छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले डीआरजी के टीम पर किया हमला…

घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले डीआरजी के टीम पर किया हमला…
Share

 नारायणपुर। जिले के एड़का थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि करीब आधे घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं और सर्चिंग जारी हैं।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारायणपुर के कुछ गांवों के जंगल में नक्सलियों का जमावाड़ा है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से डीआरजी की टीम को बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी। शनिवार की देर शाम देवगांव के जंगल-पहाड़ में पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। जहां जगह-जगह खून के धब्बे मिले। जिससे पुलिस ने दावा किया कि कई नक्सली घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है।



Share

Leave a Reply