छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सीएम बघेल भूपेश आज करेंगे 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और 33वां जिला सक्ती का शुभारंभ

सीएम बघेल भूपेश आज करेंगे 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और 33वां जिला सक्ती का शुभारंभ
Share

 रायपुर। Chhattisgarh New Districts 2022: छत्‍तीसगढ़ में नौ सितंबर से 33 जिले हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और 33वां जिला सक्ती का शुभारंभ करेंगे। पिछले सप्ताह तीन नए जिलों की सौगात लोगों को मिल चुकी है। मुख्यमंत्री बघेल नए जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन करेगें। साथ ही रोड शो भी करेंगे।

नए जिलों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अब कोरिया जिले से अलग होकर और जांजगीर-चांपा से अलग होकर सक्ती नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सुदूर वनांचल क्षेत्रों में और सक्ती में लोगों के बीच खुशी का माहौल है। लोगों के अनुसार यहां जिला बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यान्न्, इंटरनेट और रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे।

सरगुजा संभाग में आएगा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सरगुजा संभाग के अंतर्गत होगा। यहां अनुविभाग की संख्या तीन है जिसमें मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां है, वहीं तहसीलों की संख्या छह है जिसमें मनेन्द्रगढ़,केल्हारी, भरतपुर, खड़गवां, चिरमिरी और कोटाडोल शामिल हैं। तीन जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर है। यहां पांच नगरीय निकाय जिनमें नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी सम्मिलित हैं।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कुल ग्रामों की संख्या 376 है। यहां 13 राजस्व निरीक्षक मण्डल तथा 87 पटवारी हल्का है। यहां का भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख 46 हजार 824 हेक्टयर है। यहां की जनसंख्या तीन लाख 76 हजार 696 है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तहसील मनेन्द्रगढ़ में ग्रामों की संख्या 59, केल्हारी में ग्रामों की संख्या 74, भरतपुर में ग्रामों की संख्या 108, खड़गवां में ग्रामों की संख्या 44 एवं चिरमिरी में ग्रामों की संख्या 16 और तहसील कोटाडोल में ग्रामों की संख्या 75 है। नवगठित जिले में अमृतधारा जलप्रपात, सिद्धबाबा मंदिर (मनेन्द्रगढ़)सीतामढ़ी-हरचौका(रामवनगमन पर्यटन परिपथ) भरतपुर, रमदहा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं।

सक्ती जिले की ऐसी होगी संरचना

प्रस्तावित नए जिले सक्ती में उपखंड सक्ती की तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और उपखंड डभरा की तहसील डभरा सहित कुल पांच तहसीलें शामिल होंगी।नवगठित सक्ती जिले के उत्तर में करतला तहसील (जिला कोरबा), दक्षिण में सारंगढ़ (जिला-रायगढ़), पूर्व में खरसिया (जिला-रायगढ़) और पश्चिम में सारागांव, बम्हनीडीह तहसील (जांजगीर चांपा) होंगी।

सक्ती जिले में दो उपखंड (सब डिवीजन) सक्ती और डभरा (नवीन जिला सक्ती में मालखरौदा और जैजैपुर प्रस्तावित उपखंड सम्मिलित है) की पांच तहसीलें क्रमश:-सक्ती, डभरा, जैजैपुर, मालखरोदा और नया बाराद्वार (प्रस्तावित तहसील अड़भार) उप तहसील- चंद्रपुर, हसौद, भोथिया और चार विकासखंड अथवा जनपद पंचायत क्रमश: सक्ती जैजैपुर, मालखरौदा और डभरा शामिल होंगे।

सक्ती में 18 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल होंगे। इनमें जांजगीर, सक्ती, पोरथा, नया बाराद्वार, नगरदा, सकर्रा, अड़भार, छपोरा, मालखरौदा, ठठारी, जैजैपुर, बेलादूला, हसौद, देवरघटा, धुरकोट, डभरा, सपोस और चंद्रपुर शामिल हैं। जिले का कुल राजस्व क्षेत्रफल 1,51,976 वर्ग किलोमीटर है। 2011 जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 6,47,254 है।

कुल ग्रामों की संख्या 465, आबाद ग्राम 463, विरान ग्राम 2, कुल पटवारी हल्कों की संख्या 153 हैं। सक्ती जिले में 319 ग्राम पंचायतें, छह नगरीय निकाय शामिल होंगे। नवगठित जिले में चंद्रहासिनी माता मंदिर चंद्रपुर, अड़भार अष्टभुजी माता मंदिर, रेनखोल, दमऊदरहा जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल है।

 

 



Share

Leave a Reply