CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डीजीपी अशोक जुनेजा ने एनआईए को लिखा पत्र, भाजपा नेताओं की हत्या की जांच का किया अनुरोध

डीजीपी अशोक जुनेजा ने एनआईए को लिखा पत्र, भाजपा नेताओं की हत्या की जांच का किया अनुरोध
Share

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने एनआईए को पत्र लिखा है।  उन्होंने भाजपा नेताओं की हत्या की जांच की मांग है।  

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने एनआईए के महानिदेशक को पत्र लिखकर बस्तर में हुए तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की जांच का अनुरोध किया है। 

 

जुनेजा ने अपने पत्र में लिखा है कि बस्तर में विगत सप्ताह तीन जन प्रतिनिधि की हत्या हुई थी वहीँ माओवादियों का इलाका लगातार सिकुड़ने से नक्सली बौखलाहट में है और इसी बौखलाहट में नक्सली जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को  निशाना बना रहे है।  

 

उन्होंने आगे लिखा है कि केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से विगत वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि आपको बता दें कि बस्तर में विगत सप्ताह 3 जनप्रतिनिधियों की हत्या हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर चिंता जताई थी। वही भाजपा इस पूरे मामले को लेकर लगातार जांच की मांग कर रही थी। पिछले दिनों भाजपा सांसद अरुण साव ने इस मामले को लोकसभा में भी उठाया था और जांच की मांग की थी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि माओवादी लगातार अब सिकुड़ते जा रहे हैं, जिसकी वजह से वो बौखलाहट में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले दिनों एसपी ने नक्सल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक भी बुलाई थी।



Share

Leave a Reply