छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मुख्यमंत्री बघेल आज ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि मेला महोत्सव तथा नवा रायपुर में आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि मेला महोत्सव तथा नवा रायपुर में आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में होंगे शामिल
Share

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) आज को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  बघेल महाशिवरात्रि के अवसर पर ‘राजिम माघी पुन्नी मेला 2023’ के समापन समारोह सहित दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम कौही और ठाकुराईन टोला में आयोजित महाशिवरात्रि मेला महोत्सव तथा नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से अपरान्ह 2.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम केसरा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम कौही पहुंचकर मंदिर दर्शन करने के बाद महाशिवरात्रि मेला महोत्सव में शामिल होंगे।  बघेल अपरान्ह 3.45 बजे कार द्वारा ग्राम ठाकुराईन टोला पहुंचकर मंदिर दर्शन करेंगे और महाशिवरात्रि पर्व मेला मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद  बघेल शाम 4.25 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे ‘राजिम माघी पुन्नी मेला 2023’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे राजिम से कार द्वारा रवाना होकर 8.45 बजे नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में शामिल होंगे।



Share

Leave a Reply