छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मुख्यमंत्री के निर्देश को किया गया तुरंत अमल, कोचली की सुनीता को मिला बीपीएल राशन कार्ड......

मुख्यमंत्री के निर्देश को किया गया तुरंत अमल, कोचली की सुनीता को मिला बीपीएल राशन कार्ड......
Share

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश के अगली सुबह ही बलरामपुर जिले के ग्राम कोचली निवासी श्रीमती सुनीता कुम्हरिया को बीपीएल का राशन कार्ड मिल गया है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए न सिर्फ राशन कार्ड बनाया बल्कि अगली सुबह ही राशन कार्ड घर तक पंहुचाया। राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती सुनीता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों सरगुजा संभाग में भेंट मुलाकता दौरे पर हैं। गुरूवार 5 मई को मुख्यमंत्री के ग्राम डौरा में आमनागरिको से भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम कोचली की श्रीमती सुनीता ने अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए मुख्यमंत्री से गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुनीता के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए पात्रता अनुसार तत्काल राशनकार्ड जारी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। परीक्षण में श्रीमती सुनीता बीपीएल श्रेणी के लिए पात्र पाया गया।

और अगली सुबह ही उन्हें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड जारी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सुनीता कुम्हरिया बीपीएल राशन कार्ड की पात्रता रखती है। उसे बीपीएल पेंशन नियमित रूप से मिल रहा है। लेकिन उसका एपीएल का राशन कार्ड बना हुआ था।
 



Share

Leave a Reply