छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर 200 लोगों से 20 करोड़ रुपये की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर 200 लोगों से 20 करोड़ रुपये की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Share

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में नौकरी लगाने के नाम से लोगों को ठगी करने का मामला थम नहीं रहा है। आए दिन ठग कई लोगों को अपने शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला बलौदाबाजार से आया है। जहां 200 लोगों को शिकार बनाकर ठग ने 20 करोड़ रुपये ऐंठे है।

दरअसल, बलौदाबाजार जिले के बहुचर्चि मेवा चोपड़ा ठगी कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इलाहाबाद में छुपा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही भोपाल के हबीबगंज पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अशोक पांडेय को धर दबोचा।

गौरतलब हो कि आरोपी अशोक पांडेय ने नौकरी लगाने के नाम पर करीब 200 लोगों को शिकार बनाया था। पैसा वसूलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। करीब 11 महीनों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बलौदाबाजार पुलिस प्रोडक्शन वारंट जारी कर यहां लाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आरोप छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी किया है। फिलहाल पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Share

Leave a Reply