छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दिव्यांगों को नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, लम्बे अरसे से लोगो को बना रहा था शिकार

दिव्यांगों को नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, लम्बे अरसे से लोगो को बना रहा था शिकार
Share

कोण्डागांव। जिले के ग्राम पुसावण्ड निवासी कुमारी लता मण्डावी पिता मुन्ना मण्डावी उम्र 21 वर्ष ने 19 अगस्त 2020 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मोबाईल 9754174***, 8349495*** के धारक द्वारा शिक्षा विभाग में विकलांग कोटा में चपरासी की नौकरी लगाने के लिये काल किया एवं अपने खाता में 10 हजार रूपये जमा करने के पश्चात नियुक्ति पत्र देने का झांसा दिया गया। जिस पर प्रार्थिया द्वारा उसके खाता में पैसा जमा कराने के उपरांत आरोपी द्वारा उसे गुमराह किया जाने लगा। आरोपी कृष्ण कुमार सेठिया पिता रामलाल सेठिया गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पढ़ें : प्रदेश के इस जिले में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक दुकान खोलने की मिली अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

प्रार्थी द्वारा सूचना पुलिस अधीक्षक को देकर उनके निर्देशानुसार थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 243/2020 धारा 420 पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं साक्ष्य एकत्र किया गया। एकत्र साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार ग्राम मुरकूची थाना भानपुरी निवासी कृष्ण कुमारी सेठिया पिता रामलाल सेठिया का नाम संज्ञान में आया।
 
 
जिस पर आरोपी कृष्ण कुमार सेठिया पिता रामलाल सेठिया उम्र 28 वर्ष निवासी मुरकूची थाना भानपुरी जिला बस्तर को उसके घर में दबीश देकर गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं सिम कार्ड बरामद किया। आरोपी कृष्ण कुमार सेठिया पूछताछ में उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया है तथा पूर्व में भी कई लोगो से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना बताया है, जिसके संबंध में विवेचना किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार सेठिया को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 


Share

Leave a Reply