छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए : सीएम भूपेश बघेल

रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए : सीएम भूपेश बघेल
Share

 रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पठान मूवी में फिल्माए गए ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान भी सामने आया है। बघेल ने भगवा रंग धारण करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘साधु जब जीवन में सब कुछ कुर्बान कर देते हैं तो भगवा रंग धारण कर लेते हैं लेकिन भगवा पहनकर घूम रहे इन बजरंगी गुंडों ने जनता के लिए क्या त्याग किया है? इसके बजाय, ये जबरन वसूली की कोशिश कर रहे हैं।

बघेल ने कहा कि कपड़ा पहनना अलग चीज है और धारण करना अलग चीज है। ये बजरंगी गुंडे भगवा गमछा डालकर निकले हैं, कोई बताए कि इन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है?’

बघेल ने कहा, ‘अगर बात केवल रंग की है तो बीजेपी में जो सांसद और विधायक हैं और वो हीरोइनों के साथ भगवा रंग के कपड़े पहनकर डांस कर रहे हैं। तो उसके बारे में इनके (बीजेपी) क्या विचार हैं? रंगों से किसी की जाति और धर्म तय नहीं करना चाहिए।’



Share

Leave a Reply