BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

CG ACCIDENT : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, चालक फरार

CG ACCIDENT : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, चालक फरार
Share

 अंबिकापुर।  अंबिकापुर जिला में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलदगी मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला लखनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुनगुरी निवासी 40 वर्षीय विजय यादव, सत्यनारायण साय और ग्राम पेंडरखी निवासी 22 वर्षीय संजय तीनों बाइक में सवार होकर लखनपुर से तुनगुरी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलगदी मुख्य मार्ग में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को सामने से चपेट में लेकर टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे।

गंभीर लोग से घायल तीनों लोगों का समय पर उपचार मिल पाता, उससे पहले ही तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर तीनों ग्रामीणों के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लखनपुर पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Share

Leave a Reply