छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CRIME NEWS : मिर्च पावडर डालकर कैशियर से नगदी रकम लुटा , तीन आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : मिर्च पावडर डालकर कैशियर से नगदी रकम लुटा , तीन आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर: न्यू राजेन्द्र थाना क्षेत्र में मिर्च पावडर डालकर नगदी रकम लूटने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। प्रार्थी 4 जनवरी को करीबन शाम 6 बजे ऑफिस बंद होने के बाद अपने स्कूटी से अपने घर जाने हेतु निकला था तथा हनुमान मंदिर के पीछे शमशान घाट रोड पुरैना पास पहुंचा था।

इसी दौरान प्रार्थी के वाहन के पीछे से एक मोटर सायकल अचानक से गुजरा और उसमें सवार लड़के प्रार्थी के ऊपर मिर्ची पावडर डाल दिए, जिस पर प्रार्थी अपनी स्कूटी रोक कर हाथ साफ करने लगा उसी समय मोटर सायकल से उतरकर दो लडके प्रार्थी के पास आकर उसके हाथ में रखें बैग जिसमें नगदी रकम 27,000 रूपये, ऑफिस की चाबी, कैश बुक का पन्ना एवं बैंक का पास बुक था को लूट कर भाग गये।

जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 05/22 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये मुखाबीर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी महेश नायक, रोशन जाल एवं गोकुल जाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 6,500/- रूपए, बैग एवं प्रार्थी का आधार कार्ड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किय गया।
 



Share

Leave a Reply