छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

8सीजी गर्ल्स बटालियन द्वारा आयोजित सी.ए.टी.सी-IX/ आर डी सी कल्चरल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

8सीजी गर्ल्स बटालियन द्वारा आयोजित सी.ए.टी.सी-IX/ आर डी सी कल्चरल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया
Share

रायपुर।  8सीजी गर्ल्स बटालियन द्वारा आयोजित सी.ए.टी.सी-IX/ आर डी सी कल्चरल प्रशिक्षण शिविर जिसमे 533 कैडेट्स की क्षमता के साथ , यह शिविर 29 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा ।
8सीजी गर्ल्स बटालियन द्वारा सी ए टी सी- IX लाखोली, आरंग मे आयोजित किया जा रहा है।आज शिविर में ग्रुप ,कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास वी एस एम निरीक्षण हेतु पहुंचे। शिविर में मुख्य रूप से ग्रुप मुख्यालय के प्रमुख ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर 8 सीजी गर्ल्स बटालियन के गर्ल कैडेट्स द्वारा दिया गया। सभी कैडेटों से संवाद करते हुए कहा कि "कैंप के दौरान कैडेट्स बड्डी पेयर मे होने के नियम से एक दूसरे को अधिक अच्छे से जानने मे सक्षम हो पाते है, विभिन्न जिलों से अंबिकापुर,बिलासपुर, कांकेर,जगदलपुर , नारायणपुर , से आए कैडेट्स साथ रहकर अनोखा अनुभव साझा करते है। अनुकूल एवम प्रतिकूल दोनो ही वातावरण में संयमित रहना, इस तरह के प्रशिक्षण से हम सिखते है। हर एक माहौल में केडेट्स दृढ़ निश्चयी व आत्मविश्वासी होने का गुण न खोए ,यह विकसित करना एनसीसी का ध्येय है।" कैंप मे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जूनियर विंग से कैडेट प्राची साहू एवम सीनियर विंग से सीनियर अंडर ऑफीसर गायत्री यादव को ग्रुप कमांडर प्रशस्ति बैच प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न भारतीय सशस्त्र सेना के तीनों प्रभागो से आए एनसीसी के कैडेट्स को प्रशिक्षण दी जा रही है। कैंप मे अतिथि व्याख्यान के रूप मे आत्म रक्षा के गुण सीखाने ए एस आई सरिता यादव , नेशनल कराते प्लेयर हर्षा साहू ने कैडेट्स के समक्ष आत्मरक्षा का विवरण प्रस्तुत किया।शिविर में सेना के अभ्यस्त प्रशिक्षक एनसीसी के कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। इस प्रशिक्षण में सभी कैडेट्स को अनेक विषयों पर कक्षाएं दी जा रही है मुख्यतः फायरिंग,मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट ,बैटल क्राफ्ट ,ड्रिल, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं , सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। आज शिविर मे ब्रिगेडियर ए के दास वीएसएम , 8सीजी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी आशीष बडोला एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रवीण,कार्यकालीन अधिकारी, जीसीआई , सूबेदार मेजर , एनसीसी अधिकारी शामिल रहे।



Share

Leave a Reply