छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मुख्यमंत्री बघेल आज धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल और घरघोड़ा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल आज धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल और घरघोड़ा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)  अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल तथा घरघोड़ा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रोड-शो के पश्चात वहां विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  खरसिया में पूर्वान्ह 10 से अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल (वृन्दावन) पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय चनेश राम राठिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 12.20 बजे से 1.35 बजे तक ग्राम छाल में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर घरघोड़ा पहुंचेंगे। घरघोड़ा में अपरान्ह 2.35 बजे से 3.55 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात कर धरमजयगढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में शाम 4.20 बजे से 5 बजे तक रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।



Share

Leave a Reply