छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रिश्ते हुए शर्मसार , ससुर ने बनाया सगी बहु को अपनी हवस का शिकार....

रिश्ते हुए शर्मसार , ससुर ने बनाया सगी बहु को अपनी हवस का शिकार....
Share

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहाँ सीपत क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसका ससुर एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इस पर पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए कहा-जो हो रहा है होने दो। साथ ही कहा कि विरोध करने पर पत्नी और बच्चे को परेशानी होगी। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत सीपत थाने में की है।

इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी सीपत क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला का छह साल पहले विवाह हुआ था। उनका तीन साल का एक बच्चा भी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि एक साल पहले उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने घर से निकाल देने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह आए दिन महिला से दुष्कर्म करता था। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इस पर पति ने अपने पिता का पक्ष लेते हुए महिला को चुप रहने के लिए कहा।

पिता का सहयोग नहीं करने पर पत्नी और बच्चे के परेशान होने की बात कही। इसके बाद महिला सब कुछ सह रही थी। बीते दिनों महिला ने ससुर का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। महिला मायके में जाकर रहने लगी। बाद में उसने सीपत थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने ससुर और उसके पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 



Share

Leave a Reply