छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रायपुर में कल निकलेगी झांकियां...यहां देखिए ट्रैफिक प्लान

रायपुर में कल निकलेगी झांकियां...यहां देखिए ट्रैफिक प्लान
Share

 रायपुर: राजधानी में 11 सितंबर यानी रविवार को गणेश विसर्जन के लिए झांकी निकालेगी जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा विशेष तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं झांकियों के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए कई मार्गों में दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है।

दुर्ग भिलाई की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक - टाटीबंध से आश्रम तिराहा होकर चौबे कॉलोनी से तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक से फाफाडीह चौक होकर शास्त्री चौक और रिंग रोड क्र 01 से पचपेढ़ी नाका या तेलीबांधा चौक से शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।

बिलासपुर की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक- फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक या फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक, तेलघानी नाका चौक होकर आश्रम तिराहा से टाटीबंध चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

वहीं महासमुंद की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक - तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक होकर शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं। धमतरी की ओर से आवागमन करने वाले वाहन चालक - पचपेढ़ी नाका चौक से कालीबाड़ी चौक होकर शहर के भीतर आवागमन कर सकते हैं।

पुलिस द्वारा झांकी के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र लाठी डंडे एवं विस्फोटक सामग्रियों को प्रतिबंधित किया गया है। पूरे रूट में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479191234 कंट्रोल रूम 9479191099,112 पर संपर्क किया जा सकता है।



Share

Leave a Reply