उसके पास बटनदार चाकू था। उसने चाकू से झम्मन और हिरेंद्र पर वार किए। इसी बीच घायल हुए झम्मन की मौत हो गई। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

 



Share

Leave a Reply