छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अनुमान, अगले 24 घंटे का ऑरेंज और येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अनुमान, अगले 24 घंटे का ऑरेंज और येलो अलर्ट
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज रुक रुककर सुबह से ही हल्की फुल्की बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के बाकी जिलों में मध्यम बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के aअनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। एक दो जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरनी की संभावना है।

मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर नलिया, अहमदाबाद, ब्रम्हपुरी, जगदलपुर, दक्षिण तटीय ओडिशा और उससे लगे अवसाद के केंद्र और वहां से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है। इसके साथ ही एक अवदाब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी दक्षिण तटीय ओडिशा और उससे लगे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ से गुजरने की बड़ी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इन कारणों से दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि जरूरी काम रहने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



Share

Leave a Reply