छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG Weather: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का अनुमान, आज छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की वर्षा

CG Weather: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का अनुमान, आज छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की वर्षा
Share

 रायपुर। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अब भारी वर्षा की संभावना बहुत कम है। शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नवा रायपुर मेें 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम सामान्य रहा। आंशिक बादल छाने व हवा चलने की वजह से शुक्रवार की तुलना में उमस से थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई। बलरामपुर मेें सात सेेंटीमीटर, पेंड्रा रोड मेें तीन, दुलदुला-प्रतापुर मेें दो-दो सेमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले विदाई होने की संभावना है। इसके चलते अब कोई मजबूत सिस्टम भी नहीं बन पा रहा है।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।



Share

Leave a Reply