छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर 6 साल तक बुझाता रहा हवस...

शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर 6 साल तक बुझाता रहा हवस...
Share

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आ रही है युवती से दोस्ती के बाद युवक ने प्यार का इजहार किया और शादी का झांसा देकर 6 सालों तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहा। युवती ने जब नाजायज रिश्ते को शादी के पवित्र रिश्ते में बदलना चाहा, तो युवक ने मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर नाता ही तोड़ दिया। इस मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले में बिलासपुर पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी मंगल मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। बिलासपुर के चकरभाठा पुलिस थाना के TI सुनील तिर्की ने बताया कि मंगल मानिकपुरी (30) प्राइवेट जॉब करता है। उसने अपने पड़ोस की 24 साल की युवती से पहले दोस्ती की। फिर बाद में उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसके झांसे में आ गई और युवक साल 2015 से उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने उसे छोड़ दिया। प्रेमी की हरकतो से तंग आकर युवती ने पुलिस से शिकायत की।


उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। वह एक सप्ताह से फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस को खबर मिली कि वह अपने घर में छिपा है। लिहाजा, पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


शादी के बात पर किया मारपीट
युवती ने पुलिस को बताया कि मंगल ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। जब वह शादी करने के लिए बोली, तब उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने युवती से बातचीत बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर युवती ने रिपोर्ट दर्ज करा दी।
 



Share

Leave a Reply