छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

RAIPUR NEWS : विधायक जुनेजा के साथ मंत्री डहरिया ने किया तेलीबांधा तालाब का निरीक्षण...

RAIPUR NEWS : विधायक जुनेजा के साथ मंत्री डहरिया ने किया तेलीबांधा तालाब का निरीक्षण...
Share

रायपुर : रायपुर के हृदय स्थल कहे जाने वाले तेलीबांधा तालाब जो कि फिटबिट के अनुसार 8000 कदम पैदल मार्ग में फैला है। यह स्थान स्थानीय लोगों के पसंदीदा जगहों में से एक है और राजधानी का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यह शनिवार और रविवार को रायपुर में सबसे व्यस्त सड़कों में से एक हो जाता है इसी के रख रखाव को लेकर क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के आग्रह पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे।


विधायक के साथ मंत्री ने चल रहे निर्माणधीन कार्यो का निरीक्षण किया। साथ ही चल रहे कार्यो को गति लाने को कहा। यह जगह स्थानीय लोगों के लिए लोकप्रिय स्थान है, जिसका रख रखाव अत्यंत आवश्यक है प्रतिदिन यहा मनोरंजन के उद्देश्य से 1000 से भी अधिक लोग पहुचते है। यहां बने फूटवाल्क पर लोग सुबह शाम टहलते भी है, लेकिन जगह-जगह गढ्ढे होने से मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर व अधिकारियों को रखरखाव के लिए सात दिनों के अंदर पेवर्स समतलीकरण के लिए नोटिस देकर जवाब मांगा।
सात दिनों के अंदर सभी गढ्ढे बराबर करने के निर्देश दिए और स्मार्ट सिटी के कार्यो का भी निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में लगे लाइटो को भी ठीक करने के निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर के महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक, एल्डरमेन सुनील भुवल, तरुणेश परिहार उपस्थित थे।
 



Share

Leave a Reply